शी जिनपिंग का और चलेगा राज, संसद ने दी हरी झंडी
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

शी जिनपिंग का और चलेगा राज, संसद ने दी हरी झंडी

जिनपिंग के पीछे खड़ी पूरी पार्टी मानती है कि आगामी वर्षों में वे ही हैं जो कम्युनिस्ट चीन को दुनिया में सबसे आगे ले जा सकते हैं

Written byPanchjanyaPanchjanya
Mar 11, 2023, 04:41 pm IST
in विश्व
चीनी संसद ने जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को ​हरी झंडी दिखाई

चीनी संसद ने जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को ​हरी झंडी दिखाई

यह पहले से तय ही था कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार देश के राष्ट्रपति बनेंगे। कम्युनिस्ट पार्टी के पिछले अधिवेशन में ही सारे कामरेडों ने हां में सिर हिला ही दिया था। इसलिए दुनिया भर के विशेषज्ञों को कल इस घोषणा को लेकर कोई बहुत आश्चर्य जैसा नहीं हुआ। शी से पहले कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना के अगुआ माओ त्से तुंग (माओ) ही एकमात्र नेता थे जो 10 साल से ज्यादा समय के लिए चीन में सर्वोच्च नेता बने रहे थे। उनके पास 1949 से 1976 तक देश की कमान रही थी। दरअसल आधुनिक चीन का उन्हें ही निर्माता माना जाता है।

शी को राष्ट्रपति पद पर आए 10 साल बीत चुके हैं और अब अगले पांच साल तक चीन का नेतृत्व करते रहने वाले हैं। उनका यूं तीसरी बार कम्युनिस्ट चीन का राष्ट्रपति चुना जाना वहां की राजनीति में कई वर्षों के बाद हुआ है। वही एकमात्र नेता हैं जो अब लगातार तीसरा कार्यकाल संभालने वाले हैं।

सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता जिनपिंग के पीछे खड़ी पूरी पार्टी मानती है कि आगामी वर्षों में वे ही हैं जो कम्युनिस्ट चीन को दुनिया में सबसे आगे ले जा सकते हैं। उनका तीसरी बार चुना जाना देश में कई सामाजिक, राजनीतिक और सामरिक आयामों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चीन में सत्ता की बागडोर आज वहां की कम्युनिस्ट पार्टी के इशारों पर तय होती है। पार्टी पर शी जिनपिंग की अभूतपूर्व पकड़ है। ये जिनपिंग ही हैं जिन्होंने पार्टी के इस कायदे को पलटकर रख दिया था कि कोई भी नेता 10 साल से ज्यादा वक्त के लिए राष्ट्रपति बना नहीं रह सकता।

कम्युनिस्ट पार्टी के 2012 में हुए अधिवेशन के बाद यही शी जिनपिंग तत्कालीन नेता हु जिंताओ की जगह चीन के नेता बने थे। जिंताओ 2002 से 2012 तक चीन के राष्ट्रपति थे। वे एक कद्दावर नेता थे लेकिन जिनपिंग ने 2012 के बाद उनकी एक न चलने दी थी।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्रपति जिनपिंग का रवैया हावी होने वाला रहा है। तिब्बत, हांगकांग, ताइवान और सिंक्यांग के लिए दुनिया चीन की सत्ता को जितना भी कोस ले, उसे फर्क नहीं पड़ रहा। ताईवान को लेकर तो वह अमेरिका से हर वक्त भिड़ने की मुद्रा ही दर्शाता आया है। इस संदर्भ में चीनी विदेश विभाग की उक्ति दुनिया ने सुनी कि ‘जो आग से खेलेगा जल जाएगा’।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस यानी 3000 सदस्यों वाली चीनी संसद ने कल यानी 10 मार्च को अपनी 14वीं बैठक में जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को ​हरी झंडी दिखाई। जैसा पहले बताया, इसका रास्ता तो शी जिनपिंग ने 2018 में हुए अधिवेशन में ही साफ कर दिया था। पार्टी के संविधान में किसी के राष्ट्रपति बने रहने की समयसीमा को खत्म कर दिया गया था। यानी शी ने पक्का कर लिया था कि वे चाहें तो उम्र भर राष्ट्रपति बने रह सकते हैं।

पिछले साल अपनी सेना को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने अपना ध्येय स्पष्ट कर दिया था—दुनियाभर में चीन को सबसे आगे ला खड़ा करना। फिलहाल अमेरिका दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता है। लेकिन चीन की इस दृष्टि से बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए अमेरिका भी चिंता में है। अपनी ‘वन चाइना’ नीति को बार—बार दोहराकर जिनपिंग ने अपने विस्तारवादी मंसूबे भी कभी छिपाए नहीं हैं। ताकत के विस्तार में भी वह बढ़—चढ़कर दिलचस्पी लेते हैं। सेना का बजट इस साल लगातार 8वीं बार बढ़ाया ही गया है।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी राष्ट्रपति जिनपिंग का रवैया हावी होने वाला रहा है। तिब्बत, हांगकांग, ताइवान और सिंक्यांग के लिए दुनिया चीन की सत्ता को जितना भी कोस ले, उसे फर्क नहीं पड़ रहा। ताईवान को लेकर तो वह अमेरिका से हर वक्त भिड़ने की मुद्रा ही दर्शाता आया है। इस संदर्भ में चीनी विदेश विभाग की उक्ति दुनिया ने सुनी कि ‘जो आग से खेलेगा जल जाएगा’।

भारत के साथ चीन का बेवजह का खड़ा किया सीमा विवाद भी इसी विस्तावादी मानसिकता की झलक देता है। तिब्बत को निगल चुके चीन की दृष्टि भारत के लद्दाख और अरुणाचल के सीमाई इलाकों पर है, यह कोई छुपा तथ्य नहीं है। नेपाल के कई सीमावर्ती गांवों में उसने अपने लोगों को पक्के मकान बनाकर बसा रखा है।

Topics: Chinaजिनपिंगकम्युनिस्टxiवन चाइनाचीनnpcअमेरिकाcomradePresidentcommunistpartcpcmaobeijingjinpingpla
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Explainer: युद्ध विराम के बावजूद अमेरिकी सेना ने ईरान के ‘केशम द्वीप’ पर क्यों की भारी बमबारी?

पेनपा त्सेरिंग दलाई लामा का आशीर्वाद लेते हुए

पूज्य Dalai Lama की उपस्थिति में निर्वासित तिब्बती संसद के नेता बने पेनपा, चीन ने ​चिढ़कर कहा-‘यह हमारा आंतरिक मामला’​

शी जिनपिंग, चीन के राष्ट्रपति

चीन पर वैश्विक मौन : मस्जिदें होटल, बार और शौचालय बन रहीं, क्यों खामोश है इस्लामी जगत?

मलक्का जलसंधि

मलक्का स्ट्रेट की चुनौती और भारत का ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट

Donald trump gulf War

अमेरिकी शक्ति, ईरान की चुनौती और ट्रंप की निर्णायक घड़ी: क्या विश्वसनीयता बचा पाएगा वॉशिंगटन या कमजोरी का प्रतीक बनेगा?

बीजिंग में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और चीन के विदेश मंत्री वांग यी

Trump के दौरे से पहले, Hormuz के बहाने Iran पर दबदबा बनाने में जुटा China, बीजिंग में अराघची-वांग वार्ता के मायने क्या!

Load More

ताज़ा समाचार

Thiland Pattaya Indian army beaten by trans pib fact check

थाईलैंड में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल को पीटने का वीडियो वायरल: PIB Fact check ने बताया फर्जी

हर बार आग नई, लापरवाही की कहानी वही, ऐसी ही लपटों में दर्ज है ‘अशोक वडेरा’ की बलिदान गाथा

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

प्रतीकात्मक तस्वीर

बुलंदशहर: हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

डॉ. चिन्मय पण्ड्या कनाडा के ओंटारियो संसद द्वारा सम्मानित, शांतिकुंज की वैश्विक पहुंच बढ़ी

Dehradun police Encounter

देहरादून: नाकेबंदी के दौरान Swift कार से बैरियर तोड़ा, पुलिस पर फायरिंग; रिंकू मीणा गोली लगने से घायल, एक गिरफ्तार

Love Jihad Islamic conversion Bhopal

भोपाल में फिर ‘लव जिहाद’: नाबालिग किशोरियों का अपहरण, दुष्कर्म और इस्लामिक कन्वर्जन का दबाव, 3 आरोपी गिरफ्तार

केरलम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, मरीज के सर्जिकल घाव में रेंगते मिले कीड़े

मोदी सरकार में पूर्वोत्तर बना भारत का विकास इंजन

देहरादून FRI रेंजर्स कॉलोनी की भूमि बना दी मजार, वक्फ में भी दर्ज किया पर दस्तावेज नहीं दिखा सके

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies