नेटफ्लिक्स की अरबी भाषा की पहली फिल्म ने अनेक मुस्लिम देशों में रोष की लहर व्याप्त कर दी है। खासकर इजिप्ट में बड़ी संख्या में लोग इसके विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म उनकी संस्कृति को खराब करने पर तुली है।
इजिप्ट में गत 20 जनवरी को प्रदर्शित हुई इस अरबी फिल्म को समलैंगिकता तथा अश्लीलता को बढ़ावा देने वाली फिल्म माना गया है। लोग इतने गुस्से में हैं कि वे न सिर्फ इस फिल्म पर, बल्कि देश में नेटफ्लिक्स पर भी रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इस फिल्म के विरोध में जहां आल इजिप्टवासी उतर आए हैं वहीं राजनीतिक दलों के नेता भी इसके विरुद्ध लामबंद हुए हैं।
नेटफ्लिक्स की इस पहली अरबी फिल्म का नाम है ''अशब वाला ए'आज'' यानी नो डियर फ्रेंड्स। इजिप्ट के लोगों का कहना है कि यह फिल्म उनके पारिवारिक और मजहबी मूल्यों पर चोट करने वाली है। वे कहते हैं कि फिल्म में कई दृश्य हैं, जिनके माध्यम से अरब देशों की संस्कृति पर निशाना साधने के प्रयास किए गए हैं। वे गुस्से में हैं क्योंकि फिल्म 'समलैंगिकता और अश्लीलता को बढ़ावा देती' मालूम होती है। यह अरब लोगों की मानसिकता और सोच पर असर डालती है। फिल्म के विरुद्ध आक्रोष इतना बढ़ गया है कि इस फिल्म पर ही नहीं, नेटफ्लिक्स तक पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।

इस फिल्म में कई दृश्य हैं जो इजिप्ट के लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं। उनको ये दृश्य अरब संस्कृति को भ्रष्ट करने वाले लगते हैं। इसलिए इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। एक राजनीतिक नेता मुस्तफा बाकरी ने तो नेटफ्लिक्स तक पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
दरअसल यह अरबी फिल्म इटली की बॉक्स आफिस पर बेहद सफल रही फिल्म 'परफैक्ट स्ट्रेन्जर्स' की अरबी प्रस्तुति है। ये फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में बन चुकी है। अनेक मुस्लिम देशों, विशेष रूप से इजिप्ट में इस फिल्म के कई दृश्य अपनी अश्लीलता और कथावस्तु की वजह से लोगों के गुस्से का कारण बने हैं।
फिल्म के दृश्यों की बात करें तो इसमें एक दृश्य है जिसमें एक लेबनानी पिता अपनी किशोर बेटी से यह कहता दिखता है कि वह पूरी आजादी के साथ इस बात का फैसला कर सकती है कि अपने प्रेमी के साथ यौन संबंध बनाना चाहती है कि नहीं। जबकि एक अन्य दृश्य में इजिप्ट की एक महिला खाने के लिए बाहर जाने से पहले अपने कपड़ों के नीचे से अंत:वस्त्र उतारती दिखाई गई है। खाने पर वह अपने पति से नहीं बल्कि एक किसी और से मिलने गई है।
ऐसे अन्य भी कई दृश्य हैं जो इजिप्ट के लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं। उनको ये दृश्य अरब संस्कृति को भ्रष्ट करने वाले लगते हैं। इसलिए इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। एक राजनीतिक नेता मुस्तफा बाकरी ने तो नेटफ्लिक्स तक पर पाबंदी लगाने की मांग की है। गुस्साए लोगों ने वहां के संस्कृति मंत्रालय और सेंसर बोर्ड के विरुद्ध केस दर्ज कराए हैं कि उन्होंने इस फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति कैसे दी।
इस फिल्म में लेबनान, जॉर्डन और इजिप्ट के नामी कलाकार हैं, जिनमें इजिप्ट की मशहूर अभिनेत्री मोना जाकी भी है।











