फ्रांस से आई ताजा जानकारी के अनुसार, फ्रांसीसी सेना ने बयान जारी करके बताया है कि उसने नाइजीरिया में आईएस के शीर्ष इलाकाई कमांडर सौमना बौरा को ढेर कर दिया है। बयान में कहा गया है कि फ्रांस की सशस्त्र सेना ने 2020 में नाइजर जिराफ पार्क में हुए एक हमले में सात पार्ककर्मियों की हत्या करने वाले इस्लामिक स्टेट के क्षेत्रीय सरगना को मार गिराया है। यह हमला अगस्त 2020 में हुआ था जिसमें मौत के घाट उतारे गए पार्क के सहायकों में से एक गाइड तथा अन्य फ्रांस के नागरिक थे। फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय ने 21 दिसम्बर को बताया कि नाइजीरिया के अधिकारियों की मदद से फ्रांस के उग्रवाद रोधी बल 'ऑपरेशन बारखाने' ने जबरदस्त हवाई हमला बोला जिसमें सौमना बौरा को मार गिराया गया। सौमना 'इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेटर सहारा' (आईएजीएस) का सरगना था।
फ्रांस के उग्रवाद रोधी बल 'ऑपरेशन बारखाने' ने नाइजीरिया के तिल्लाबेरी शहर के उत्तर में एक अभयारण्य में मारे गए इस आतंकी सरगना का पता लगाया था, अभियान के पूरा होने पर उसके शव की शिनाख्त की गई जिसमें पता चला कि वह इलाके का शीर्ष आतंकी सरगना था।
फ्रांस के इस उग्रवाद रोधी बल 'ऑपरेशन बारखाने' ने नाइजीरिया के तिल्लाबेरी शहर के उत्तर में एक अभयारण्य में मारे गए इस आतंकी सरगना का पता लगाया था, अभियान के पूरा होने पर उसके शव की शिनाख्त की गई जिसमें पता चला कि वह इलाके का शीर्ष आतंकी सरगना था।
फ्रांस ने दावा किया है कि 9 अगस्त 2020 को नाइजर के कौरे पार्क में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों में सौमना बौरा भी शामिल था। उस दिन दोपहर से पहले बोले गए उस हमले में मारे गए लोग उस दिन रविवार की छुट्टी बिताने उस जिराफ पार्क में आए हुए थे।











