इकबाल ही था विष बीज
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

इकबाल ही था विष बीज

जो लोग अल्लामा इकबाल की ‘सारे जहां से अच्छा’ नज्म की दुहाई देते हैं, वे एक बार उनके ‘तराना-ए-मिल्ली’ को भी पढ़ें,

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Jun 9, 2023, 10:40 am IST
in भारत, दिल्ली

जो लोग अल्लामा इकबाल की ‘सारे जहां से अच्छा’ नज्म की दुहाई देते हैं, वे एक बार उनके ‘तराना-ए-मिल्ली’ को भी पढ़ें, जिसमें उनके राजनीतिक विचार हैं। पाकिस्तान के वैचारिक जनक इकबाल ने ही हिंदुओं के प्रति मुसलमानों के मन में जहर भरा था। भारत विभाजन का जख्म उन्हीं की देन है

हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद द्वारा अल्लामा इकबाल से जुड़े एक अध्याय को पाठ्यक्रम से बाहर निकालने की अनुशंसा की गई है। इसे लेकर सेकुलर मीडिया भी अपने असली रूप में आ गया है। तर्कदिया जा रहा है कि उन्होंने ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ तराना लिखा था। लेकिन यही मीडिया यह नहीं बताता कि इकबाल को ही पाकिस्तान के ‘वैचारिक अब्बा’ होने का श्रेय जाता है।

ये इकबाल के राजनीतिक विचार ही थे, जिन्होंने भारत को विभाजन का इतना बड़ा जख्म दिया। यह अल्लामा इकबाल ही थे, जिन्होंने पाकिस्तान में विष-बीज को फैलाने में मदद की थी। वही थे, जिन्होंने भारतीय मुसलमानों की पहचान को अरब जगत से जोड़कर उन्हें वैचारिक रूप से हिंदुओं से अलग किया।

वैसे तो उनकी नज्मों से उनके राजनीतिक विचारों का पता चलता ही है, लेकिन मुस्लिम लीग अधिवेशन में दिए गए एक भाषण से उनके ये विचार और स्पष्ट होते हैं। इसमें उन्होंने भारत के भीतर एक मुस्लिम भारत बनाने की मांग का समर्थन किया था। उन्होंने पंजाब, उत्तरी-पश्चिमी फ्रंटियर क्षेत्र, सिंध एवं बलूचिस्तान को मिलाकर राज्य बनाने की बात की थी, जिसमें या तो ‘ब्रिटिश राज्य के भीतर या ब्रिटिश राज्य के बिना स्वशासन होगा’ अर्थात् मुस्लिमों का शासन होगा।

इकबाल ने भारत के भीतर एक मुस्लिम भारत बनाने की मांग का समर्थन किया था। उन्होंने पंजाब, उत्तरी-पश्चिमी फ्रंटियर क्षेत्र, सिंध, बलूचिस्तान को मिलाकर राज्य बनाने की बात की थी, जिसमें ब्रिटिश राज्य के भीतर या ‘ब्रिटिश राज्य के बिना स्वशासन या मुस्लिमों का शासन होगा’

उन्होंने इस भाषण में इस्लाम को राज्य बताते हुए कहा था कि भारत के मुस्लिम शेष मुस्लिम देशों से अलग हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘मुस्लिम नेताओं और राजनेताओं को अपने-आप को यह झूठी दिलासा नहीं देनी चाहिए कि तुर्की, फारस और अन्य मुस्लिम देश राष्ट्रीय, यानी क्षेत्रीय रेखाओं पर प्रगति कर रहे हैं। भारत के मुसलमानों की स्थिति भिन्न है।

भारत के बाहर इस्लामी देश व्यावहारिक रूप से पूरी तरह से मुस्लिम देश हैं। वहां के अल्पसंख्यक, कुरान की भाषा में, ‘किताब के लोगों’ के हैं। मुसलमानों और ‘किताब के लोगों’ के बीच कोई सामाजिक बाधाएं नहीं हैं। एक यहूदी या एक ईसाई या एक पारसी किसी मुसलमान के भोजन को छूकर उसे प्रदूषित नहीं करता है, और इस्लाम का कानून ‘किताब के लोगों’ के साथ अंतरजातीय विवाह की अनुमति देता है। वास्तव में मानवता के एक अंतिम संयोजन की प्राप्ति की दिशा में इस्लाम ने जो पहला कदम उठाया, वह व्यावहारिक रूप से समान नैतिक आदर्श रखने वाले लोगों को आगे आने और एकजुट होने का आह्वान करना था।’’

कुरान घोषित करती है, ‘ए किताब के लोगो! आओ, हम ‘शब्द’ (अल्लाह की एकता) पर एक साथ मिलें, जो हम सभी के लिए सामान्य है।’’ इस्लाम और ईसाई रिलीजन के युद्ध, और बाद में अपने विभिन्न रूपों में यूरोपीय आक्रमण, इस आयत के अनंत अर्थ को इस्लाम की दुनिया में काम करने की अनुमति नहीं दे सके। आज यह धीरे-धीरे इस्लाम के देशों में उस रूप में साकार हो रहा है, जिसे मुस्लिम राष्ट्रवाद कहा जाता है। (http://www.columbia.edu/itc/mealac/pritchett/00islamlinks/txt_iqbal_1930.html#03)

यह उनका मुस्लिमों की और किताबियों की एकता पर भाषण था। परन्तु यह तो तब भी केवल भाषण था, जो 1930 में दिया गया था, परन्तु वर्ष 1909 में वे अपनी चर्चित नज्म ‘शिकवा’ में मुस्लिमों के स्वर्ण युग को याद करके ऊपर वाले से शिकायत कर चुके थे कि
क्यूं जियां-कार बनूं सूद-फरामोश रहूं
फिक्र-ए-फर्दा न करूं महव-ए-गम-ए-दोश रहूं
नाले बुलबुल के सुनूं और हमा-तन गोश रहूं
हम-नवा मैं भी कोई गुल हूं कि खामोश रहूं
जुरअत-आमोज मिरी ताब-ए-सुखन है मुझ को
शिकवा अल्लाह से खाकम-ब-दहन है मुझ को
मगर उन्हें शिकवा था किस बात का? यह नज्म उनके राजनीतिक विचारों को पूरी तरह से दिखाती है, जिसमें वह यह कह रहे हैं कि किस प्रकार पूरी दुनिया पर यूनानी, ईरानी आदि हावी थे और उन्हें मिटाकर अल्लाह का नाम किसने किया?
वह आगे लिखते हैं-
इसी मामूरे में आबाद थे यूनानी भी
इसी दुनिया में यहूदी भी थे, नसरानी भी
पर तिरे नाम पे, तलवार उठाई किसने
बात जो बिगड़ी हुई थी, वो बनाई किसने

अल्लाह से उनका शिकवा यहीं नहीं रुका है, वह इससे आगे भी लिखते हैं—
तू ही कह दे कि उखाड़ा दर-ए-खैबर किसने
शहर कैसर का जो था, उसको किया सर किसने
तोड़े मख्लूक खुदावंदों के पैकर किसने
काट कर रख दिये कुफ्फार के लश्कर किसने
किसने ठंडा किया आतिश-कदा-ए-ईरां को
किस ने फिर जिंदा किया तजिकरा-ए-यज्दां को
इसके बाद वे और लिखते हैं कि ‘जहां अल्लाह के नाम पर जो भी किया, मुसलमानों ने किया। वहीं, आज ऐशो-आराम उनके हाथ में है, जो अल्लाह को मानते नहीं हैं’। वह लिखते हैं कि-
रहमतें हैं तिरी अग्यार के काशानों पर
बर्क गिरती है तो बेचारे मुसलमानों पर
बुत सनम-खानों में कहते हैं मुसलमान गए
है खुशी उन को कि का’बे के निगहबान गए

****************

कहर तो ये है कि काफिर को मिलें हूर ओ कुसूर
और बेचारे मुसलमां को फकत वादा-ए-हूर
वैसे तो उनकी और भी नज्मों को पढ़ा जाना चाहिए, परन्तु उनकी यह नज्म उनके राजनीतिक विचारों को सबसे बेहतर रूप से दिखाती है, क्योंकि इसमें वे अल्लाह से इस बात को लेकर शिकायत करते हैं कि ‘जिस ऐशो आराम पर मुसलमानों का अधिकार था, वह गैर मुस्लिमों के पास क्यों है’?

जहां भारत का लोक ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ के आधार पर संचालित होता है, वहीं इकबाल की यह नज्म शिकवा कर रही है कि आखिर मुस्लिमों के पास केवल वादा-ए-हूर क्यों है? अल्लाह के प्रति शिकवा दिखाते-दिखाते वे अंत में जहां पहुंचते हैं, वह उनके राजनीतिक विचार को पूर्णता प्रदान करती है, जिसमें वह भारतीय मुस्लिमों को अरबी मूल के साथ जोड़ते हैं। वह लिखते हैं-
अजमी खुम है तो क्या, मय तो हिजाजी है मेरी।
नगमा हिन्दी है तो क्या, लय तो हिजाजी है मेरी।
इसका अर्थ यह है कि अजमी अर्थात् अरब का न रहने वाला, खुम यानी शराब रखने का घड़ा, मय यानी शराब, अर्थात मय का अर्थ शराब तो है ही, परन्तु इसकी जो प्रकृति है वह अरबी है। और फिर है हिजाजी जिसका अर्थ है-

हिजाज का निवासी, हिजाज सऊदी अरब का एक प्रांत है। हिजाजी का दूसरा अर्थ है ईरानी संगीत में एक राग!
वे कहते हैं कि मैं अरब का रहने वाला नहीं हूं, मगर मेरी मय अर्थात् अपने स्वभाव से तो हिजाजी ही हूं, मैं नगमा जरूर हिन्दी (हिन्दुस्थान) का हूं, मगर मेरी लय तो हिजाजी ही है!
इकबाल की ‘सारे जहां से अच्छा’ नज्म की बात सभी करते हैं, मगर उनके तराना-ए-मिल्ली को भी पढ़ना चाहिए, जिसमें उनके राजनीतिक विचार हैं। वे लिखते हैं कि-
चीन-ओ-अरब हमारा हिन्दोस्तां हमारा
मुस्लिम हैं हम वतन हैं सारा जहां हमारा
तौहीद की अमानत सीनों में है हमारे
आसां नहीं मिटाना नाम-ओ-निशां हमारा
दुनिया के बुतकदों में पहला वो घर खुदा का
हम इस के पासबां हैं वो पासबां हमारा
तेगों के साए में हम पल कर जवां हुए हैं
खंजर हिलाल का है कौमी निशां हमारा
इकबाल की अधिकतर नज्मों में पाकिस्तान की भावना बलवती है। परन्तु यह भारत का दुर्भाग्य है कि ऐसे विभाजनकारी मानसिकता वाले व्यक्ति के राजनीतिक विचारों को पाठ्यक्रम में न सिर्फ स्थान दिया गया, बल्कि उनके नाम पर ही उर्दू दिवस भी मनाया जाता है। अल्लामा के जन्मदिवस को पाकिस्तान में ‘टू नेशन थ्योरी’ के संस्थापक के रूप में मनाया जाता है।

क्या कारण है कि भारत में जन्म लेने वाली भाषा को एक विभाजनकारी मानसिकता वाले व्यक्ति के साथ जोड़ा गया है? अल्लामा इकबाल की नज्मों से क्या संदेश जाता है, यह बहुत स्पष्ट है। वे जवाबे शिकवा में अच्छे मुसलमान होने की बात करते हुए लिखते हैं कि—
शोर है हो गए दुनिया से मुसलमां नाबूद
हम ये कहते हैं कि थे भी कहीं मुस्लिम मौजूद
वज्अ में तुम हो नसारा तो तमद्दुन में हुनूद
ये मुसलमां हैं जिन्हें देख के शरमाएं यहूद
यूं तो सय्यद भी हो मिर्ज़ा भी हो अफ्गान भी हो
तुम सभी कुछ हो बताओ तो मुसलमान भी हो
अर्थात् वह कह रहे हैं कि जब आप तौर-तरीके में हिन्दू हैं, तो मुसलमान होने का दावा क्यों? दुर्भाग्य यही है कि हिंदुओं अर्थात् भारत के लोक के प्रति ऐसी दृष्टि रखने वालों को भारत में प्रगतिशील ठहराया गया, और उनकी नज्मों को रूमानियत के कलेवर में लपेटकर इस प्रकार प्रस्तुत किया गया कि लोगों ने उनकी नज्मों के माध्यम से ही भारत और हिंदुओं को देखा और उसी के अनुसार फिर रचनाएं रची गईं। ‘इकबाल डे’ पर याद करते हुए पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ने लिखा था कि ‘मुल्क कवियों के दिल में जन्म लेते हैं।’

इकबाल के दिल में पाकिस्तान ने जन्म लिया, उन्होंने भारतीय मुसलमानों को अरबी मूल से जोड़ने का कुप्रयास किया। यह उनके राजनीतिक विचार ही थे, जिनके कारण भारत का मजहब के आधार पर विभाजन हुआ।

उन्होंने किताबियों के बीच एकता की बात करके भारतीय मूल के पंथों को अलग करने की बात की। फिर भी वे प्रगतिशील रहे। इतना ही नहीं, वह तो सोमनाथ तोड़ने वालों अर्थात् गजनवी के भी इंतजार में हैं-
किस से कहूं कि जहर है मेरे लिए मय-ए-हयात
कोहना है बज्म-ए-कायनात ताजा हैं मेरे वारदात!
क्या नहीं और गजनवी कारगह-ए-हयात में
बैठे हैं कब से मुंतजिर अहल-ए-हरम के सोमनात!
इकबाल की नज्में उनके राजनीतिक विचारों को लगातार प्रदर्शित करती हैं, फिर भी वे एक वर्ग द्वारा प्रगतिशील बताकर प्रस्तुत किए जाते रहे!

Topics: we are 'Shabd'अल्लामा इकबाल(Unity of Allah)Allama IqbalChina-o-Arab is our Indiaतराना-ए-मिल्ली’we are Muslims‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’we are our country‘ए किताब के लोगो! आओthe whole world is oursहम ‘शब्द’Iqbal was the poison seed(अल्लाह की एकता)चीन-ओ-अरब हमारा हिन्दोस्तां हमारामुस्लिम हैं हम वतन हैं सारा जहां हमाराTarana-e-Milli'‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’
Share14TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जिन्ना की तस्वीर पर चले जूते, मोहम्मद इकबाल की फोटो का भी हुआ बुरा हाल

Jinnah के देश में जिन्ना की तस्वीर पर चले जूते, Iqbal की फोटो का भी बुरा हाल, खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के बढ़े हौसले

समागम में उपस्थित संत

‘न हिंदू पतितो भवेत’ का उद्घोष

शिक्षक दिवस: बलिहारी गुरु आपने…

वीर सावरकर

डीयू के पाठ्यक्रम में वीर सावरकर का योगदान और दर्शन होगा शामिल, 100 से अधिक प्रमुख हस्तियों ने किया समर्थन

फाइल फोटो

अल्लामा इकबाल के पॉलिटिकल थॉट आखिर हैं क्या?

श्रीराम द्वारा केवट को गले लगाना सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण है

समरसता का सनातन दर्शन

Load More

ताज़ा समाचार

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies