भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय मीडिया गठजोड़
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय मीडिया गठजोड़

भारत के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया का एक पूरा वर्ग परस्पर तालमेल के साथ काम कर रहा है।

Written byचंद्रप्रकाशचंद्रप्रकाश
Jun 1, 2022, 03:58 pm IST
in भारत

भारत के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया का एक पूरा वर्ग परस्पर तालमेल के साथ काम कर रहा है। पाश्चात्य मीडिया संस्थानों द्वारा भारत विरोधी खबरें को छापना, नकारात्मक पहलुओं को उभारना, खबरों में दोहरा रवैया अपनाना और ऐसी खबरें देने वालों को पुरस्कृत करके फिर घरेलू मीडिया द्वारा उसका प्रचार करवाना, इससे इस षड्यंत्रकारी गठजोड़ का खुलासा होता है

ज्ञानवापी परिसर में छानबीन हुई तो अंदर एक प्राचीन शिवलिंग मिला। प्रतिवादी पक्ष ने दावा किया कि यह फव्वारा है। प्रश्न उठा कि जब बिजली का आविष्कार ही औरंगजेब के बहुत बाद हुआ तो उसने फव्वारा कैसे लगवा दिया? यदि फव्वारा था तो यह कैसे चलता था? उत्तर में कोई नया कुतर्क प्रस्तुत किया जाता उससे पहले बीबीसी ने एक लंबा लेख छापकर बताया कि कैसे बिना बिजली के फव्वारा चलाया जा सकता है। कुछ संदिग्ध इतिहासकारों की गवाही के साथ सिद्ध कर दिया गया कि वजूखाने में फव्वारा ही है। ज्ञानवापी विवाद पर न्यायिक गतिविधियां तेज होने के साथ ही देशी-विदेशी मीडिया के एक वर्ग में ऐसे हास्यास्पद कुतर्कों की भरमार है। भारतीय मीडिया की इस विषय में रुचि समझ में आती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं की कवरेज एक षड्यंत्र अथवा किसी टूलकिट की ओर इशारा करती है।

साफ लगता है कि भारत के विषयों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया का एक पूरा वर्ग आपसी तालमेल के साथ काम कर रहा है। पहले न्यूयॉर्क टाइम्स और बीबीसी जैसे किसी विदेशी समाचार पत्र में कोई झूठ छापा जाता है और फिर भारतीय मीडिया का यह वर्ग विशेष उसे प्रचारित-प्रसारित करता है। चूंकि उक्त कथित समाचार किसी पश्चिमी पत्र में प्रकाशित हुआ होता है, इसलिए उसकी विश्वसनीयता पर कोई प्रश्न नहीं उठाता। बीबीसी ने ही छापा कि ज्ञानवापी के मंदिर होने का दावा गलत है क्योंकि गूगल पर अभी भी उसे ‘मस्जिद’ बताया जा रहा है। यह एक तरह का फैक्ट चेक है, जिसे गूगल, ट्विटर और फेसबुक जैसे संस्थान भी मान्यता देते हैं और इस आधार पर वे लोगों की सोशल मीडिया पोस्ट को ब्लॉक करने तक की कार्रवाई करते रहते हैं।

हरिद्वार में कथित धर्म संसद में ‘हेट स्पीच’ पर भारत समेत पूरे विश्व में हंगामा मचाने का प्रयास हुआ था। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने इसे भारत में ‘मुसलमानों का नरसंहार’ करार दिया। लेकिन वैसी प्रतिक्रिया तब देखने को नहीं मिलती जब हिंदुओं के विरुद्ध घृणा का सार्वजनिक प्रदर्शन दिखाई देता है। लेखक और स्तंभकार अभिषेक बनर्जी हाल ही में केरल में पीएफआई की रैली का उदाहरण देते हैं। उन्होंने लिखा है, ‘केरल में पीएफआई के प्रदर्शन में हिंदुओं और ईसाइयों के नरसंहार के नारों के वीडियो सबने देखे, लेकिन आपको मीडिया में इसे लेकर वैसा हंगामा नहीं दिखेगा जैसा हरिद्वार में धर्म संसद को लेकर मिला था। हरिद्वार की घटना अब भी कवर हो रही है, जबकि केरल को दबाया जा चुका है। देशी-विदेशी अखबारों और चैनलों में कहीं भी केरल मॉडल पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं मिलेगा।’

यूक्रेन युद्ध को लेकर छिड़े अंतरराष्ट्रीय विवाद में भारत को लगातार कठघरे में खड़ा करने का प्रयास हो रहा है। भले ही तथ्य यह है कि अमेरिका ने रूस से तेल और गैस की खरीदारी भारत की तुलना में अधिक की है, लेकिन ‘इकोनॉमिस्ट’ में कार्टून छपा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ खून से सने दिखाए गए। भारतीय मीडिया के वर्ग विशेष ने भी इस छद्म को भारतीय जनमानस के बीच फैलाने का भरपूर प्रयास किया

आतंकवादी यासीन मलिक को न्यायालय ने आजीवन कारावास का दंड दिया। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया की कवरेज देखें तो लगेगा ही नहीं कि यह किसी आतंकवादी के बारे में है। बीबीसी, अल जजीरा और लगभग सभी अमेरिकी समाचार संस्थानों ने उसे ‘अलगाववादी नेता’ बताया। जबकि इन्हीं मीडिया संस्थानों पर इंटरव्यू में वह आतंकवाद से जुड़े आरोपों को पूरे गर्व के साथ स्वीकार करता रहा है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया यासीन मलिक को आतंकवादी नहीं मानता, इसलिए भारत में भी एनडीटीवी जैसे संस्थानों को उसे आतंकवादी न कहने की वैधता मिल जाती है। स्तंभकार सुनंदा वशिष्ट कहती हैं, ‘मीडिया, बुद्धिजीवियों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सक्रिय सहयोग से यासीन मलिक ने अपना जाल बुना था। वही तंत्र एक आतंकवादी को गांधीवादी बताने में जुटा है।’ यह भूला नहीं जा सकता है
कि इंडिया टुडे जैसे भारतीय मीडिया समूहों ने इसी आतंकवादी को कभी ‘भारतीय युवाओं का आदर्श’ घोषित करके पुरस्कृत किया था।

मीडिया के भारत विरोधी गठजोड़ का ही एक अन्य उदाहरण है फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर चल रहा दुष्प्रचार अभियान। विकीपीडिया ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘कॉन्स्पिरेसी थ्योरी’ बताया है। इसके लिए उसके पास कोई साक्ष्य या संदर्भ नहीं है। केवल यह कि कुछ ‘एक्सपर्ट्स’ ऐसा मानते हैं। कुछ भारतीय और विदेशी समाचार संस्थानों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को विवादित बता दिया, तो बस इतना ही इस फिल्म के कथानक को ‘कॉन्स्पिरेसी थ्योरी’ करार देने के लिए पर्याप्त है। भले ही सारे तथ्य और साक्ष्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हों। कश्मीर के पूरे नरसंहार को भी इसी तरह के लेखों के सहारे छिपाया और झुठलाया जाता रहा है।

यूक्रेन युद्ध को लेकर छिड़े अंतरराष्ट्रीय विवाद में भारत को लगातार कठघरे में खड़ा करने का प्रयास हो रहा है। भले ही यह तथ्य है कि अमेरिका ने रूस से तेल और गैस की खरीदारी भारत की तुलना में अधिक की है, लेकिन ‘इकोनॉमिस्ट’ में कार्टून छपा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ खून से सने दिखाए गए। भारतीय मीडिया के वर्ग विशेष ने भी इस छद्म को भारतीय जनमानस के बीच फैलाने का भरपूर प्रयास किया। यह दिखाने का प्रयास किया गया कि जैसे यूक्रेन युद्ध के लिए नाटो या पश्चिमी देश नहीं, बल्कि भारत दोषी है।

अमेरिका में बेबी फूड की भारी कमी चल रही है। लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स का पूरा ध्यान भारत विरोधी विषयों पर है। इसी तरह ‘शिकागो ट्रिब्यून’ ने दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के लिए गए बुलडोजर के आगे बृंदा करात के खड़े होने की तुलना चीन के थियानानमन चौक पर टैंक के आगे खड़े प्रदर्शनकारी से कर डाली।\भारत के विरुद्ध मीडिया के इसी अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ का हिस्सा हर वर्ष आने वाला विश्व प्रेस स्वतंत्रता इंडेक्स भी है। इन कथित अंतरराष्ट्रीय इंडेक्स में भारत को एक योजना के अंतर्गत नीचे दिखाया जाता है। इसके अनुसार ‘भारत में मीडिया की स्वतंत्रता लीबिया और सोमालिया से भी कम’ है। अकेले इस तथ्य से समझ जाना चाहिए कि ऐसे सूचकांक और भारत के विरुद्ध बना यह अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ कितना विश्वसनीय है।

समय आ गया है कि देशी-विदेशी मीडिया के इस भारत विरोधी तंत्र को पहचाना जाए और उस पर लगाम कसी जाए। इसे प्रेस की स्वतंत्रता के रूप में नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता और स्वतंत्रता पर आघात के प्रयास के तौर पर लेना चाहिए।

Topics: अंतरराष्ट्रीयघरेलू मीडिया‘भारत में मीडिया की स्वतंत्रता लीबियासोमालिया
चंद्रप्रकाश
चंद्रप्रकाश
Mainstream journalism for over 20 years. Worked with TV Today, NDTV, CNBC-TV18, Star News, Times Group, covering politics and business. Now Independent & Documentary Film Producer [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Russia is reasy to transffer the small nuclear reactor technology

भारत को छोटे और फ्लोटिंग परमाणु स्टेशन की तकनीक देने को तैयार रूस, पाइपलाइन में और भी बहुत कुछ

Swedish court sentences man for joining ISIS

ISIS में शामिल हुए शख्स को स्वीडिश कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

Israel threan houthi terrorist

UN में गरजा इजरायल, यमन के हूती आतंकियों को दी धमकी, कहा-हमास, हिजबुल्लाह और असद जैसा हाल कर देंगे

आरोपी मौलवी को सूरत की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था (फाइल फोटो)

पाकिस्तान से डोगर ने 2020 में भारत में स्लीपर सेल एक्टिव किये, हिंदूवादी नेताओं की हत्या के लिए की 70 लाख की फंडिंग

सोमालिया के इब्राहिम ने की थी स्वीडन की सागा की हत्या (फोटो सौजन्य - सोशल मीडिया)

सोमालियाई मूल के इब्राहिम ने की थी गर्भवती महिला मित्र सागा की हत्या, जिससे घरवालों की इज्जत पर न आए कोई आंच

सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज को भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने अपने कब्जे में लिया

सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज को भारतीय नौसेना ने कब्जे में लिया, मार्कोस ऑपरेशन लॉन्च, अरब सागर में चार युद्धपोत तैनात

Load More

ताज़ा समाचार

Rajkot Nandini Bosamiya Suicide Case Aslam Hussein Sama Live In Partner Torture Investigation

“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: राजकोट में मुस्लिम प्रेमी का टॉर्चर और हिंदू लड़की की मौत, परिजनों को हत्या का शक

Rahul Gandhi

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies