काशीपुर: सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हम विभाजन के दर्द को न भूले हैं और न कभी भूलेंगे। वे पाञ्चजन्य के विशेषांक के विमोचन के अवसर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पाञ्चजन्य के विभाजन स्मृति विशेषांक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें विभाजन के दर्द की कहानी है जिसे नई पीढ़ी को समझने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें-
विभाजन-विभीषिका: उत्तराखंड के CM धामी ने कहा- कभी नहीं भूल सकते विभाजन का दर्द
कार्यक्रम में विभाजन की पीड़ा झेलने वाली पीढ़ी के बुजुर्गों को पाञ्चजन्य अंक की प्रति भेंट की गई ।सीएम पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम के कारण वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए और विभाजन का दर्द झेलने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संत हरि चैतन्य जी महाराज, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक बाली, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मनोज पाल, राहुल पैगिया, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।














