निरोगी जीवन का महामंत्र है योग व संगीत
June 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

निरोगी जीवन का महामंत्र है योग व संगीत

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की हो तो मेडिटेशन और म्यूजिक दोनों समान रूप से कारगर हैं। संगीत स्ट्रेस हारमोन कार्टिसोल के स्तर को कम करता है, वहीं योगासन के अंतर्गत ध्यान और प्राणायाम के जरिए तनाव, ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण, दिल की बीमारियों का ख़तरा कम होने के साथ ही मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Jun 21, 2023, 12:42 pm IST
in भारत, विश्लेषण

21 जून के दिन ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के साथ ‘विश्व संगीत दिवस’ इसलिए मनाया जाता है क्यूंकि सनातन वैदिक मान्यता के अनुसार ‘योग’ की भांति ‘संगीत’ भी उत्तम स्वास्थ्य के वरदान के साथ जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने का सर्वाधिक सशक्त माध्यम है। सनातन हिंदू दर्शन में ‘नाद’ को ब्रह्म की संज्ञा यूं ही नहीं दी गयी है। वैदिक चिंतन के अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति ‘नाद’ से हुई है और यह अनहद नाद (ओम् की ध्वनि) समूचे विश्व ब्रह्माण्ड में सतत गूंजता रहता है। परीक्षण के उपरांत यह तथ्य अब ‘नासा’ के वैज्ञानिक भी प्रमाणित कर चुके हैं। मानवी चेतना के मर्मज्ञ हमारे महान वैदिक मनीषियों का प्रतिपादन है कि ‘योग’ और ‘संगीत’ दोनों ही नाद विद्या के अंतर्गत आते हैं। जिस प्रकार योग विज्ञान में सात चक्रों (मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपूरक, अनाहत, विशुद्धि, आज्ञा और सहस्रार) का जागरण महत्वपूर्ण होता है; ठीक वैसे ही संगीत के सात स्वरों का सीधा सम्बन्ध मानवीय काया में उपस्थित सात चक्रों से होता है। संगीत के आधारभूत सात स्वरों- सा, रे, ग, म, प, ध, नि का सम्बन्ध इन्हीं सप्त चक्रों से है। मूलाधार का सम्बन्ध ‘सा’ से, स्वाधिष्ठान का ‘रे’, मणिपुर का ‘ग‘, अनाहत का ‘म’, विशुद्ध का ‘प’, आज्ञाचक्र का ‘ध’ एवं सहस्रार का ‘नि’ से माना जाता है। इसी कारण संगीत के स्वर केवल मन को ही झंकृत नहीं करते, बल्कि शरीर के अंग-प्रत्यंगों पर भी अपनी तान की छाप छोड़ते हैं। शास्त्रीय संगीत के जानकारों की मानें तो छठी शताब्दी में मतंग मुनि द्वारा संस्कृत भाषा में रचित ‘बृहद्देशी’ ग्रंथ में स्वर विज्ञान के विस्तृत विवरण के साथ उसके बहुआयामी लाभों के विविध पहलुओं का उल्लेख किया गया है।

भारतीय संगीत के जाने माने जानकार प्रोफेसर रामकृष्णन कवि के अनुसार संगीत को ‘हृदय की वाणी’ कहा जाता है क्योंकि संगीत का सूक्ष्म प्रभाव मन के बारीक तन्तुओं एवं सुकोमल भावनाओं पर पड़ता है और शरीर की समस्त जैविक क्रिया पद्धति इन्हीं मनोभावों से जुड़ी होती है। उनके अनुसार शोध में साबित हुआ है कि राग ‘भैरवी’ से शरीर में कफजन्य बीमारियाँ दूर होती हैं। राग ‘आसावरी’ रक्त अशुद्धियों का शमन करता है। राग ‘मल्हार’ से क्रोध एवं मानसिक अस्थिरता दूर होते हैं। राग ‘सौरत’ एवं राग ‘जैजैवन्ती’ से मानसिक रोगों से छुटकारा मिलता है। श्वाँस सम्बन्धी बीमारी, तपेदिक, खाँसी, दमा आदि में राग ‘भैरवी’ का प्रयोग लाभकारी देखा गया है। राग ‘हिण्डोल’ से मेधा वृद्धि तथा यकृत व प्लीहा रोगों से आराम मिलता है। ‘इसके अलावा शंख और घण्टा की ध्वनि भी इस क्षेत्र में चमत्कारिक परिणाम उत्पन्न करती देखी गयी है। यही वह मूल आधार है जिसके कारण चिकित्सा क्षेत्र भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक लोकप्रियता हासिल हो रही है और पाश्चात्य जगत में ‘म्यूजिक थेरेपी’ के प्रति गहरा आकर्षण देखा जा रहा है।

सुप्रसिद्ध अमेरिकी मनोचिकित्सक डॉ. एम. जेनी के अनुसार शोधों से साबित हुआ है कि भारतीय रागों से मस्तिष्क की सिकुड़ी हुई मांसपेशियों को नूतन शक्ति मिलती है। इस संगीत की स्वर आकृतियाँ कानों की झिल्लियों को प्रकम्पित करती हैं। परिणामतः स्नायु तंत्र के सेन्सरी एवं मोटर नर्वस सजग व सक्रिय होकर शारीरिक प्राण चेतना के प्रवाह को बढ़ा लेते हैं। इसी तरह वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर किम इंस ने अपने शोध अध्ययन में वैज्ञानिक तरीके से तस्दीक की है कि जब बात संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की हो तो मेडिटेशन और म्यूजिक दोनों समान रूप से कारगर हैं। संगीत स्ट्रेस हारमोन कार्टिसोल के स्तर को कम करता है, वहीं योगासन के अंतर्गत ध्यान और प्राणायाम के जरिए तनाव, ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण, दिल की बीमारियों का ख़तरा कम होने के साथ ही मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है। जिसकी वजह से मन प्रसन्न और शरीर निरोगी रहता है। संगीत सुनते हुए ध्यान और योग करने का विचार बेहतरीन है। बर्लिन विश्वविद्यालय में हुए अनुसंधान से पता चलता है कि शंख-ध्वनि की लहरों से बैक्टीरिया और अन्य रोगों के जीवाणु नष्ट होते हैं। प्रति सेकेण्ड 27 घन फुट की शक्ति से यदि शंख को फूँका जाए तो 2200 फीट के क्षेत्र में रहने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं और 2600 फीट क्षेत्र के बैक्टीरिया निष्क्रिय हो जाते हैं। इसके साथ ही मलेरिया के कीटाणुओं का दुष्प्रभाव भी खत्म हो जाता है। शंख ध्वनि का प्रभाव मिर्गी, मूर्च्छा, कण्ठमाला तथा कोढ़ जैसे रोगों में अद्भुत रूप से देखा गया है।

शिकागो के डॉ. डी ब्राइन ने शंख ध्वनि के माध्यम से हजारों बहरे रोगियों को ठीक कर पौराणिक मान्यता को सही बताया है। इस दिशा में मास्को, सेनेटोरियम, जर्मनी, हालैण्ड आस्ट्रेलिया के कई शोध केन्द्रों में जारी अन्वेषण के नतीजे उत्साहवर्धक हैं। इन वैज्ञानिकों ने स्वीकार किया है कि शंख ध्वनि एवं राग विशेष के स्वरों से मानसिक उपचार सफलता मिलती देखी गयी है। जापान के डॉ. हेकेने की मान्यता है कि पाश्चात्य संगीत की तुलना में भारतीय शास्त्रीय संगीत में रोग निवारण की क्षमता अपेक्षाकृत अत्यधिक होती है। उनके अनुसार भले ही वर्तमान समय में रॉक, जैज, बल्यू, रैप आदि पाश्चात्य संगीत अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। हाइबिट्स के कारण लोग इन्हें पसन्द जरूर करते हैं, परन्तु इसका शारीरिक दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। इस संदर्भ में स्वीडन तथा जर्मनी में अनेक शोध कार्य कर चुके डॉ. बालाजी ताम्बे का कहना है कि रॉक तथा हाईबिट्स संगीत को कम समय जैसे 5-10 मिनट तक सुनने से तो स्फूर्ति आती है, आलस्य दूर होता है पर इसे लगातार सुनने से रीढ़ की हड्डियों में कई प्रकार की समस्या पैदा हो जाती है। कान के अन्दर का द्रव सूख जाता है। इसी कारण चिकित्सा में भारतीय शास्त्रीय संगीत ही अधिक उपयोगी साबित हो रहे हैं। इसके विपरीत भारतीय शास्त्रीय संगीत चिकित्सा संवेदना के तारों से संचालित होती है।

हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के शोध अध्ययनों में गया है कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां तथा तरंगें स्नायु तंत्र को आन्दोलित-उद्वेलित कर रोग निवारण और तनाव मुक्ति में काफी सहायक होती है। इस कारण संगीत की धुनों और ध्वनि तरंगों में मंत्र विद्या की विलुप्त कड़ियों को यदि ढूंढ़ा व जोड़ा जा सके तो मंत्र चिकित्सा की भावी एवं नूतन पद्धति को विकसित किया जा सकता है और यह विधा मानव जीवन के लिए एक वरदान सिद्ध हो सकती है। प्रयोगों ने साबित किया है कि संगीत और योग की युति शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद लाभकारी है। कोरोना संकट काल में उपजे तनाव से दूरी बनाए रखने में संगीत एक मज़बूत सहारा रहा था। संगीत हो या योग दोनों ही आपमें ऊर्जा का संचार करते हैं। आपके बिगड़े मूड को भी बना देते हैं।

भजन सम्राट अनूप जलोटा कहते हैं कि संगीत को ईश्वर का दर्जा प्राप्त है। इसीलिए इस विधा में शुद्धता और शास्त्रीयता का विशेष महत्व है। सात शुद्ध और पांच कोमल स्वरों के माध्यम से मन को साधने का उपाय है संगीत। एक तरफ जहां ‘योग’ से मनुष्य शरीर, मन और मस्तिष्क को साधता है, वहीं ‘संगीत’ हमारी आत्मा को शुद्ध करता है। उनका कहना है कि भारत में भक्ति संगीत सदा अमर रहेगा। जिस तरह से योग आपके तनाव को दूर करता है उसी तरह इश्वर की भक्ति में लीन होने पर आप अपने सारे तनावों और दुखों को भूल जाते हैं। यह संगीत का चमत्कार होता है। योग और संगीत के खूबसूरत सामंजस्य का उद्देश्य तन के साथ मन की शुद्धता को हासिल करना है। संगीत शास्त्र व आध्यात्म एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं क्योंकि दोनों का ही उद्देश्य आत्म साक्षात्कार है।

Topics: संगीतimportance of yogaसंगीत दिवसbenefits of yogaसंगीत का महत्वmeditationसंगीत का लाभनिरोगी जीवनयोग का महत्वयोग से लाभyogamusic dayयोगimportance of musicध्यानbenefits of musicmusichealthy life
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर करने के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले

अपनी शर्तों पर साझेदारी

उत्तराखंड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

Hindu Panchang

हिन्दू पञ्चांग दुनिया को अनुपम देन

राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : राष्ट्रपति

बात भारत की

पंचांग: गणितीय खगोल विज्ञान की जीवित परंपरा, हजारों वर्षों का परिणाम जिसके सिद्धांत पर आज इसरो और नासा भी करते हैं काम

Meditation Benefits

रोजाना मेडिटेशन करने से क्या होता है?

Load More

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा मंगलवार, पढ़ें अपना राशिफल

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

ईरान, होर्मुज और परमाणु प्रश्न: संभावित अमेरिका–ईरान समझौते के पीछे असली दांव

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर कार्रवाई : घुसपैठ और कट्टरपंथ का पूरा तंत्र होगा ध्वस्त

पश्चिम बंगाल : अवैध विदेशियों पर ‘ममता’

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: लोहे की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख; मुआवजे की घोषणा

ममता बनर्जी और काकोली घोष

TMC में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

इंडी गठबंधन की बैठक पर BJP का तंज, कहा- कमजोर पड़ चुकी है जमीन, आने वाले समय में कार में होगी बैठक

हरियाणवी गायिका काजल चौधरी अपनी सास को करा रहीं 84 कोसी परिक्रमा

हरियाणवी गायिका काजल चौधरी ने पेश की मिसाल, 95 वर्षीय सास को करा रहीं 84 कोसी परिक्रमा 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी बारी का इंतजार करते घुसपैठिए

बंगाल से विशेष रिपोर्ट : सेंधमार सीमा से बाहर

अवैध हथियार

पाकिस्तान से चल रहा हवाला नेटवर्क और हथियार तस्करी का पर्दाफाश, एक अफगान नागरिक

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies