दुनिया के ताकतवर देशों में अग्रणी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विरुद्ध मोर्चा खोला है। उन्होंने एक साक्षात्कार में जिनपिंग को 'हत्यारा' बताया है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने कहा है कि जिनपिंग ने दुनिया को बर्बाद कर दिया है।
अमेरिका के सुप्रसिद्ध टेलीविजन चैनल 'फॉक्स न्यूज' पर ट्रंप ने मारिया बार्टिरोमो को साक्षात्कार देते हुए टो टूक शब्दों में कहा कि शी जिनपिंग एक 'हत्यारे' हैं। उन्होंने दुनिया को बर्बाद कर दिया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी से पहले वाले दौर में उनकी और जिनपिंग की अच्छी दोस्ती थी। अपने स्वभाव के अनुसार, ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'डरपोक' कहा।
इस साक्षात्कार में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पूरी रौ में थे। उन्होंने तमतमाते हुए कहा कि जिनपिंग ने कोरोना महामारी फैलाकर पूरी दुनिया को बर्बाद कर दिया है। वह एक हत्यारे हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। कोरोना वायरस के फैलने से पहले दोनों में रिश्ता बहुत अच्छा था। उल्लेखनीय है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना वायरस के पीछे शी जिनपिंग को बराबर दोषी ठहराते आ रहे हैं। उन्होंने पहले भी अनेक अवसरों पर कहा है कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब में बनाकर छोड़ा गया है। चीन के अधिकारियों के हुक्म पर उसे पूरी दुनिया में फैला दिया गया।
'फॉक्स न्यूज' पर मारिया बार्टिरोमो को साक्षात्कार देते हुए ट्रंप ने टो टूक शब्दों में कहा कि शी जिनपिंग एक 'हत्यारे' हैं। उन्होंने दुनिया को बर्बाद कर दिया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी से पहले वाले दौर में उनकी और जिनपिंग की अच्छी दोस्ती थी। अपने स्वभाव के अनुसार, ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'डरपोक' कहा।
ट्रंप ने बेलाग लहजे में कहा कि कोरोना महामारी फैलने के बाद जिनपिंग तथा उनके बीच दोस्ती खत्म हो गई। लेकिन 2016 में कुर्सी पर बैठने के बाद ट्रंप चीन के प्रति हमेशा हमलावर रहे थे, दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंध सबसे नीचे के स्तर तक जा पहुंचे थे। ट्रंप प्रशासन के दौरान ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध शुरू हुआ था।
इसके बाद ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाइडेन चीनी राष्ट्रपति से डरते हैं। इस डर की वजह से बाइडेन ने अपने अधिकारियों पर कभी जोर नहीं डाला कि वे कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाएं। बाइडेन के मुखर विरोधी ट्रंप कई मौकों पर कह चुके हैं कि बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी उठाने के लायक नहीं हैं।
बाइडेन की तेजी से गिरती लोकप्रियता के बीच अमेरिका में यह सवाल बहुत तेजी से उभरता जा रहा है कि क्या 2024 में ट्रंप राष्ट्रपति पद पर फिर से आ सकते हैं? इस संदर्भ में ब्रिटेन की बाजार का सर्वेक्षण करने वाली एक कंपनी 'यूगोव' ने 2021 के सबसे लोकप्रिय व्यक्तियों की एक सूची तैयार की थी। सूची से साफ हुआ था कि डोनाल्ड ट्रंप जो बाइडेन से ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। उस सूची में ट्रंप 13वीं पायदान पर थे तो राष्ट्रपति बाइडेन 20वीं पायदान पर।











