पंजाब : खींचतान में डूबी कांग्रेस
July 31, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पंजाब : खींचतान में डूबी कांग्रेस

Written byराकेश सैनराकेश सैन
Mar 14, 2022, 12:55 am IST
in भारत, पंजाब
गांधी परिवार ने पूरा जोर लगाया, लेकिन हाथ से निकल ही गया पंजाब, आशा कुमारी, हरीश रावत

गांधी परिवार ने पूरा जोर लगाया, लेकिन हाथ से निकल ही गया पंजाब, आशा कुमारी, हरीश रावत

चुनाव से तीन माह पहले तक कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन अंदरूनी कलह ने उसे डुबो दिया। पहली बार एक बड़ी पार्टी के तौर पर चुनाव में उतरी भाजपा को भले ही दो सीटें ही मिलीं, लेकिन पार्टी का जनाधार बढ़ा है 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे टुकड़े-टुकड़े नारों की घटना के मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होते समय कहा था कि एक ‘डूबते हुए जहाज’ में वह इसलिए शामिल हुए हैं ताकि उसे बचा सकें। लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस डूबता हुआ नहीं, बल्कि डूब चुका जहाज है। पंजाब के संदर्भ में यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि इसको डुबाने में किसी और ने नहीं, बल्कि हाईकमान कहे जाने वाले गांधी परिवार ने ही अहम भूमिका निभाई है। 

इस बार 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मजबूत स्थिति में थी। फिर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 77 सीटें जीतकर कांग्रेस ने सबको चौंका दिया था। पिछले साल जून तक कांग्रेस अजेय सी लग रही थी। लेकिन चुनाव में औंधे मुंह गिर गई।  इसने राज्य की सत्ता एक तरह से आआपा को थाली में परोस कर दे दी। कांग्रेस आज अगर डूबी है तो केवल अपनी नीतियों के कारण।

 


ये दिग्गज हारे 

  • अमृतसर पूर्व सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू  6,713 और अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया 14,408 वोटों से हार  गए। 

  • पटियाला शहर सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह  19,697 वोटों से हार गए।  पंजाब लोक कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 

  • भदौड़ और चमकौर साहिब से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी क्रमश: 37,220 और  7,833 वोटों से हार गए।

  • जलालाबाद सीट से अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल  30,374 वोटों से पराजित हुए। 

  • लंबी सीट से अजेय माने जाने वाले 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल 11,357 वोटों के अंतर से हारे। 

 

कांग्रेस ने अपनी हार की पटकथा 2021 में उस समय लिखनी शुरू कर दी थी, जब पार्टी में तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की साजिश रची गई। कैप्टन की गलती बस इतनी थी कि जीत के बाद उन्होंने अपना राजनीतिक कद इतना बड़ा कर लिया कि वह गांधी परिवार से ऊंचा दिखने लगा था। यही कारण था कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें हटाकर दलित कार्ड खेला व चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन न तो चन्नी और न ही पार्टी को इसका लाभ मिला। चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान अगर किसी ने पहुंचाया तो वे हैं कैप्टन अमरिंदर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू। हालांकि चुनाव में कैप्टन हार गए, लेकिन उन्हें नीचा दिखाने वाले सिद्धू और चन्नी भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। खासकर चन्नी, जो दो जगह से मैदान में थे।  

चन्नी और सिद्धू के बीच खींचतान के कारण कांग्रेस 18 सीटों पर सिमटी गई है। कैप्टन को रास्ते से हटाने के बाद सिद्धू ने चन्नी को भी नहीं बख्शा। वे लगातार उन पर हमले करते रहे और कांग्रेस इस मुगालते में रही कि चन्नी पर सिद्धू के हमले से आम आदमी के बीच उनकी छवि और मजबूत हो रही है। कांग्रेस तो यह भी तय मान बैठी थी कि दलित होने के नाते चन्नी न केवल दलित वोट बैंक को कांग्रेस के पाले में खींच कर पार्टी की नैया पार लगा देंगे, बल्कि अपनी ‘आम आदमी’ की छवि की बदौलत सिद्धू से भी निपट लेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। चुनाव में न तो दलित मतदाताओं चन्नी पर भरोसा किया और न ही शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस पर। कांग्रेस पर से हिंदुओं का विश्वास तो उसी समय उठ गया था, जब पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया। चुनाव के दौरान भी सुनील जाखड़ का यह दर्द छलकता रहा। यही नहीं, चुनाव के दौरान ही वे सक्रिय राजनीति से अलग हो गए, इसके कारण हिंदू मतदाता कांग्रेस से और दूर हो गए। 

कांग्रेस ने एक और गलती की। आशा कुमारी को पंजाब प्रभारी पद से हटाकर हरीश रावत को प्रदेश की कमान सौंप दी। रावत के आते ही कांग्रेस में अंतर्कलह शुरू हो गया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे सिद्धू को हवा दी। इसके बाद सिद्धू ने कैप्टन के खिलाफ ‘ट्वीट युद्ध’ छेड़ दिया। धीरे-धीरे कुछ कैबिनेट मंत्री भी कैप्टन के खिलाफ बगावत पर उतर आए और उन्हें पद से हटाने की मांग करने लगे।  

आखिरकार कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। पार्टी हाईकमान को लगा कि कैप्टन से छुटकारा पाने का यह अच्छा समय है, इसलिए उसने पार्टी के भीतर उठते विद्रोह को दबाने की कोशिश नहीं की। इसका भी लोगों के बीच अच्छा संदेश नहीं गया। कैप्टन के जाने के बाद सिद्धू मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी जताने लगे। लेकिन जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो उन्होंने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे दर्शनीय घोड़ा नहीं बनेंगे और र्इंट से र्इंट बजा देंगे, तब भी पार्टी ने उन्हें नहीं रोका। आज कांग्रेस चन्नी और सिद्धू की खींचतान का खामियाजा भुगत रही है। इस बीच, कांग्रेस के हरीश चौधरी को प्रदेश का प्रभारी बना दिया। लेकिन वे भी दोनों के बीच की खाई को पाट नहीं सके। हरीश चौधरी हमेशा ही चन्नी के साथ खड़े नजर आए। इस दौरान पार्टी को लगातार संकेत मिल रहे थे कि शहरी वोट बैंक और हिंदू मतदाता कांग्रेस से दूर जा रहा है, लेकिन पार्टी ने आंखें मूंदें रखीं। 

पंजाब में मतगणना खत्म भी नहीं हुई कि कांग्रेस सांसद जसबीर डिंपा ने पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की इस हालत के लिए यही दोनों नेता जिम्मेदार हैं। डिंपा ने दोनों पर टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं। साथ ही, कहा कि तीन माह पहले तक कांग्रेस पंजाब में चुनाव जीत रही थी। लेकिन टिकट बंटवारे में हरीश चौधरी और अजय माकन का हस्तक्षेप हुआ और कांग्रेस बर्बाद हो गई। इन लोगों ने नोट अपनी जेब में डाले और विरोधी वोट ले गए।

1997 से भाजपा पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ती आ रही थी। पहली बार भाजपा अकेली 65 सीटों पर चुनाव लड़ी। हालांकि पार्टी ने दो ही सीटें जीतीं, लेकिन वह फायदे में है। 2017 में विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 5.04 था, जो इस बार 6.60 प्रतिशत हो गया। रहा। इस चुनाव में पार्टी को 10.19 लाख वोट मिले हैं।   
 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

VHP Dr Surendra Jain Parliament Opposition Sant Dress Protest Panchjanya

“छद्म वेश धारण कर हिंदू आस्था पर किया प्रहार”: संसद में ‘संत वेश’ प्रदर्शन पर VHP की चेतावनी- हमें मजबूर न किया जाए

एआई द्वारा निर्मित चित्र

Gen Z को बरगलाता वामपंथी एजेंडा

“सहमति की कानूनी उम्र 18 साल ही रहे”: जजों और डॉक्टरों का बड़ा फैसला, POCSO में ढील का कड़ा विरोध!

Suresh Soni RSS Seva Bharti Tribal Empowerment Center Meghnagar Panchjanya

“योजनाओं से नहीं, शिक्षा व संस्कार से होगा जनजातीय विकास”: मेघनगर में बोले सुरेश सोनी जी

Dr Hedgewar Niwas Special Cover India Post Mohan Bhagwat RSS Nagpur Panchjanya

डॉ. हेडगेवार निवास पर भारतीय डाक विभाग का विशेष आवरण जारी: सरसंघचालक जी बोले- ‘संघ और राष्ट्र कार्य ही था उनका जीवन’

ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

अंकित शर्मा हत्या मामला: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट बोला- अपराध था बेहद क्रूर

Load More

ताज़ा समाचार

VHP Dr Surendra Jain Parliament Opposition Sant Dress Protest Panchjanya

“छद्म वेश धारण कर हिंदू आस्था पर किया प्रहार”: संसद में ‘संत वेश’ प्रदर्शन पर VHP की चेतावनी- हमें मजबूर न किया जाए

एआई द्वारा निर्मित चित्र

Gen Z को बरगलाता वामपंथी एजेंडा

“सहमति की कानूनी उम्र 18 साल ही रहे”: जजों और डॉक्टरों का बड़ा फैसला, POCSO में ढील का कड़ा विरोध!

Suresh Soni RSS Seva Bharti Tribal Empowerment Center Meghnagar Panchjanya

“योजनाओं से नहीं, शिक्षा व संस्कार से होगा जनजातीय विकास”: मेघनगर में बोले सुरेश सोनी जी

Dr Hedgewar Niwas Special Cover India Post Mohan Bhagwat RSS Nagpur Panchjanya

डॉ. हेडगेवार निवास पर भारतीय डाक विभाग का विशेष आवरण जारी: सरसंघचालक जी बोले- ‘संघ और राष्ट्र कार्य ही था उनका जीवन’

ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

अंकित शर्मा हत्या मामला: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट बोला- अपराध था बेहद क्रूर

1 अगस्त का पंचांग

1 अगस्त का पंचांग: जानें कल की तिथि, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- बाढ़ में क्षतिग्रस्त वाहनों को मिलेगा बीमा धन, बिना गिरवी के बैंकों से ले सकेंगे ऋण

बंगाल पुलिस की नई वर्दी में दिखेगा मां दुर्गा का चेहरा और त्रिशूल, जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने कहा-हिंदू राष्ट्र और राजशाही के पक्ष में नहीं है सरकार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies