कुशासन के कीचड़ में खिला कमल
June 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कुशासन के कीचड़ में खिला कमल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली है। प्रदेश की कुल 90 में से 54 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई।

Written byशशांक शर्माशशांक शर्मा
Dec 10, 2023, 05:50 pm IST
in भारत, विश्लेषण, छत्तीसगढ़
खुशी मनाती भाजपा कार्यकर्ता (फाइल फोटो)

खुशी मनाती भाजपा कार्यकर्ता (फाइल फोटो)

पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होने से पहले तक छत्तीसगढ़ में भाजपा को कमजोर आंका जा रहा था। राष्ट्रीय मीडिया से लेकर स्थानीय पत्रकारों एवं राजनीतिक विश्लेषक तक परिणाम आने के पूर्व भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगा रहे थे

इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली है। प्रदेश की कुल 90 में से 54 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई। पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होने से पहले तक छत्तीसगढ़ में भाजपा को कमजोर आंका जा रहा था। राष्ट्रीय मीडिया से लेकर स्थानीय पत्रकारों एवं राजनीतिक विश्लेषक तक परिणाम आने के पूर्व भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की जीत का अनुमान लगा रहे थे। वहीं, एग्जिट पोल के परिणामों ने भी भाजपा की जीत को लेकर सवाल उठाए थे, परंतु मतगणना के दिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलता गया। आखिरकार भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

विष्णु देव सहाय, बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा

छत्तीसगढ़ को मुख्यत: तीन हिस्सों में विभाजित किया जाता है, उत्तर का सरगुजा क्षेत्र, मध्य का मैदानी हिस्सा और दक्षिण का बस्तर क्षेत्र। सरगुजा क्षेत्र में 14 विधानसभा सीटें हैं तथा दक्षिण के बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीटें हैं। इन दोनों क्षेत्रों की कुल 26 सीटों में से 22 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर अजेय बढ़त बना ली। मैदानी क्षेत्रों के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग संभाग की 64 सीटों में मुकाबला बराबरी का रहा। इन क्षेत्रों में भाजपा को आधी यानी 32 सीटें हासिल हुईं, जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर जीतने में कामयाब रही और एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर सिंह मरकाम सफल रहे। प्रतिशत की दृष्टि से देखें तो भाजपा के वोट प्रतिशत में जबरदस्त उछाल आया है। 2018 में 32.97 प्रतिशत वोट हासिल करने वाली भाजपा इस बार 46.27 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल रही। हालांकि कांग्रेस के वोट प्रतिशत में अधिक गिरावट नहीं आई है। 2018 में कांग्रेस को 43.04 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 42.23 प्रतिशत हो गया। दोनों दलों में वोट का अंतर लगभग 4 प्रतिशत का है।

चुनाव परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ में अब चुनावी मुकाबला मात्र दो दलों के बीच रह गया है। पिछले चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी ने जोगी जनता कांग्रेस पार्टी बनाकर बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। इस गठबंधन ने लगभग 20 लाख वोट हासिल किए थे। इस बार जोगी कांग्रेस को मात्र 1.23 प्रतिशत वोट मिले और कोई सीट भी नहीं प्राप्त कर पाई। वहीं, छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद हुए इस पांचवें चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का भी प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। बसपा को लगभग 2 प्रतिशत मत मिले और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। नोटा को भी मिलने वाले वोटों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। 2013 में नोटा को 4 लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए थे, जो घटकर इस चुनाव में मात्र 1.97 लाख रह गए हैं। इस प्रकार तीसरे मोर्चे के वोट बैंक में भाजपा ने बड़ी सेंध लगाई है। इस वर्ष 12 लाख अधिक मतदाताओं में से अधिकांश हिस्सा भाजपा अपनी झोली में लेकर बहुमत का आंकड़ा पाने में सफल रही।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को इस बार 46.27 प्रतिशत वोट मिले

चुनाव में तीन मुद्दे हावी रहे

इस बार चुनाव से पहले मुख्य रूप से तीन मुद्दे हावी थे। पहला, उत्तर और दक्षिण के जनजातीय क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों द्वारा कराए जा रहे कन्वर्जन के कारण जनजातीय समाज में बेहद नाराजगी थी। दूसरा, मैदानी क्षेत्र में धान उत्पादन करने वाले किसानों को मिलने वाला अतिरिक्त मूल्य और तीसरा छत्तीसगढ़िया वाद को लेकर चल रही सरकार को मुख्य मुद्दा माना जा रहा था। भाजपा ने भी अपने घोषणा-पत्र में किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 3100 रुपये देने का वादा किया। वहीं, कांग्रेस ने धान का मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने के साथ किसानों का कर्ज माफ करने का दांव खेला।

इस तरह, दोनों दलों ने चुनाव में कृषि और कृषक को केंद्र में रखकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसके अलावा, भाजपा ने घोषणा-पत्र में महतारी वंदन योजना के नाम से सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का वादा किया। कांग्रेस यह वादा नहीं कर पाई। भाजपा के रणनीतिकार यह मान रहे थे कि मैदानी क्षेत्रों में किसान कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं, इसलिए महतारी वंदन योजना को प्राथमिकता देते हुए विज्ञापन की शक्ल में एक आवेदन-पत्र प्रकाशित कराया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर योजना के लिए आवेदन पत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। इस रणनीति से भाजपा के पक्ष में महिलाओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए कांग्रेस ने भी 12 नवंबर (दीपावली के दिन) को महिलाओं को साल में 15,000 रुपये देने का वादा कर दिया। लेकिन उसे इस घोषणा से कोई लाभ नहीं मिला।

दरअसल, मैदानी क्षेत्र में कांटे का मुकाबला होने पीछे एक कारण यह रहा कि किसान परिवार हिस्सों में बंट गए थे। पुरुष कांग्रेस के साथ थे, जबकि महिलाएं भाजपा के साथ थीं। खास बात यह रही कि इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं ने 50 से अधिक विधानसभा सीटों पर पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया, जो भाजपा की जीत का बड़ा कारण बना।

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

भाजपा की रणनीति

ऐसा नहीं है कि भाजपा को जीत केवल घोषणा-पत्र के कारण मिली। वास्तव में पार्टी ने तीन चरणों में अपनी रणनीति बनाई थी। पहले चरण में भाजपा ने कांग्रेस राज में बीते 5 वर्ष के दौरान हुए बड़े घपलों, जिसमें कोयला घोटाला, शराब घोटाला, राशन घोटाला, सरकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लोक सेवा आयोग एवं व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली के कारण युवाओं में उपजे आक्रोश को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद विकास के मुद्दे को उठाया। इसमें सड़क, बिजली, पानी और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान नहीं मिलने जैसे मुद्दे शामिल थे।

साथ ही, दूसरे चरण में 2003 से 2018 के बीच डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को तुलनात्मक दृष्टि से जनता के बीच पहुंचाने का प्रयास किया। इस प्रकार भाजपा आम जन तक यह बात पहुंचाने में सफल रही कि वह न केवल सुशासन दे सकती है, बल्कि राज्य के साथ लोगों को भी विकास के समान अवसर प्रदान करेगी और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगी। तीसरे चरण में पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत किया। इन विषयों को प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने चुनावी सभा में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद चुनाव प्रचार धीरे-धीरे मोदी की गारंटी और भूपेश के भरोसे के इर्द-गिर्द सिमटता चला गया।

तुष्टीकरण के खिलाफ मतदान

इस चुनाव में जनजातीय क्षेत्रों में कन्वर्जन, मुस्लिम तुष्टीकरण, रोहिंग्या सहित बाहरी मुसलमानों को विभिन्न क्षेत्रों में बसाकर जनसांख्यिकीय असंतुलन पैदा करना, लव जिहाद, जमीन जिहाद जैसे मुद्दे बहुत प्रभावी रहे। धर्म नगरी कवर्धा में चैत्र नवरात्र के दौरान भगवा झंडा उतारकर फेंकने की घटना ने पूरे प्रदेश उद्वेलित कर दिया था। साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर गांव में कट्टरपंथी मुसलमानों की भीड़ ने भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। भिलाई में पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने पर एक सिख युवक की हत्या कर दी गई। इसके अलावा, पूरे प्रदेश में मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी, जिससे सनातन विरोधियों के खिलाफ एक सहज वातावरण तैयार हो गया था।

विधानसभा चुनाव की कमान इस बार राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के हाथों में रही। प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य व विधानसभा चुनाव के प्रभारी मनसुख मांडविया ने पूरे चुनाव की योजना से लेकर रणनीति बनाने और उसे हर विधानसभा क्षेत्र में उतारने का काम बखूबी किया। संगठन स्तर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन में एकजुट रखने, असंतोष को साधने में पूरा जोर लगाया। इस तरह भाजपा ने यह चुनाव एक ईकाई के तौर पर चुनाव लड़ा और सफलता हासिल की।

भाजपा के प्रति महिलाओं का रुझान बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण भी बढ़ा। अवैध शराब की बेलगाम बिक्री ने उनके आक्रोश को और बढ़ा दिया। 2018 में कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद शराब की बिक्री बंद तो नहीं हुई, अलबत्ता इसकी ‘होम डिलीवरी’ शुरू कर दी। भाजपा के सामने बड़ी चुनौती उन 10 लाख 86 हजार मतदाताओं को जोड़ना था, जिन्होंने पिछली बार अजीत जोगी की पार्टी को वोट दिया था। जोगी के निधन के बाद जोगी जनता कांग्रेस कमजोर पड़ गई, जिससे यह अनुमान लगाना मुश्किल था कि उसके मतदाता किस ओर जाएंगे। सामान्य तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वे कांग्रेस को वोट देंगे। लेकिन कुशल रणनीति से भाजपा इन मतदाताओं में सेंध लगाने में सफल रही।

पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा को इस बार 25 लाख से अधिक वोट ज्यादा मिले, जबकि कांग्रेस का वोट 5 लाख से कुछ अधिक बढ़ा है। भाजपा ने विकास से वंचित, कुशासन से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 19 से 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी प्रकार, भाजपा ने जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 29 सींटों में से 17, जबकि कांग्रेस ने 11 सीटों पर और एक सीट पर अन्य ने जीत दर्ज की। वहीं, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर भाजपा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। भाजपा के हिस्से में 10 में से केवल 3 सीटें आर्इं और शेष 7 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की कमान इस बार राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के हाथों में रही। प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य व विधानसभा चुनाव के प्रभारी मनसुख मांडविया ने पूरे चुनाव की योजना से लेकर रणनीति बनाने और उसे हर विधानसभा क्षेत्र में उतारने का काम बखूबी किया। संगठन स्तर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन में एकजुट रखने, असंतोष को साधने में पूरा जोर लगाया। इस तरह भाजपा ने यह चुनाव एक ईकाई के तौर पर चुनाव लड़ा और सफलता हासिल की। (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Topics: BJP's voteभाजपा की रणनीतिBJP's strategyतुष्टीकरण के खिलाफ मतदानचुनाव में तीन मुद्दे हावी रहेभाजपा का वोटvoting against appeasementthree issues dominated the election
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

दिल्ली चुनाव परिणाम से बदलेगी पंजाब की राजनीति : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की हरियाणा CM नायब सैनी से मुलाकात

विजय के बाद एक दूसरे को शुभकामनाएं देतं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान

रणनीति से बनी विजय-नीति

महाराष्ट्र में भाजपा वेट एंड वॉच की भूमिका में

Load More

ताज़ा समाचार

India US Relations Cold War Mindset PM Modi Foreign Policy

भारत-अमेरिका संबंध और शीतयुद्धकालीन मानसिकता का संकट, मोदी विरोध में राष्ट्रीय संप्रभुता पर सवाल क्यों?

CM Yogi Balrampur 300 crore development projects inauguration mafia

माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा: बलरामपुर में CM योगी ने याद किए पुराने दिन, कहा- मुझे गोरखपुर से आकर…

अजीत आगरकर और गौतम गंभीर

इंग्लैंड-आयरलैंड दौरा : चौराहे पर खड़ा भारतीय क्रिकेट

तस्वीर में बाईं ओर सूर्या और दाईं ओर असद

सूर्य चौहान की हत्या और साझी विरासत के यक्ष प्रश्न

मद्रास उच्च न्यायालय

‘स्वयंसेवकों पर नहीं चलेगा मुकदमा’

Punjab law and order farmers thieves tubewell motor UPI

पैसे ले लो पर ट्यूबवैलों की मोटरें न चुराओ : पंजाब में किसानों की चोरों से अपील, सरकार से उठा भरोसा

sambhal baghauch illegal mazar demolished by administration

संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 5 साल से था कब्जा

varanasi urban park bhelupur 130 feet shivling

130 फीट ऊंचा शिवलिंग, 100 करोड़ की लागात: काशी को मिलेगी विश्वस्तरीय सौगात, बनेगा ‘अर्बन पार्क’

दिल्ली विधानसभा के बाहर सांकेतिक उपवास करते लोकतंत्र सेनानी

संपूर्ण क्रांति से आपातकाल तक : लोकतंत्र सेनानियों ने याद किया संघर्ष, सरकार को सौंपा ज्ञापन, 10 हजार ने किए हस्ताक्षर

कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies