अगर आप भी हैं लाल चींटियों से परेशान, इस नुस्खे से बनाए उसका रामबाण इलाज, स्प्रे करते ही भाग जाएंगी Red Ants
June 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम जीवनशैली

अगर आप भी हैं लाल चींटियों से परेशान, इस नुस्खे से बनाए उसका रामबाण इलाज, स्प्रे करते ही भाग जाएंगी Red Ants

गर्मी में लाल चींटियों से परेशान हैं? मंजु मित्तल का देसी स्प्रे, विनेगर, बेकिंग सोडा और दालचीनी जैसे घरेलू उपाय अपनाएं और पाएं तुरंत राहत।

Written byसौम्या सिंहसौम्या सिंह
Jun 10, 2025, 12:25 pm IST
in जीवनशैली

Ants Home Remedies : गर्मी का मौसम आते ही जैसे घर में एक नई मुसीबत आ धमकती है। कीड़े-मकौड़ों का आतंक! मच्छर हों या मक्खियां, हर कोना जैसे उनके कब्ज़े में आ जाता है। लेकिन सबसे ज़्यादा परेशान करने वाली होती हैं लाल चींटियां (Red Ants)। इन लाल चींटियों की फौज जैसे पूरे घर में हमला बोल देती है। रसोई हो या कमरा, कोई जगह सुरक्षित नहीं रहती। खाने की चीज़ें बाहर रखना तो जैसे नामुमकिन हो जाता है। ज़रा सी लापरवाही हुई नहीं कि चींटियां खाने पर टूट पड़ती हैं। और अगर गलती से कपड़ों में घुस गईं, तो फिर समझिए दिन-भर की खुजली पक्की! इन चींटियों के काटने से जो जलन और खुजली होती है, वो कहर बन जाती है। न ठीक से बैठा जाता है, न चैन से कुछ काम किया जा सकता है। गर्मियों की चुभती धूप से तो फिर भी बचा जा सकता है, लेकिन इन लाल चींटियों से निपटना असली चुनौती बन जाती है।

गर्मियों में घर में चींटियों का आतंक कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस परेशानी से निजात पाने के लिए अगर कोई आसान और असरदार तरीका मिल जाए, तो बात ही कुछ और हो जाती है। ठीक ऐसा ही एक कमाल का नुस्खा शेयर किया है इंस्टाग्राम पर मंजु मित्तल ने। मंजु मित्तल, जो इंस्टाग्राम पर अपने होम हैक्स के लिए जानी जाती हैं, अक्सर ऐसे टिप्स देती हैं जो घरेलू परेशानियों को झटपट दूर कर देते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा स्प्रे बनाने का तरीका बताया है, जिससे लाल चींटियों का नामोनिशान मिट जाता है। मंजु का कहना है कि यह स्प्रे न केवल चींटियों को दूर भगाता है, बल्कि उन्हें मार भी देता है और सबसे बड़ी बात, ये घरेलू सामग्री से ही बन जाता है। न केमिकल्स का झंझट, न महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत! अगर आप भी गर्मियों में चींटियों से परेशान हैं, तो मंजु मित्तल का यह स्प्रे वाला हैक ज़रूर आज़माकर देखें। हो सकता है आपकी भी समस्या का हल इसी में छिपा हो।

मंजु मित्तल का जादुई नुस्खा लाल चींटियों से छुटकारा अब आसान!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manju Mittal | Your Kitchen & Home Guide (@manjumittal.homehacks)

गर्मियों में लाल चींटियों का घर में घुसपैठ करना आम बात है, लेकिन अब इनसे निपटना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा। इंस्टाग्राम पर होम हैक्स शेयर करने वाली मंजु मित्तल ने एक ऐसा देसी नुस्खा बताया है, जिससे लाल चींटियों का असरदार इलाज हो सकता है वो भी बिना किसी केमिकल के। मंजु के अनुसार, एक आसान स्प्रे बनाकर इन चींटियों को भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको चाहिए

  • आधा गिलास पानी
  • आधा चम्मच हींग (asafoetida) पाउडर
  • थोड़ा सा डेटोल लिक्विड

इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब जहां-जहां लाल चींटियां दिखाई दें, वहां इस मिश्रण को छिड़क दें। चींटियां तुरंत वहां से भाग जाती हैं, और कुछ तो मर भी जाती हैं। इतना ही नहीं, अगर इसी मिश्रण को फर्श पोछने के पानी में मिला दिया जाए और पूरे घर में पोछा लगाया जाए, तो फर्श पर जो इक्की-दुक्की चींटियां बची होंगी, वो भी खत्म हो जाएंगी। और सबसे बड़ी बात। बाकी चींटियां दोबारा फर्श पर लौटकर नहीं आएंगी। यह नुस्खा न केवल सस्ता है, बल्कि पूरी तरह से घरेलू और सुरक्षित भी है। अगर आप भी चींटियों से परेशान हैं, तो एक बार मंजु मित्तल का यह हैक जरूर आज़माकर देखें, हो सकता है आपको भी राहत मिल जाए।

आपके किचन में मौजूद है चींटियों को भगाने का विकल्प

गर्मियों में घर में लाल चींटियों का आना-जाना जितना आम है, उतना ही परेशान करने वाला भी होता है। मंजु मित्तल के असरदार स्प्रे के अलावा, कुछ और घरेलू नुस्खे हैं जो इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं और वो भी बिना किसी महंगे कैमिकल के।

विनेगर स्प्रे

विनेगर सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि चींटियों को भगाने में भी कमाल करता है। इसके लिए बराबर मात्रा में विनेगर और पानी लें, अच्छे से मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। जहां-जहां चींटियां दिखें, वहां स्प्रे कर दें। इसकी तेज़ गंध से चींटियाँ भाग जाती हैं या मर जाती हैं।

बेकिंग सोडा और चीनी का जादू

चींटियों को मीठा बहुत पसंद होता है, और इसी कमजोरी का फायदा उठाया जा सकता है। चीनी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर चींटियों के आने-जाने वाले रास्तों पर रखें। चीनी उन्हें आकर्षित करेगी, लेकिन बेकिंग सोडा उनके पाचन तंत्र को खराब कर देगा, जिससे वे मर जाएंगी।

दालचीनी- नेचुरल चींटी भगाने वाला

दालचीनी की खुशबू चींटियों को बिल्कुल नहीं पसंद। आप दालचीनी की डंडी को उनके रास्तों पर रख सकते हैं, या चीनी में दालचीनी पाउडर मिलाकर वहीं रख दें। कुछ ही समय में चींटियां उस जगह से दूरी बना लेंगी।

साबुन वाला पानी

अगर कुछ नहीं मिल रहा तो एक सबसे सरल उपाय है, साबुन वाला पानी। किसी भी लिक्विड हैंडवॉश या डिशवॉशिंग लिक्विड को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। सीधे चींटियों पर छिड़कने से वे तुरंत मर जाती हैं।

Topics: चींटी भगाने का देसी उपायRed Ants Home Remediesलाल चींटियों से बचावManju Mittal Ant SprayNatural Ant KillerDesi Ant Spray RecipeVinegar for AntsBaking Soda Sugar Antsदालचीनी चींटी भगाने का तरीकाSummer Insect Problem
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश में ओमान के तट पर अमेरिका ने डुबोया तेल टैंकर…भारतीय नाविक सुरक्षित

भगवान बिरसा मुंडा

कौन थे भगवान बिरसा मुंडा? जिनके एक नारे ने अंग्रेजी शासन को हिला दिया था

congress ecosystem trying to defame PM Modi

नेहरू को पीछे छोड़ PM मोदी इतिहास रचने की दहलीज पर

जनजातीय समाज के नाम पर सबसे बड़ा छल? परख में राजनीति का दोहरा चेहरा बेपर्दा : Hitesh Shankar

शहीद जंजाल प्रवीण को मिला कीर्ति चक्र

शहीद जंजाल प्रवीण को मिला कीर्ति चक्र, मां के आंसू देख राष्ट्रपति मुर्मू ने लगाया गले

डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर फीस को ‘कानून के खिलाफ’ बताकर कोर्ट ने किया रद्द

कल्पना विल्सन

कौन हैं कल्पना विल्सन? जिन पर ‘हिंदू विरोधी’ होने से लेकर उमर खालिद समर्थक होने तक के आरोप

पश्चिम बंगाल : घुसपैठियों के वकील

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

शुभेंदु सरकार का एक महीना: अवैध घुसपैठियों-भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम, 32 लाख महिलाओं के खाते में भेजे तीन-तीन हजार

बहन-भांजे समेत तीन गिरफ्तार

माफिया खान मुबारक के परिवार पर पुलिस का शिकंजा, बहन-भांजे समेत तीन गिरफ्तार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies