करी पत्ता, जिसे आमतौर पर हम भारतीय रसोई में तड़के के लिए इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि यह एक औषधि की तरह काम करता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे कि आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन A, B, C और E। अगर आप रोज सुबह खाली पेट 5-10 करी पत्ते चबा लेते हैं या इसका जूस पीते हैं, तो यह कई बीमारियों से आपकी रक्षा कर सकता है। चलिए जानते हैं रोजाना करी पत्ता खाने से कौन-कौन सी 5 बीमारियां दूर हो सकती हैं-
डायबिटीज में फायदेमंद
करी पत्ता ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन के काम को बेहतर बनाते हैं। खासकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीज अगर रोज़ सुबह करी पत्ता चबाएं या इसका जूस लें, तो शुगर लेवल धीरे-धीरे कंट्रोल में आ सकता है।
पाचन संबंधी समस्या और बालों की झड़ने की समस्या दूर
करी पत्ता में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है। साथ ही यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है। करी पत्ता बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों को झड़ने से रोकते हैं और नई ग्रोथ में मदद करते हैं। साथ ही डैंड्रफ और स्कैल्प की समस्याओं को भी कम करता है।
यह भी पढ़ें-
खून की कमी दूर और वजन घटाने में मददगार
करी पत्ते में आयरन और फोलिक एसिड दोनों पाए जाते हैं, जो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाते हैं। खासकर महिलाओं में खून की कमी एक आम समस्या है, जिसमें करी पत्ता बहुत उपयोगी हो सकता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो करी पत्ता आपकी मदद कर सकता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में फैट जमा होने से रोकते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं। इसके अलावा करी पत्ता लीवर को साफ करता है और उसे हेल्दी बनाए रखता है।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)














