पंजाब के जिला मानसा की जेल में आजीवन कारावास काट रहे बलात्कारी पादरी बजिंदर सिंह के शाही ठाठ चल रहे हैं। जेल में उसने पैसे के जोर पर मोबाइल की सुविधा प्राप्त कर ली लगता है। तलाशी के दौरान बलात्कारी पास्टर बजिंदर सिंह से मोबाइल व नकदी बरामद हुई है, जिसके खिलाफ सहायक जेल अधीक्षक की शिकायत पर थाना सदर में एक अलग से मामला दर्ज करते पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पास्टर बजिंदर से मोबाइल और नकदी बरामद
पंजाब : पादरी बजिंदर को उम्रकैद कराने वाली महिला के परिवार को परेशान करने का प्रयास? पति पर दर्ज दुष्कर्म की शिकायत झूठी
जानकारी के अनुसार एआईजी जेल पंजाब चंडीगढ़ राजीव अरोड़ा तथा सहायक जेल अधीक्षक अनु मलिक की मौजूदगी में जेल के ब्लाक नंबर के सेल नंबर एक क तलाशी के दौरान पास्टर बजिंदर से एक टच मोबाइल फोन तथा 2500 रुपये नकदी बरामद हुई। इस शिकायत के आधार पर सहायक पुलिस सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस चौकी ठुठियांवाली के एएसआई ओमप्रकाश ने उक्त बलात्कारी पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ सदर थाना में अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाज नहीं आ रहा बलात्कारी पादरी बजिंदर, जेल से चला रहा साम्राज्य, किसान की जमीन हड़पने का आरोप
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि जेल में बंद पास्टर बजिंदर के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा। बता दें कि यसू यसू के नाम से शो चलाने वाला पास्टर बजिंदर सिंह एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में जिला जेल में बंद है।















