उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग के राज में हैवानियत की सारी हदें पार हो गई हैं। हैरान करने वाली खबर मिली है कि वहां लोगों के साथ जीतेजी तो बदसलूकी की ही जाती है, लेकिन ताजा रिपोर्ट है कि मर चुके लोगों के साथ और उनके परिजनों के साथ भी अमानवीयता बरती जाती है।
तानाशाह किम जोंग उन के राज में, उत्तर कोरिया में जल्लादों के मृतकों की निर्जीव देह के साथ भी पशुता का सा बर्ताव करने की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। पता चला है कि वहां फांसी पर लटकाए गए लोगों के शवों को भीड़ की आंखों के आगे जलाया जाता है। हद तो यह है कि भीड़ ही नहीं, कैदियों के परिजनों को भी उनके अपनों के शवों के साथ ये पशुता का व्यवहार दिखाने के लिए वहां खड़े रहने को मजबूर किया जाता है।
मानवाधिकार के क्षेत्र में काम करने वाले 'ट्रांजिश्नल जस्टिस वर्किंग ग्रुप' का दावा है कि तानाशाह किम जोंग ने 2011 के बाद से अब 27 लोगों को मौत के घाट उतरवाया है। उसी किम ने, जिसने अपने पिता की मृत्यु के बाद 17 दिसंबर, 2011 को उत्तर कोरिया का राज अपने हाथ में लिया था। इस बीच 27 लोगों को वह मरवा चुका है। शोधकर्ताओं ने बताया है कि इन 27 में से 21 को उसने गोली से मारने का हुक्म दिया था जबकि दो को सबके सामने फांसी पर लटकाने का फरमान सुनाया गया था। इस संगठन ने इस रिपोर्ट के लिए उत्तर कोरिया से जान बचाकर पलायन करने वाले लोगों से बात की थी। रिपोर्ट इन्हीं लोगों द्वारा बताई आंखोदेखी पर आधारित है।
एक आदमी के शव को भीड़ के सामने आग के शोले उगलने वाले उपकरण से जलाया गया था। उस मरने वाले के परिवार को जबरन सबसे आगे बिठाकर वह क्रूर दृश्य दिखाया गया था। एक परिवार को अपने ही प्रिय को फंदे पर लटके देखना पड़ा था। कैदी के पिता तो ये नजारा देखकर बेहोश ही हो गए थे।
राजधानी प्योंगयांग में आग के शोले उगलने वाले उपकरण से एक आदमी को मारे जाते देखने वाली एक महिला का कहना था कि शायद 2013 में प्योंगयांग में एक आदमी के शव को भीड़ के सामने आग के शोले उगलने वाले उपकरण से जलाया गया था। उस मरने वाले के परिवार को जबरन सबसे आगे बिठाकर वह क्रूर दृश्य दिखाया गया था। एक परिवार को अपने ही प्रिय को फंदे पर लटके देखना पड़ा था। कैदी के पिता तो ये नजारा देखकर बेहोश ही हो गए थे। इस तरह की पशुता करते हुए ये नहीं देखा जाता कि वह बच्चे के साथ बरती जा रही है या किसी बड़े के साथ।
एक और आदमी ने बताया कि उसने एक बच्चे को आधुनिक राइफल से बहुत ही अमानवीयता के साथ मारे जाते देखा था। जहां उसे मारा उस जगह चारों तरफ खून ही खून था। फिर वहां कुछ लोग आए जिन्होंने बच्चे की मृत देह को एक बोरे में डाल लिया। उसने आगे बताया कि फिर सुनने में आया कि बच्चे के शव के बोरे को कहीं फेंक दिया गया।
उत्तर कोरिया से किसी तरह भाग निकले लोगों ने किम जोंग की बर्बरता के और खुलासे किए और बताया कि देश के इस तानाशाह की बुराई करने वाले एक आदमी को नौ गोलियां मारने का फरमान दिया गया था। पिछले महीने ही अमेरिकी सरकार के स्टेशन रेडियो फ्री एशिया ने रिपोर्ट दी थी कि उत्तर कोरिया ने नेटफ्लिक्स के स्क्विड गेम की तस्करी करने पर एक आदमी को गोली मार देने की सजा दी गई थी।











