हांगकांग में चीन की थानेदारी में प्रशासन लोकतंत्र समर्थकों को चुन—चुनकर 'चुप' करा रहा है। वहां के सुप्रसिद्ध एप्पल समाचार पत्र पर कुछ महीने पर चीन की नफरती चालों ने आखिरकार ताला लगवा दिया था, अब वहां बचे—खुचे लोकतंत्र समर्थक मीडिया का भी गला घोंटने की तरफ बढ़ते हुए 29 दिसंबर को 'स्टैंड न्यूज' वेबसाइट को पुलिस ने बंद करा दिया है। इतना ही नहीं, भय पैदा करने के लिए पुलिस ने इस वेबसाइट के छह वर्तमान और पूर्व संपादकों को गिरफ्तार भी किया है। चीन के डंडे तले चल रहे हांगकांग के प्रशासन द्वारा चीनी नीतियों से असहमति रखने वालों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाइयां हो रही हैं।
हांगकांग प्रशासन की इस दमनात्मक कार्रवाई के बाद ‘स्टैंड न्यूज’ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अब इस वेबसाइट तथा सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अब नए समाचार नहीं साझा किए जाएंगे। ये दोनों ही प्लेटफार्म बंद कर दिए जाएंगे। इस न्यूज पोर्टल ने यह जानकारी भी दी है कि उसके तमाम कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। एप्पल डेली अखबार के बंद होने के बाद यह 'न्यूज स्टैंड' हांगकांग में चीन की आलोचना करने वाले कुछ आखिरी मीडिया समूहों में से एक था। पुलिस द्वारा इस पोर्टल के कार्यालय से गिरफ्तार किये लोगों में सुप्रसिद्ध गायिका तथा एक्टिविस्ट डेनिस हो भी शामिल हैं। डेनिस पोर्टल के बोर्ड में शामिल रही थीं।
एप्पल डेली अखबार के बंद होने के बाद यह 'न्यूज स्टैंड' हांगकांग में चीन की आलोचना करने वाले कुछ आखिरी मीडिया समूहों में से एक था। पुलिस द्वारा इस पोर्टल के कार्यालय से गिरफ्तार किये लोगों में सुप्रसिद्ध गायिका तथा एक्टिविस्ट डेनिस हो भी शामिल हैं। डेनिस पोर्टल के बोर्ड में शामिल रही थीं।
बताया गया है कि डेनिस को राजद्रोह से जुड़ी सामग्री प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इतने बड़े पैमाने पर की गई थी कि पुलिस के अनुसार, उसके इस तलाशी अभियान में 200 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे।
हालांकि पुलिस ने पकड़े गए लोगों का ब्योरा जारी नहीं किया है, लेकिन हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, 'स्टैंड न्यूज' के एक मौजूदा तथा एक पूर्व संपादक, डेनिस हो और बोर्ड के चार पूर्व सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।











