हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2025 : 4 करोड़ शिवभक्त और 8000 करोड़ का कारोबार, समझिए Kanwar Yatra का पूरा अर्थचक्र
October 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2025 : 4 करोड़ शिवभक्त और 8000 करोड़ का कारोबार, समझिए Kanwar Yatra का पूरा अर्थचक्र

पिछले साल हरिद्वार के कारोबारियों ने करीब छह हजार करोड़ का कारोबार कांवड़ियों से किया था, जो इस साल बढ़कर आठ हजार करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

Written byउत्तराखंड ब्यूरोउत्तराखंड ब्यूरो
Jul 20, 2025, 07:10 pm IST
inभारत, उत्तराखंड

हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार गंगा जल लेने आने वाले शिवभक्तों से भरी पड़ी है। कांवड़ियों के रूप में इस साल करीब चार करोड़ शिवभक्त कुंभ नगरी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले साल तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने हरिद्वार पहुंचकर पावन गंगा जल ग्रहण किया था और अपने-अपने घरों के पास आस्था पूर्वक शिवालयों पर अर्पित किया था।

माना जा रहा है कि पिछले साल हरिद्वार के कारोबारियों ने करीब छह हजार करोड़ का कारोबार कांवड़ियों से किया था, जो इस साल बढ़कर आठ हजार करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “पाञ्चजन्य” से कांवड़ यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार चार करोड़ के आसपास कांवड़ यात्री हरिद्वार गंगा जल लेने आ सकते हैं। श्री धामी ने यह भी कहा कि पिछले साल करीब साढ़े तीन करोड़ कांवड़ियों का आगमन हुआ और हर साल शिवालयों में गंगा जल अर्पित करने के लिए आस्था बढ़ रही है। इस कारण इस बार कांवड़ भक्तों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: गंगा नगरी भगवा मय हुई, एक सप्ताह में ही 50 लाख के पार हुई कावंड़ियों की संख्या

सीएम धामी ने कहा, “शिव भक्त कांवड़िए हमारे अतिथि हैं, हम इनका चरण धोकर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास से भरी भोले भक्तों की यह यात्रा सुखद और सफल हो—ऐसी कामना हमने भगवान भोलेनाथ से की है। श्री धामी ने यह भी कहा कि एक समय था जब विपक्षी सरकारें इन पर लाठियां बरसाती थीं, लेकिन अब हेलीकॉप्टर से फूल बरसते हैं।

दूसरे चरण में कांवड़ यात्रा का विस्तार

हरिद्वार में कांवड़ मेले के 11 से 23 जुलाई के कार्यकाल में लाखों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि है, तब तक चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के हरिद्वार से गंगा जल ले जाने की उम्मीद है।

यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। कांवड़ ले जा रहे शिवभक्तों के साथ पुलिस को किस प्रकार पेश आना है, इस संबंध में उन्हें मर्यादित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कांवड़ 12 फीट से बड़ी नहीं होनी चाहिए, और प्रत्येक कांवड़िए का पहचान पत्र गले में लटका रहना अनिवार्य है। डीजे पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

“फिट रहो इंडिया” से जुड़ी कांवड़ यात्रा

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “फिट रहो इंडिया” का नारा युवाओं को दिया था। कई किलोमीटर लंबी पैदल कांवड़ यात्रा, युवा कांवड़ियों द्वारा दौड़-भाग कर, रिले रेस की तरह पूरी की जाती है।

यह भी पढ़ें – कांवड़ यात्रा 2025 : मीट-मछली की दुकानें बंद, आर्थिक मदद भी, दिल्ली में UP वाला एक्शन

बड़े-छोटे हर तबके के लोग पैदल कांवड़ ले जाकर स्वास्थ्य के साथ-साथ आत्मविश्वास से भी ओत-प्रोत महसूस करते हैं। इस बार बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी परिवार सहित कांवड़ ले जाते हुए दिखाई दी हैं।

अराजकता पर पुलिस की सख्ती

हर बार की तरह इस बार भी कांवड़ मेले की यात्रा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने हुड़दंग मचाया, वाहनों को तोड़-फोड़ किया गया, पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी हुई है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल कहते हैं कि अराजकता फैलाने वाले कांवड़ियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। यह आस्था का उत्सव है, और इसमें अराजकता को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोले कांवड़ियों पर पुलिस प्रशासन ने फूल बरसाकर स्वागत किया है और नियम-परंपराएं तोड़ने वालों को पहले समझाया, फिर जब वे नहीं माने, तो सख्ती बरती गई।

आठ हजार करोड़ का व्यापार

हरिद्वार के गंगा घाटों के आसपास लगे कांवड़ मेले में कांवड़ से जुड़ी सामग्री का व्यापार भी इस साल कारोबारियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। कांवड़ मेला लंबा चलेगा, जिससे कारोबार भी अधिक समय तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर में कांवड़ टी-शर्ट, कपड़े, अंगोछे, नेकर आदि का थोक व्यापार होता है। इस वक्त कपड़े का बाजार भगवा रंग से पटा पड़ा है। कारोबारी योग चुग कहते हैं कि अकेले भगवा टी-शर्ट का ही चार सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: आतंकी हमले की आशंका के बीच मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए उतारे गए एटीएस कमांडो

उन्होंने बताया कि “बुलडोजर बाबा, मोदी-योगी, धामी” की टी-शर्ट्स इस वक्त शिव की तस्वीरों से ज्यादा बिक रही हैं। ₹100 से ₹400 तक की टी-शर्ट की कीमत है। उल्लेखनीय है कि यह थोक मंडी है; यहीं की टी-शर्ट फुटकर में मुनाफे के साथ बिकेगी।

नजीबाबाद में लकड़ी की टोकरियों को बनाने वाले समीर मलिक कहते हैं कि इस बार टोकरियों की मांग बहुत ज्यादा है। हमारे कारीगर सालभर इस पर लगे रहते हैं, इस बार डिमांड पिछले साल से ज्यादा है।

प्लास्टिक जेरिकेन का विकल्प अभी भी खोजा जा रहा है, इसके बावजूद एल्यूमिनियम, पीतल जेरिकेन, कलश आदि का बाजार भी तेजी से बढ़ता देखा गया है।

तिरंगे और भगवे ध्वज का बोलबाला

कांवड़ यात्रा के बाद अगले माह आजादी के पर्व में शिवभक्तों के हाथों में इस बार भगवा ध्वज के साथ-साथ बड़े-बड़े राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाई दे रहे हैं। बाजार में तिरंगे झंडों के सैकड़ों स्टॉल हैं।

कांवड़ियों में भगवा ध्वज के साथ तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की परंपरा सी बन गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों के हाथों में लहराते तिरंगे का कारोबार भी कई करोड़ तक पहुंच गया है।

भोजनालय और लंगरों में खपेगा अरबों का राशन

अनुमान है कि हरिद्वार से विभिन्न नगरों-कस्बों के बीच मार्गों पर कांवड़ियों के लिए लगने वाले लंगर और भोजनालय में राशन का कारोबार भी करीब एक हजार करोड़ के आंकड़े को छुएगा।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड कांवड़ यात्रा: सीएम धामी ने ली बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखने का निर्देश

चार करोड़ कांवड़िए और उनकी सेवा में लगे लोग इन भंडारों में शामिल होते हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगने वाले एक-एक भंडारे में राशन, तेल, गैस, पानी, जूस और लेबर आदि का खर्च लाखों में आता है। हजारों शिविर और भंडारे चल रहे हैं, जिन्हें दानदाताओं के सहयोग से चलाया जाता है।

डीजे और वाहनों से जुड़ा कारोबार भी करोड़ों में

कांवड़ मेले की यात्रा के दौरान डीजे संगीत, वाहन, डीजल-पेट्रोल आदि का कारोबार भी खूब चलता है।

पुलिस प्रशासन के दस-दस हजार पुलिसकर्मी हर राज्य में कांवड़ ड्यूटी पर रहते हैं, जिन पर सरकार का खर्च भी करोड़ों में पहुंचता है। जिन शहरों के मंदिरों में कांवड़ पहुंचती है, वहां के शिवालयों के आसपास भी लगने वाले मेलों में सैकड़ों दुकानों का कारोबार करोड़ों तक पहुंचता है।

हरिद्वार के स्थानीय लोगों की राय

हरिद्वार गंगा सभा से जुड़े तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन कहते हैं कि इस साल कांवड़ यात्रा भव्य और उत्साहपूर्ण चलेगी। उन्होंने बताया कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पहुंच रहे हैं। “बम भोले”, “गंगा मईया के जयघोष” का अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – यूपी में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, भगवा गमछा बांध कर मजार पर आग लगाते हुए 2 मुस्लिम युवक गिरफ्तार

हरिद्वार के समाजसेवी अमित शर्मा कहते हैं कि उत्तराखंड की धार्मिक यात्राओं से ही यहां की इकोनॉमी भी चलती है। आस्था और विश्वास से भरी कांवड़ यात्रा से हजारों करोड़ का कारोबार होने लगा है, यही वजह है कि सरकार भी कांवड़ यात्रा प्रबंधन में दिलचस्पी ले रही है।

योगी-धामी सरकारों ने दिलाया सम्मान

हरिद्वार की कांवड़ यात्रा अब एक प्रतिष्ठा यात्रा में बदल गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दोनों खुद हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते रहे हैं।

कांवड़ ले जा रहे भोले भक्तों को ऐसा सम्मान पहले कभी नहीं मिला। ऐसा भी देखा गया कि शिवभक्तों का सम्मान होने और उनसे विनम्रता से पेश आने की वजह से इतनी बड़ी आस्था और विश्वास की यह यात्रा निर्विघ्न और सद्भावपूर्वक पूरी हो रही है।

Topics: कांवड़ियों की संख्याकांवड़ यात्रा 2025कांवड़ यात्रा कारोबारशिवभक्त हरिद्वारकांवड़ मेले की खबरगंगा जल यात्रायोगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्राश्रद्धालुडीजे कांवड़ यात्राउत्तराखंड समाचारगंगाजल लेने आए भक्तपुष्कर सिंह धामीआस्था यात्राउत्तराखंड कांवड़ यात्रा
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

सीमान्त क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार की पहली बैठक, 24 प्रस्ताव पर चर्चा, युवाओं का कौशल बढ़ाने को 200 करोड़ की योजना

उत्तराखंड चुनाव: सुशासन की रणनीति से भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक – राम माधव

uttarakhand free bus travel martyrs families

उत्तराखंड के बलिदानी सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

प्रतीकात्मक चित्र

SIR पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक में साझा हुई जानकारी, 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों पर बात करे कांग्रेस : मुख्यमंत्री धामी

khatima haldighera gaushala inauguration cm dhami

खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण: सीएम धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का किया शिलान्यास

Load More

ताज़ा समाचार

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निकाली गई विशाल रैली

हरिद्वार : नशे के खिलाफ गूंजा ‘व्यसन छोड़ें-सृजन से जुड़ें’ का संदेश

Sant Ishwar Samman 2026 Janjati Kalyan Kendra Mahakoshal

जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल को 11वां ‘संत ईश्वर सम्मान’: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया सम्मानित

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

सीमान्त क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार की पहली बैठक, 24 प्रस्ताव पर चर्चा, युवाओं का कौशल बढ़ाने को 200 करोड़ की योजना

ABVP Itanagar Meet Captain Smit Machhar Ashok Chakra

“कैप्टन स्मित मच्छार को मिले अशोक चक्र”: ईटानगर में ABVP की राष्ट्रीय बैठक में उठी पुरजोर मांग

अजन्मी बेटियों के लिए काशी में किया गया पिंडदान

काशी के दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का पिंडदान

काशी में चाचा का पिंडदान करते अमेरिकी नागरिक जैक्सन।

अमेरिका के जैक्सन ने काशी में किया चाचा का पिंडदान, आत्मा की मोक्ष कामना के लिए पहुंचे भारत

मंदिर से चोरी के आरोपी मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड: मोहम्मद आरिफ ने प्राचीन मंदिर से दान पत्र किया चोरी, पुलिसकर्मियों को टेंपो से कुचलने की कोशिश की

VHP Joint General Secretary Dr Surendra Jain Captain Smit Machhar Press Statement

“कैप्टन स्मित के शौर्य ने विफल किया 9/11 जैसा षड्यंत्र”: VHP महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन का बड़ा बयान, उठाईं 5 मांगें

Bharat Bhushan tiwari Fact check

फैक्ट चेक: हर शनिवार बैंकों की छुट्टी के दावे वाला फर्जी गजट सर्कुलर वायरल, PIB फैक्ट चेक ने किया खुलासा

Explainer: केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की जांच, जानिए क्या कहता है कानून?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies