राजस्थान : भरतपुर में भड़की आरक्षण की चिंगारी, आगरा-बीकानेर हाइवे जाम, मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

राजस्थान : भरतपुर में भड़की आरक्षण की चिंगारी, आगरा-बीकानेर हाइवे जाम, मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

- आंदोलन कारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हैं। आंदोलन स्थल पर महिलाएं भी हाथों में लाठियां लेकर बैठी हुई हैं।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Apr 22, 2023, 04:02 pm IST
in भारत, राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भरतपुर जिले में आरक्षण की मांग तेज हो गई है। माली, कुशवाह, शाक्य और मौर्य समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हुए आज (शनिवार) सुबह अरौंदा गांव के पास आगरा-बीकानेर हाइवे जाम कर दिया है। यह लोग हाइवे पर बैठ गए हैं। जिला प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए जिले के नदबई, वैर और भुसावर में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्थाई प्रबंध लगा दिया है। दोपहर तक प्रशासन और आंदोलनकारी नेताओं के बीच बातचीत होने की उम्मीद है।

भरतपुर जिले में वैर और डेहरा मोड़ के बीच आंदोलनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने देहरा मोड़, नदबई, हेलना होते हुए वैकल्पिक मार्ग खुलवाया है, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर हलैना-वैर मार्ग पर गांव रमासपुर के पास जाम लगाने पर आमादा लाठीधारी आंदोलनकारियों को पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा। इस पर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। यह लोग भुसावर क्षेत्र के बल्लभगढ़ पहुंच गए। यहां एक पुलिस गाड़ी का घेराव कर शीशे तोड़ दिए। शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे गांव अरौंदा के पास पुलिस पर पथराव किया गया। आखिर में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

आंदोलन के केंद्र अरौंदा गांव के आसपास के क्षेत्र को माली, कुशवाह, शाक्य और मौर्य समाज का गढ़ माना जाता है। यहां इन जातियों के वर्चस्व वाले तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें भरतपुर की नदबई और वैर के अलावा दौसा की महवा विधानसभा सीट है। इन लोगों ने 12 जून, 2022 को भी नौ दिन आंदोलन किया था।

संभागीय आयुक्त सांवर मल वर्मा ने शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। नदबई, वैर और भुसावर में यह सेवा बंद हो गई है। आंदोलन कारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हैं। आंदोलन स्थल पर महिलाएं भी हाथों में लाठियां लेकर बैठी हुई हैं। अरोदा, हंतरा और बेरी गांवों से गुजर रहे हाइवे पर जगह-जगह अवरोधक के रूप में पत्थर और पूलियां (फसल के गट्ठर) डाल दिए गए हैं। पुलिस भारी वाहनों को उच्चैन तिराहे से आगे नहीं जाने दे रही। आगरा से जयपुर और जयपुर से आगरा जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर जाने वाले वाहन भरतपुर में ही रोक दिए गए हैं।

आंदोलन में छात्र नेता भी कूद गए हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता किरोड़ी लाल सैनी ने कहा कि पांच-सात साल से सैनी समाज आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहा है। सरकार लॉलीपॉप थमाकर आंदोलन खत्म करा देती है। मंत्री और विधायकों के इशारे पर पुलिस ने आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग किया है।

सम्राट अशोक सेना की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली ने कहा कि नवकुश कल्याण बोर्ड का सरकार गठन करे।छात्र नेता विनोद भुट्टोलिया ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। हाइवे तो जाम रहेगा पर एंबुलेंस आदि को रास्ता दिया जाएगा। इस बीच आंदोलनकारियों ने फुले आरक्षण समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी को सरकार से रिहा करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मुरारीलाल सैनी के नेतृत्व में आरक्षण आंदोलन संघर्ष समिति ने मांगें न मानने पर हाइवे रोकने की चेतावनी दी थी। इस दौरान उन्हें कुछ लोगों के साथ हिरासत में ले लिया गया था।

Topics: भरतपुर में इंटरनेट सेवा बंदभरतपुर में आरक्षण का आंदोलनReservation demand in RajasthanAgra-Bikaner Highway JamInternet Service closed in BharatpurNational Newsreservation movement in Bharatpurराष्ट्रीय समाचारभरतपुर समाचारBharatpur Newsराजस्थान में आरक्षण की मांगआगरा-बीकानेर हाइवे जाम
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर संघ ने जताया गहरा शोक, RSS सरकार्यवाह जी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ABVP and SFI clash at Hyderabad Central University over controversial drama

HCU में हिंदू धर्म का अपमान! : विरोध पर SFI के गुंडों ने ABVP कार्यकर्ताओं पर किया हमला, कैंपस में तनाव

देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में कांग्रेस : SIR पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा

AIU ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द की

रद्द हुई Al-Falah University की मान्यता : विवादित रहा है चांसलर का पुराना इतिहास, तिहाड़ जेल में गुजरीं थी रातें

Red fort Blast

दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट : FSL को साइट से मिले जिंदा कारतूस और 2 अलग विस्फोटक के नमूने

Canada Ram Mandir celebration

अयोध्या में फिर इतिहास रचने की तैयारी, सबसे भव्य आयोजन में शुमार होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

Load More

ताज़ा समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies