साक्षरता के बाद अगला पड़ाव डिजिटल साक्षरता
July 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

साक्षरता के बाद अगला पड़ाव डिजिटल साक्षरता

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Mar 10, 2022, 12:59 am IST
in भारत, मत अभिमत, दिल्ली
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

आज सफलता के लिए डिजिटल साक्षरता जरूरी है। मात्र 38 प्रतिशत डिजिटल साक्षर परिवार भारत में इस खाई को पाटने के लिए सरकार और नागरिकों को इस दिशा में प्रयास बढ़ाने होंगे

भारत की तीन चौथाई आबादी अब साक्षर हो चुकी है लेकिन नए दौर में साक्षरता का अर्थ लिखने-पढ़ने तक सीमित नहीं है। साक्षरता का अगला पड़ाव है- डिजिटल साक्षरता, क्योंकि आज सफल और सक्षम समाज का अर्थ है- विज्ञान, तकनीक और कारोबार के साथ तालमेल बनाने में सक्षम, जागरूक समाज। वर्तमान में, भारत में केवल 38 प्रतिशत परिवार ही डिजिटल रूप से साक्षर हैं। शहरी इलाकों में यह आंकड़ा 61 प्रतिशत है लेकिन ग्रामीण इलाकों में यह महज 25 प्रतिशत है।

डिजिटल साक्षरता अत्यावश्यक है, क्योंकि डिजिटल प्रौद्योगिकी आज हर जगह : वैश्विक, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर और हमारे पेशेवर, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में एक सशक्त भूमिका निभा रही है। वह डिजिटल परिवर्तन की एक अभूतपूर्व प्रक्रिया से गुजर रही हमारी शिक्षा प्रणाली के लिए तेजी से महत्वपूर्ण होती जा रही है। महामारी के बाद के दौर में आज जिस तरह से शिक्षा दी जा रही है, उसमें बहुत से आश्चर्यजनक और शक्तिशाली बदलाव देखने को मिलते हैं। इन्हें देखने के बाद, यह आसानी से कहा जा सकता है कि आज की शिक्षा कल जैसी नहीं रही और कल की शिक्षा आज जैसी नहीं होगी।
आखिर डिजिटल साक्षरता क्या है? बुनियादी डिजिटल साक्षरता को भारत सरकार ने इस तरह से परिभाषित किया है कि यह नागरिकों और समुदायों की वह क्षमता है जिसका प्रयोग करते हुए वे डिजिटल तकनीकों को समझ सकें और सार्थक कामों के लिए उनका उपयोग कर सकें। कोई भी व्यक्ति जो कंप्यूटर/लैपटॉप/टैबलेट/स्मार्टफोन संचालित कर सकता है और आईटी से संबंधित अन्य उपकरणों का उपयोग कर सकता है, उसे डिजिटल रूप से साक्षर माना जा रहा है।

डिजिटल तकनीक ने शिक्षा को काफी सकारात्मक तरीके से प्रभावित किया है- सामग्री के वितरण, सामग्री के निर्माण, शिक्षकों और शिक्षार्थियों के बीच बातचीत आदि के मामले में नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। उन्होंने हमारी पहुंच को ऐसे दर्शकों तक बढ़ाया है जो अब तक हमारे दायरे से बाहर थे। साथ ही साथ इन तकनीकों ने हमारे लिए विकास के नए अवसर खोले हैं, हमारी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया है और हमारे कामकाज को सुचारु ढंग से चलाने तथा सुसंगठित बनाने में मदद की है।

चूंकि भारत एक विशाल और विविधतापूर्ण देश है, इसलिए इस प्रक्रिया में कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि डिजिटल विभाजन और हमारे यहां मौजूद विभिन्न प्रकार की आर्थिक-सामाजिक-ढांचागत असमानताएं आदि। फिर भी, इन चुनौतियों की वजह से हम डिजिटल साक्षरता के महत्व को कम करके नहीं देख सकते। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी चुनौतियों के बावजूद हम व्यक्तिगत, पेशेवर, संस्थागत, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त डिजिटल साक्षरता सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ते रहें। अगर हम ऐसा नहीं करते तो हम न केवल एक ऐतिहासिक अवसर खो देंगे, बल्कि आज की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दुनिया में जहां प्रौद्योगिकी हमारे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में अहमियत रखती है, आगे बढ़ना और समृद्ध होना भी हमारे लिए मुश्किल होगा।

हमारी सरकार डिजिटल साक्षरता के महत्व को अच्छी तरह से समझती है और इसे प्राथमिकता देती है। हमने इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से तीन बहुत महत्वपूर्ण पहलें देखी हैं, जो हैं- राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन (एनडीएलएम), डिजिटल साक्षरता अभियान (दिशा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजी-दिशा)। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक भारतीय परिवार में कम से कम एक व्यक्ति डिजिटल रूप से साक्षर हो और हम इस संबंध में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर हैं। सरकारी प्रयासों के अतिरिक्त, और भी कई स्तरों पर कार्य हो रहे हैं।

डिजिटल साक्षरता मिशन और पीएमजीदिशा जैसे कार्यक्रम डिजिटल साक्षरता की खाई को पाटने में मदद कर रहे हैं। लगभग 5 करोड़ 26 लाख लोगों ने पीएमजीदिशा के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि, एक नागरिक के रूप में, हम सब भी भारत को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने में योगदान दे सकते हैं।
अंत में एक जरूरी सलाह : जो लोग बुनियादी डिजिटल साक्षरता स्तर हासिल कर लेते हैं, उनको वहीं पर रुक नहीं जाना चाहिए बल्कि डिजिटल स्पेस में और भी अधिक क्षमताएं हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आदर्श रूप से, हमें न केवल उपयोग और उपभोग करने में सक्षम होना चाहिए, बल्कि हमें सृजन और नवाचार करने में भी सक्षम होना चाहिए। डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल का प्रयोग हमें देश के विकास के लिए करना है।
(लेखक माइक्रोसॉफ़्ट में निदेशक- स्थानीय भाषाएं और सुगम्यता के पद पर कार्यरत हैं)

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Stock Market Fraud

शेयर बाजार में करोड़ों की ठगी का खुलासा! SEBI ने 221 कंपनियों पर लगाया 7 साल का बैन, जानिए पूरा मामला

भारतीय नौसेना को देख भाग निकले समुद्री डकैत…अदन की खाड़ी की है घटना

पश्चिम बंगाल : सड़क ‘मरहम’ की

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

यूरोप की पिघलती सड़कें और पश्चिमी मीडिया का मौन: गर्मी को लेकर दोहरा मापदंड क्यों?

UP Weather Update: मानसून की सक्रियता से तापमान लुढ़का, 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अदालतें कोई फैसला करते समय AI इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : सुप्रीम कोर्ट

Load More

ताज़ा समाचार

Stock Market Fraud

शेयर बाजार में करोड़ों की ठगी का खुलासा! SEBI ने 221 कंपनियों पर लगाया 7 साल का बैन, जानिए पूरा मामला

भारतीय नौसेना को देख भाग निकले समुद्री डकैत…अदन की खाड़ी की है घटना

पश्चिम बंगाल : सड़क ‘मरहम’ की

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

यूरोप की पिघलती सड़कें और पश्चिमी मीडिया का मौन: गर्मी को लेकर दोहरा मापदंड क्यों?

UP Weather Update: मानसून की सक्रियता से तापमान लुढ़का, 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अदालतें कोई फैसला करते समय AI इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : सुप्रीम कोर्ट

ईरान-अमेरिका प्रत्यक्ष वार्ता करने पर राजी, खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद तय होगा स्थान

इंदिरा गांधी (फाइल फोटो)

शिमला समझौते में इंदिरा गांधी की बड़ी चूक

Pahalgam attack Bilawal bhutto

‘पानी रोकोगे तो परमाणु बम दागेंगे’: सिंधु जल समझौते पर बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी

Weather Update: अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर में अचानक बाढ़, भूस्खलन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies