गत माह सरस्वती विद्या मंदिर, विकासनगर, शिमला में मेधावी छात्र सम्मान वर्ग का आयोजन हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश के 48 विद्यालयों के 130 वर्तमान और पूर्व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
वर्ग के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विद्या भारती का कार्य एक वट वृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है।
विद्या भारती केवल शिक्षा ही नहीं देती बल्कि संस्कार भी देती है। ऐसी शिक्षा केवल विद्वान नहीं, संस्कारवान भी बनाती है।
मुख्य वक्ता और विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री देशराज शर्मा ने कहा कि हमें उन शिक्षण संस्थानों को याद रखना चाहिए, जहां से हमने शिक्षा प्राप्त की है।

















