कानपुर । जनपद में जगन्नाथ रथ यात्रा में लाउडपीकर लगाने को लेकर विवाद हो गया। रथ यात्रा में दो लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दी गई थी। पुलिस का कहना है कि दो से ज्यादा स्पीकर लगाए गए थे। यात्रा के आयोजकों का आरोप है कि यात्रा में शामिल लोगों के साथ पुलिस ने बदतमीजी किया। उसके बाद यात्रा वहीं पर रोक दी गई।
पनकी हनुमान मंदिर के महंत से भी पुलिस की कहासुनी हुई। महंत से विवाद के बाद यात्रा में शामिल लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
रथ यात्रा रोके जाने पर कानपुर बुंदेलखंड भाजपा संयोजक विनोद गुप्ता भी समर्थकों के साथ पहुंचे। विनोद गुप्ता का कहना है कि 210 सालों से रथ यात्रा निकल रही है। यात्रा रोके जाने के बाद लोग सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है। आयोजकों और पुलिस अधिकारियों में वार्ता चल रही है।
चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी हो रही है। पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास ने कहा है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई न होने तक रथयात्रा चालू नहीं होगी। पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास और जितेंद्र दास दोनों से अभद्रता की गई है।














