पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक करीबी अयाज सादिक ने यह संकेत देकर देश के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज कर दी है नवाज जल्दी ही वतन लौट सकते हैं। खासतौर पर, चुनौतियों के अंबार के बीच फंसे प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए दिक्कतें शायद अब और बढ़ने वाली हैं।
उल्लेखनीय है कि सेहत सुधारने के लिए लंबे वक्त से नवाज शरीफ लंदन में रह रहे हैं। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्दी ही देश में लौटकर राजनीति में अपना दखल देंगे जो मौजूदा इमरान सरकार की मुसीबतें और बढ़ा देगी। इन्हीं कयासों के बीच इस्लामाबाद से आ रहे समाचार वहां की राजनीति में हलचलों की भनक दे रहे हैं, इमरान खान और उनकी सरकार के सामने नई मुश्किलें खड़ी होने की भनक दे रहे हैं।
नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं जिनसे लगता है कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत में सुधार है इसलिए बहुत संभव है वे देश लौट आएं। इधर अफगानिस्तान और चीन के साथ ही घरेलू चुनौतियों के फंसी इमरान खान की सरकार खबरदार हो गई है। सरकार और विपक्षी दलों के बीच पहले से ही न जाने कितने मुद्दों पर टकराव चल रहा है। देश का राजनीतिक माहौल गर्म है, तिस पर कंगाली का आलम है। इन सब परिस्थितियों में आम चुनाव भी दस्तक दे रहे हैं, तिस पर नवाज शरीफ के पाकिस्तान वापसी के कयासों से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।
नवाज की पार्टी पीएमएल-एन के समर्थक अयाज सादिक ने कहा है कि नवाज शरीफ जल्दी ही पाकिस्तान वापस लौटेंगे। अयाज सादिक के इस दावे के बाद से पाकिस्तान की राजनीति में चर्चाएं छिड़ गई हैं कि नवाज के लौटने पर क्या हालात बनेंगे। अयाज पिछले ही दिनों नवाज शरीफ से लंदन में मिले थे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में निकाय चुनावों में भारी उलटफेर झेलने वाली इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के चाहने वालों की लगातार गिरती तादाद इमरान की चिंता का कारण बनी है। पार्टी के भीतर ही उन्हें कई चुनौतियों से निपटना पड़ रहा है।
बता दें कि नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ बहुत वक्त से यह कहते आ रहे थे कि नवाज ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटेंगे जब उनकी सेहत बिल्कुल ठीक हो जाएगी। न में हैं और लंदन में उनका इलाज किया जा रहा है। अभी 25 दिसम्बर को शाहबाज शरीफ ने एक बयान जारी करके कहा था कि कानूनी तौर पर नवाज उनके वीजा की अवधि को बढ़ाने के लिए ब्रिटेन के गृह कार्यालय द्वारा उनके वीजा की मियाद बढ़ाना अस्वीकार करने तक ब्रिटेन में रह सकते हैं।
पिछले ही दिनों नवाज की पार्टी पीएमएल-एन के समर्थक अयाज सादिक ने कहा है कि नवाज शरीफ जल्दी ही पाकिस्तान वापस लौटेंगे। अयाज सादिक के इस दावे के बाद से पाकिस्तान की राजनीति में चर्चाएं छिड़ गई हैं कि नवाज के लौटने पर क्या हालात बनेंगे। अयाज पिछले ही दिनों नवाज शरीफ से लंदन में मिले थे।
इधर नवाज शरीफ की बेटी और इमरान सरकार के विरुद्ध आरोपों का अंबार लगाती आ रहीं मरयम नवाज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वीजा के इस मुद्दे से एक बार फिर साबित हुआ है कि इमरान खान की सरकार के लोग उनके पिता से कितने चिढ़े हुए हैं। मरयम ने लिखा है कि इस नकली सरकार ने नवाज शरीफ से अपनी हार मान ली है, जो पाकिस्तान के वर्तमान तथा भविष्य हैं।











