पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अपने बड़बोलेपन की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जबान कई बार ऐसा कुछ बोल जाती है कि जिसकी बाद में सफाइयां देनी पड़ती हैं। कल एक बार फिर रशीद की बेलगाम जबान कुछ ऐसा बोल गई जिसने उस सच से पर्दा उठा दिया है जिसे छुपाने में प्रधानमंत्री इमरान खान दिन—रात एक करते रहे हैं। रशीद ने एक बार फिर गलत वक्त पर उलटे बोल बोले हैं क्योंकि विपक्षी दल पहले से ही इमरान सरकार के विरुद्ध तलवारें ताने बैठे हैं। आखिर कल ऐसा कहा क्या रशीद ने? उन्होंने कहा कि इमरान सरकार के राज में भ्रष्टाचार बेकाबू हो चला है। रशीद ने बेलाग लहजे में यह भी कहा कि पाकिस्तान में माफिया का राज है।
इसके संदेह नहीं है कि इमरान सरकार के इस बड़बोले मंत्री रशीद ने अपने इस बयान से इमरान खान की मुश्किलें ही बढ़ाई हैं। मीडिया का एक वर्ग और विपक्षी दल एक लंबे समय से सरकार के खिलाफ इस बात को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं कि इमरान खान की सरकार देश में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार को काबू करने में असफल रही है।
कराची में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का वादा था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसेगी, उन्हें कानून के घेरे में लाएगी, लेकिन सरकार अपने वादे को पूरा करने मेें असफल रही है। रशीद ने आगे कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि उन्हें उखाड़ फैंकने की कहीं कोई इच्छा ही नहीं दिखती।
विपक्षी दलों ने बार-बार एक ही आरोप लगाया है कि इमरान खान की सरकार ऐसी गलत नीतियों पर चल रही है कि जिनकी वजह से देश में महंगाई के साथ ही भ्रष्टाचार बेकाबू हो चला है। पिछले दिनों सूखे की चपेट में आए लाखों पाकिस्तानियों को भुखमरी के कगार पर पहुंचाने को लेकर भी विपक्षी दल सरकार को कठघरे में रखे हुए हैं। विपक्ष का साफ कहना है कि सेना के कंधे पर सवार हो कर कुर्सी पर आए इमरान ने पिछले तीन साल में देश को दुनिया की नजरों में गिरा दिया है।
इन परिस्थितियों में शेख रशीद का यह कहना कि पाकिस्तान में माफिया का राज है, इसने विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और मौका ही दिया है। कराची में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का वादा था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसेगी, उन्हें कानून के घेरे में लाएगी, लेकिन सरकार अपने वादे को पूरा करने मेें असफल रही है। रशीद ने आगे कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि उन्हें उखाड़ फैंकने की कहीं कोई इच्छा ही नहीं दिखती।
उल्लेखनीय है कि शेख रशीद का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के 'लंदन से स्वास्थ्य लाभ करके' जल्दी ही वतन वापसी करने के कयास लग रहे हैं।











