आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। चाहे सोशल मीडिया चलाना हो, ऑफिस का काम करना हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग, सब कुछ मोबाइल से ही होता है। लेकिन अगर मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने लगे, तो यह परेशानी का कारण बन जाती है। बहुत से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं कि उनका फोन दिन में कई बार चार्ज करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो घबराइए मत। हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप मोबाइल की बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।
मोबाइल की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खपत करती है। यदि आपकी स्क्रीन हमेशा हाई ब्राइटनेस पर रहती है, तो यह बैटरी को जल्दी खत्म कर सकती है। इसे ऑटो ब्राइटनेस मोड पर सेट करें या मैन्युअली ब्राइटनेस कम रखें। कई बार हम ऐसे ऐप्स खोलते हैं जो बाद में बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खाते रहते हैं। सेटिंग्स में जाकर यह चेक करें कि कौन-कौन से ऐप्स बैकग्राउंड में एक्टिव हैं और उन्हें बंद करें।आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में बैटरी सेविंग या लो पावर मोड का विकल्प होता है। जब बैटरी कम हो या आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना चाहते हों, तो इस मोड को ऑन कर लें। इससे फोन की बैकग्राउंड एक्टिविटी सीमित हो जाती है और बैटरी की बचत होती है।
अगर आप किसी ऐप के जरिए GPS नहीं चला रहे हैं, तो फोन की लोकेशन सर्विस और ब्लूटूथ को बंद रखना बेहतर है। ये दोनों फीचर बैकग्राउंड में लगातार बैटरी की खपत करते हैं। हर ऐप से आने वाली नोटिफिकेशन भी बैटरी खर्च करती हैं। आप सेटिंग्स में जाकर अनावश्यक ऐप्स की नोटिफिकेशन बंद कर सकते हैं। इससे न केवल बैटरी बचेगी बल्कि आपको बार-बार फोन चेक करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आपका मोबाइल पुराना हो चुका है, तो बैटरी की हेल्थ भी कमजोर हो सकती है। एंड्रॉयड या आईफोन दोनों में आप बैटरी हेल्थ की जानकारी पा सकते हैं। अगर बैटरी बहुत खराब हो चुकी है, तो उसे बदलवाना ही सही रहेगा। फोन को हफ्ते में एक-दो बार रीस्टार्ट करने से बैकग्राउंड में अटकी हुई प्रोसेसेज़ बंद हो जाती हैं, जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है।











