मऊ जनपद में जाति विशेष की महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मऊ जनपद के घोसी का रहने वाला सलमान धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट कर रहा था। सलमान खान के खिलाफ 331/25 धारा 302, 352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना घोसी पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि सलमान खान निवासी हिन्दू महिला की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की दृष्टि से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहा है। सलमान खान ने अपने पोस्ट में ऐसी बातें लिखी कि हिंदू धर्म को निशाना बनाया गया।
यह भी पढ़े – क्या वैक्सीन के बाद बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा? AIIMS-ICMR स्टडी से जानिए सच्चाई
घोसी पुलिस ने बताया कि सलमान खान के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 29 जून को अभद्र टिप्पणी की गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि दुर्भावना वश वो ऐसा कर रहा था।











