दावे और दोषारोपण नहीं, ठोस काम की जरूरत
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

दावे और दोषारोपण नहीं, ठोस काम की जरूरत

चौथे सप्ताह से ही जहरीली हवा की चपेट में रही। राजधानी के तमाम इलाके दीपावली से एक दिन पहले से ही धुंध के साये में थे। यह स्थिति नवंबर के दूसरे सप्ताह तक कमोबेश जारी रही। दिल्ली की पूरी जनता परेशान रही और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाधान के बजाय दावे, वादे और दोषारोपण करते रहे

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Nov 14, 2022, 11:49 am IST
in भारत, विश्लेषण, मत अभिमत, सम्पादकीय, दिल्ली, पंजाब
एक तरफ पंजाब पराली जलाई जा रही दूसरी ओर दिल्ली प्रदूषण से बेहाल (फाइल फोटो)

एक तरफ पंजाब पराली जलाई जा रही दूसरी ओर दिल्ली प्रदूषण से बेहाल (फाइल फोटो)

हालत कितनी गंभीर हो चुकी है, इसका पता ‘लोकल सर्किल’ के सर्वेक्षण से चलता है। सर्वेक्षण में 19,000 प्रतिभागियों में से 18 प्रतिशत लोग प्रदूषण संबंधित बीमारियों के सिलसिले में डॉक्टर से मिल चुके थे। 80 प्रतिशत परिवारों का कम से कम एक सदस्य जहरीली हवा का शिकार

 

पूरी दिल्ली अक्तूबर के चौथे सप्ताह से ही जहरीली हवा की चपेट में रही। राजधानी के तमाम इलाके दीपावली से एक दिन पहले से ही धुंध के साये में थे। यह स्थिति नवंबर के दूसरे सप्ताह तक कमोबेश जारी रही। दिल्ली की पूरी जनता परेशान रही और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाधान के बजाय दावे, वादे और दोषारोपण करते रहे।

हालत कितनी गंभीर हो चुकी है, इसका पता ‘लोकल सर्किल’ के सर्वेक्षण से चलता है। सर्वेक्षण में 19,000 प्रतिभागियों में से 18 प्रतिशत लोग प्रदूषण संबंधित बीमारियों के सिलसिले में डॉक्टर से मिल चुके थे। 80 प्रतिशत परिवारों का कम से कम एक सदस्य जहरीली हवा का शिकार हुआ था और लगभग 13 प्रतिशत परिवारों ने प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली छोड़ दी।

अक्तूबर-नवंबर में दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाता है। ऊर्जा एवं स्वच्छ हवा अनुसंधान केंद्र (सीआरईए) की एक शोध रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में उत्सर्जन नियंत्रण प्रौद्योगिकियों की कमी, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और मौजूदा समय में पराली जलाने की घटनाएं प्रमुख हैं।

केजरीवाल की आआपा सरकार जनता को जहरीली हवा से राहत देने के लिए इन मुद्दों पर ठोस काम करने के बजाय दिखावे की घोषणाएं करने, राजनीति करने और विज्ञापन के जरिए अपनी वाहवाही करने में जुटी है। परंतु समस्या के समाधान के लिए आआपा के पास वैज्ञानिक आधार की कोई ठोस योजना नहीं है।

केजरीवाल सरकार प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दीपावली पर आतिशबाजी पर पाबंदी लगा देती है। परंतु इस पाबंदी से दिल्ली के प्रदूषण पर कितना असर पड़ता है, क्या इसका कोई वैज्ञानिक आधार केजरीवाल सरकार के पास है?

केजरीवाल सरकार का दावा है कि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए उसने 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई, आगे कितनी और इलेक्ट्रिक बसें आएंगी, यह भी बताया गया। परंतु प्रदूषण रोकने में सहयोग न करने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वाली केजरीवाल सरकार ने छिपाया यह कि केंद्र सरकार की योजना के तहत दिल्ली को 3,000 इलेक्ट्रिक बसें दी जा रही हैं।

याद कीजिए, पिछले वर्ष तक दिल्ली के प्रदूषण के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब एवं हरियाणा में पराली जलाए जाने को जिम्मेदार बताते रहे हैं। इसके लिए वे पंजाब की पूर्ववर्ती कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार समेत अन्य पड़ोसी राज्यों को दोषी बताते हुए तमाम ‘आसान’ उपाय बताते रहे। परंतु अब पंजाब में आआपा सरकार बनने के बाद खुद पंजाब में उन उपायों को लागू नहीं कर पा रहे। वहां पराली जलाने की घटनाएं इस वर्ष बढ़ी हैं।

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन नेशनल कैपिटल रीजन एंड एडजॉइनिंग एरियाज के एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पंजाब में अब तक (2 नवंबर) पराली जलाने के 21,480 मामले सामने आए हैं। जबकि, हरियाणा में कुल 2,249 और उत्तर प्रदेश में 802 मामले ही दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब की पूर्ववर्ती कैप्टन सरकार समेत अन्य पड़ोसी राज्यों को दोषी बताते हुए तमाम ‘आसान’ उपाय बताते रहे। परंतु अब पंजाब में आआपा सरकार बनने के बाद खुद पंजाब में उन उपायों को लागू नहीं कर पा रहे।

पंजाब की आआपा सरकार की लापरवाही को छिपाने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का आरोप है कि पंजाब सरकार को पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को नकद प्रोत्साहन देने में केंद्र ने मदद नहीं की। पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बताते हैं कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार ने बीते पांच साल में पंजाब को 1,347 करोड़ रुपये दिए। राज्य ने 1.20 लाख मशीनें खरीदीं, लेकिन इनमें 11,275 मशीनें गायब हो गर्इं। पिछले साल 212 करोड़ रुपये खर्च ही नहीं किए गए। इस साल केंद्र ने मशीनों के लिए 280 करोड़ रुपये दिए।

दिल्ली के प्रदूषण पर आआपा की पूरी पोल खुल जाने पर अब केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत सरकार के नए होने की ढाल ली है। वे बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ शहरों में वायु प्रदूषण के आंकड़ों की आड़ में दिल्ली में प्रदूषण की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

जब वायु प्रदूषण जैसे कारण से जनता की जान सांसत में हो तो सरकार को गंभीरता से ठोस उपाय करने चाहिए जिनका वैज्ञानिक आधार हो। मात्र राजनीति के लिए घोषणाएं, दावे और दोषारोपण बहुत दिनों तक नहीं चल सकता। पराली जलाने पर रोकथाम के लिए केंद्र से मिली मदद का उपयोग करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने इन घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी कर ली है। यह मदद पंजाब को भी मिली है।

पंजाब सरकार को इसका सदुपयोग करते हुए जमीनी काम करना होगा। दिल्ली सरकार को भी आतिशबाजी पर पाबंदी जैसे शोशे छोड़ने के बजाय परिवहन बेड़े में अधिकाधिक इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने, औद्योगिक नियमन और सड़कों को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

@hiteshshankar

Topics: एडजॉइनिंग एरियाजजहरीली हवाऊर्जा एवं स्वच्छ हवा अनुसंधान केंद्र (सीआरईए)Commission for Air Quality Managementअक्तूबर-नवंबर में दिल्ली में प्रदूषणNational Capital Regionमुख्यमंत्री केजरीवालAdjoining Areasपंजाब एवं हरियाणा में पराली जलाए जाने को जिम्मेदारToxic AirEnergy and Clean Air Research Center (CREA)Pollution in Delhi in October-NovemberChief Minister Kejriwal responsible for stubble burning in Punjab and Haryanaकमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंटनेशनल कैपिटल रीजन
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

दिल्ली की दमघोंटू हवा

दिल्ली की जनता के पैसे की लूट आम आदमी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य : भाजपा

कांग्रेस मुझे गाली देती रहेगी, मैं जनसेवा करता रहूंगा : पीएम मोदी

दिल्ली : उप राज्यपाल ने सीएम केजरीवाल आवास के नवीनीकरण पर मांगी रिपोर्ट

जहरीली हवा में बंधक सांसें जहरीली हवा में बंधक सांसें

Load More

ताज़ा समाचार

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

ममता बनर्जी काे बड़ा झटका, पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

pithoragarh yakshavati river rejuvenation plantation drive 130 ta eco kumaon

विश्व पर्यावरण सप्ताह : सेना की इको टास्क फोर्स ने शुरू किया यक्षवती नदी पुनर्जीवन, नागरिकों ने दिखाई एकजुटता

न्यूयॉर्क के मेयर मामदानी ने तोड़ी परंपरा! इजरायल डे परेड का किया बहिष्कार, लोगों ने कहा- ‘चला रहे हैं इस्लामिक एजेंडा’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies