नवसंवत्सर के उल्लास में जिहादी विष
June 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नवसंवत्सर के उल्लास में जिहादी विष

कट्टरपंथी मुसलमानों के भय से हिंदू पर्व-त्योहार भी नहीं मना पा रहे हैं। कई दंगों में पीएफआई की संलिप्तता उजागर हुई है। इसके बावजूद कांग्रेस की गहलोत सरकार मुसलमानों का पक्ष लेती है और जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मुख्यमंत्री अपनी राय दे देते हैं।

Written byडॉ. ईश्वर बैरागीडॉ. ईश्वर बैरागी
Apr 15, 2022, 07:00 am IST
in भारत, राजस्थान
राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर पर शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा में मुसलमानों ने हिंदुओं के घरों और उनकी दुकानों को निशाना बनाया

राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर पर शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा में मुसलमानों ने हिंदुओं के घरों और उनकी दुकानों को निशाना बनाया

राजस्थान में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। कट्टरपंथी मुसलमानों के भय से हिंदू पर्व-त्योहार भी नहीं मना पा रहे हैं। कई दंगों में पीएफआई की संलिप्तता उजागर हुई है। इसके बावजूद कांग्रेस की गहलोत सरकार मुसलमानों का पक्ष लेती है और जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मुख्यमंत्री अपनी राय दे देते हैं। करौली में नवसंवत्सर पर भड़के दंगे पर भी उनका बयान जांच को प्रभावित करने वाला है

राजस्थान में हिंदू समाज कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का शिकार हो रहा है। बीते कुछ वर्षों के दौरान सूबे में हिंदुओं के त्योहार और धार्मिक शोभायात्राओं पर मुसलमानों द्वारा हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पिछले डेढ़ साल में ऐसे करीब 269 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें हत्या, मारपीट, लव जिहाद, अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार, अपहरण, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। आलम यह है कि सूबे के कई इलाकों में हिंदू समाज खुल कर अपने तीज-त्योहार भी नहीं मना सकता हैं। चाहे टोंक जिले के मालपुरा की घटना हो या जयपुर में हरिद्वार जा रहे यात्रियों की बस को निशाना बनाने की घटना, चाहे जयपुर के एक प्रकाशन की पुस्तक में इस्लामिक आतंकवाद अध्याय पर बवाल हो या झालावाड़ में भड़के दंगे। सभी स्थानों पर जिहादियों ने हिंदुओं की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और प्रदेश के सौहार्द को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दरअसल, राजस्थान में कई जिहादी संगठन सक्रिय हैं, जो मुस्लिम युवकों का ब्रेन वाश कर रहे हैं। उन्हें जिहादी घुट्टी पिला रहे हैं। इस कारण इस्लामी कट्टरता अब केवल मुस्लिम बस्तियों-मोहल्लों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि जिहादी अब सार्वजनिक स्थानों पर भी मनमानी करने लगे हैं। नमाज और हिजाब के बहाने कट्टरपंथी स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और पार्कों तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुसलमानों को खुश करने के लिए हिंदू समाज की नाराजगी मोल लेने से भी नहीं हिचकते। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति का आलम यह है कि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने से पहले ही वे अपनी राय थोप देते हैं। अलवर में नाबालिग मूकबधिर लड़की से सामूहिक बलात्कार पर उन्होंने जो बयान दिया था, उसकी खूब आलोचना हुई थी। अभी करौली में हुई हिंसा पर भी गहलोत का जो बयान आया है, वह जिहादियों को ऊर्जा देने वाला है, जबकि मामले की जांच चल रही है।

शोभायात्रा पर हमला
करौली में नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में हिंदू समाज ने शोभायात्रा निकाली। इसके लिए प्रशासन से बाकायदा अनुमति मांगी गई और निर्धारित मार्ग से शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’, ‘वन्देमातरम्’ का उद्घोष कर रहे थे और डीजे पर भक्ति गीत बज रहा था। शोभायात्रा शाम करीब 5:15 बजे रैली फूटाकोट और गणेश गेट के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान हथवाड़ा में मुसलमानों ने मस्जिद और आसपास के घरों की छतों से र्इंट-पत्थरों से शोभायात्रा पर हमला कर दिया। इसके बाद नकाब पहनकर हमलावर घरों से लाठी, तलवार, सरिये और चाकू लेकर निकले और शोभायात्रा पर हमला कर दिया। देखते-देखते दंगाइयों ने हिंदुओं के 13 मकानों में आग लगा दी। हिंदुओं की 35 दुकानें लूट लीं, फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। उन्होंने 30 से अधिक मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों को भी निशाना बनाया। जिहादियों के सुनियोजित हमले में चार पुलिसकर्मी सहित 45 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में हिंदू समाज के 17 लोगों को भी नामजद किया है।

हथवाड़ा बाजार, जहां दंगा हुआ, पहले इसका नाम सतवाड़ा बाजार था। यहां सातों दिन बाजार लगता था। पहले यह हिंदू बहुल इलाका था, लेकिन अब वे अल्पसंख्यक हो गए हैं। इस इलाके में मुसलमानों की आबादी 70 प्रतिशत है। इनमें अधिकांश मणियार मुसलमान हैं, जो लाख की चूड़ियां बनाते हैं। करीब एक दशक पहले तक करौली में इस्लामी कट्टरता नहीं थी। बाहर से आने वाले मुल्ला-मौलवियों ने यहां के मुसलमानों में जिहादी विष भर दिया।

पूर्व नियोजित था हमला
करौली दंगा पूर्व नियोजित था। शोभायात्रा पर हमले से एक दिन पहले एक अप्रैल को 25-35 मुस्लिम आटो चालकों ने अंशु जिम में बैठक की। इसे अंशु, अमीनुद्दीन, मौलवी बंदूक हाफिज व कांग्रेस समर्थित पार्षद मतलूब ने संबोधित किया व हमले योजना बनाई। मतलूब, मोइनुद्दीन और अंशु को दंगे का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। 2 अप्रैल को शहर में न तो कोई मुसलमान आॅटो चला रहा था और न ही रेहड़ी लगाई थी। मुसलमानों ने उस दिन दोपहर 12 बजे ही दुकानें बंद कर दी थीं। यही नहीं, हमले के लिए 150 मुसलमान पहले से ही घटनास्थल के पास एक घर में छिपे हुए थे। मतलबू और एक अन्य आरोपी फरार है। तलाशी के दौरान पुलिस व प्रशासन ने मुस्लिम घरों की छतों से टनों पत्थर और दर्जनों लाठी-सरिए, चाकू बरामद किए। धौलपुर-करौली क्षेत्र से भाजपा सांसद मनोज राजोरिया कहते हैं, ‘‘मैंने कलेक्टर व एसपी के साथ मौका मुआयना किया। कई मकानों पर पत्थरों के ढेर मिले हैं। मकानों से करीब दो ट्रॉली पत्थर निकाले गए। इन्हीं में से एक मकान के ऊपर जिम था।’’

प्रशासनिक चूक
दंगे के लिए प्रशासनिक चूक भी बड़ी वजह रही। पुलिस ने निर्धारित यात्रा मार्ग का ड्रोन से न तो सर्वेक्षण कराया, न ही जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ही रैली से पहले इलाके का दौरा किया। शोभायात्रा के दौरान केवल 30 पुलिकर्मियों को तैनात किया गया। हालांकि हिंसा के आधे घंटे बाद ही अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे, लेकिन दंगा नहीं रोक पाए। यही नहीं, संतुलन बनाने के लिए एफआईआर में पीड़ित हिंदुओं को आरोपी बनाया गया।

नैरेटिव गढ़ने की कोशिश
हर बार की तरह करौली दंगे को लेकर भी टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सली नैरेटिव गढ़ने में लग गए हैं। मुस्लिम दंगाइयों के बचाव में सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है कि रास्ता बदल कर जानबूझ कर शोभायात्रा मुस्लिम मोहल्ले से निकाली गई। इसमें शामिल लोग तलवार और त्रिशूल लेकर चल रहे थे। उन्होंने मुस्लिम विरोधी नारे लगाकर मुसलमानों को उकसाया और उनकी दुकानों को आग के हवाले कर दिया। सच यह है कि षड्यंत्रकारी अभी भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए राज्य ही नहीं, देश के अन्य हिस्सों से पाकिस्तानी चैनल के जरिये झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं कि एक मस्जिद पर हिंदुओं ने पथराव किया और आगजनी की।

हथवाड़ा स्थित इस मस्जिद की छत से शोभायात्रा पर पथराव किया गया।

खूंटी में मंगला जुलूस पर हमला

झारखंड के खूंटी में रामनवमी से पहले आने वाले मंगलवार को एक जुलूस निकाला जाता है, जिसे मंगला जुलूस कहते हैं। 5 अप्रैल को वहां जुलूस निकाला गया। रात के करीब नौ बजे यह जुलूस मुस्लिम इलाके आजाद नगर से गुजर रहा था, तो जिहादी तत्वों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इन लोगों ने अपने घर की छतों से पत्थर फेंके, जिसमें अनेक हिंदू घायल हो गए। हमला करने वालों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

कब-कब हुए दंगे

  • मार्च 2018 – पाली जिले के जैतारण कस्बे में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव के बाद शहर में हिंसा भड़की। इसमें यात्री बसों सहित करीब आधा दर्जन वाहन, दुकानें और एक मॉल को आग लगा दी गई।
  •  अगस्त 2018 – सीकर जिले के फतेहपुर में मुसलमानों ने कांवड़ियों से मारपीट की। इसमें तीन कांवड़िये घायल हो गए। कस्बे में तनाव बढ़ने के बाद इंटरनेट बंद कर धारा 144 लगानी पड़ी।
  • अगस्त 2019 – जयपुर में दिल्ली रोड स्थित गलता गेट के सामने हरिद्वार जा रही बस पर मुसलमानों की भीड़ ने पथराव किया। इसके बाद दंगा भड़का, जिसमें 9 पुलिसकर्मियों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • अक्तूबर 2019 – टोंक जिले के मालपुरा कस्बे के सादत मोहल्ले से गुजरने वाली दशहरे की शोभायात्रा पर पथराव। तनाव के बाद कर्फ्यू लगाया गया। रावण दहन प्रशासन को करना पड़ा।
  • अप्रैल 2021 – बारां जिले के छबड़ा में हिंदुओं की दुकानों में लूटपाट व आगजनी। वाहनों के साथ तिमंजिला मिनी मार्ट में आग लगा दी गई। इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ीं। आज तक हिंदुओं को नुकसान की भरपाई नहीं हुई।
  • मार्च 2021 – संजीव प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक में इस्लामिक आतंकवाद अध्याय पर पीएफआई की आपत्ति के बाद प्रकाशक ने लिखित माफी मांगी। फिर भी दुकान में तोड़फोड़ की गई। राज्य की खुफिया इकाई ने पीएफआई का हाथ होने की आशंका जताई।

दंगे में पीएफआई का हाथ!
पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएफआई) ने एक अप्रैल को ही कह दिया था कि हिंदू नववर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से राजस्थान में माहौल बिगड़ सकता है। पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोभायात्रा के दौरान उद्घोष को प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही, कहा था कि मुस्लिम बहुल इलाके से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाए। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए। प्रश्न है पीएफआई को पहले ही कैसे पता चल गया कि प्रदेश का माहौल बिगड़ने वाला है? राजस्थान विधानसभा में उप-नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कहते हैं, ‘‘पीएफआई की चेतावनी के बाद भी सरकार की ओर से संज्ञान नहीं लेना, स्पष्ट करता है कि पीएफआई जैसे कट्टरपंथी संगठन, जिनके संबंध सिमी जैसे आतंकी संगठन से रहे हैं, को कांग्रेस सरकार की ओर से खुली छूट दी जा रही है। इसी तरह, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 17 फरवरी को कोटा में हिजाब रैली निकालने की अनुमति दी थी, जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी। इससे कांग्रेस और पीएफआई का गठजोड़ उजागर होता है।’’

गहलोत का बयान जांच को प्रभावित करने वाला
राजस्थान में बढ़ रहे मुस्लिम दंगों को रोकने में विफल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ा है। गहलोत कहते हैं, ‘‘राजस्थान में भाजपा अभी से चुनावी मोड में आ गई है। जेपी नड्डा जी के बाद अब अमित शाह जी आने वाले हैं। दंगे होना और जगह-जगह तनाव पैदा करना, ये तमाम बातें चुनावी मोड की शुरुआत है। ये रैलियां करते हैं, धर्म के नाम पर भड़काने वाले नारे लगाते हैं, डीजे बजाते हैं। ये सब कानून विरोधी काम हैं। धार्मिक जुलूस निकालने से आपको कौन रोकता है? आप आराम से निकालें, धर्म का संदेश दें, हर मत-महजब प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। कौन-सा धर्म कहता है कि आप इस तरह से नारे लगाओ कि दूसरे मजहब को मानने वालों को पीड़ा हो और वहां दंगे भड़क जाएं। यह नौबत क्यों आए?’’

Topics: कलक्टर और पुलिस अधीक्षककरौली में नवसंवत्सरपीएफआईइस्लामी कट्टरताराजस्थान में हिंदू समाज कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति
Share86TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

फोटो साभार: इंडिया टुडे

ईरान में 8 महिलाओं की फांसी पर ट्रंप ने ली श्रेय लेने की कोशिश, तेहरान ने खोल दी पोल

nia chargesheet doctor terror module

रामलिंगम हत्याकांड में 7 साल से फरार दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोहम्मद बुरहानुद्दीन और नबील हसन पीएफआई के सदस्य

Bangladesh Shows north east india in its map

कट्टरपंथी मुहम्मद यूनुस का दिवास्वप्न: पूर्वोत्तर भारत को नक्शे में बांग्लादेश का दिखाया

Islamic terrorism in India

पढ़े-लिखे मुसलमान युवाओं में बढ़ती कट्टरता और इस्‍लामिक आतंकवाद का जाल

अवैध रूप से इस्लामिक कन्वर्जन करने वाले गिरफ्तार

ISIS स्टाइल में कर रहे थे इस्लामिक कन्वर्जन, पीएफआई और पाकिस्तानी आतंकी संगठन से भी कनेक्शन

PFI NIA Islam

PFI की कट्टरता का विरोध करने वाले मुस्लिम विद्वान भी हैं टारगेट पर, NIA ने किया बड़ा खुलासा

Load More

ताज़ा समाचार

2060 तक भारत ग्लोबल GDP शेयर में चीन से आगे निकल जाएगा।

2060 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन से आगे निकल सकता है भारत, रिपोर्ट में बड़ा दावा

प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास

प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे चेस जीतकर बने पहले भारतीय चैंपियन

Cockroach Cocktail Meme Politics CJP Exposed

कॉकरोच जनता पार्टी: प्रदर्शन से पहले समर्थन और विवाद से जुड़ी प्रमुख घटनाएं, नक्सली हिंसा का समर्थन करने वाले प्रवक्ता

PFI NIA Islam

भारत में शरिया राज’ का था प्लान? NIA कोर्ट ने PFI के 21 नेताओं पर तय किए आरोप

PFI NIA Islam

PFI और 20 सदस्यों के खिलाफ तय होंगे आरोप, 10 जुलाई को पेश होने का आदेश

कोर्ट का फैसला

दिल्ली दंगा मामला : हाई कोर्ट ने आरोप तय करने की इजाजत दी

अंदमान द्वीप में मिला नेचुरल गैस का भंडार

पश्चिम एशिया संकट के बीच राहत की खबर, अंदमान में प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला

प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश; भारत में करो खूनखराबा, दो संदिग्ध गिरफ्तार

NIA

शौकत मोल्ला गिरफ्तार, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी के बम धमाके से जुड़े तार

अवैध मजार पर चला बुलडोजर

देहरादून में आधी रात चला बुलडोजर, VIP कॉलोनी की अवैध मजार ध्वस्त

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies