सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर भड़के इस्लामिक कट्टरपंथी, बोले– तुम्हें मर जाना चाहिए

Published by
Panchjanya
BJP नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि कट्टरपंथी कट्टरपंथी इस बात से नफरत करते हैं कि सारा हिंदुओं से नफरत नहीं करती हैं।

 

एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में केदारनाथ गई थीं। वहां से फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, वापस वहीं, जहां से सब आरंभ हुआ। उन्होंने अन्य कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वे मंदिर परिसर और बाहर खड़ी नजर आईं। एक तस्वीर में वे श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ हैं। बता दें कि सारा ने अपने करियर की शुरूआत केदारनाथ फिल्म से की थी उसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलीं। अब जब सारा दोबारा केदारनाथ पहुंंचीं तो उन्होंने अपने उन्ही दिनों को याद करके कैप्शन लिखा था।

सारा अली खान का केदारनाथ जाना इस्लामी कट्टरपंथियों को रास नहीं आया। कट्टरपंथी उन्हें ट्रोल करने लगे। एक ट्रोलर ने लिखा, तुम्हारी वजह से काफिरियत बढ़ रही है। तुम्हें मर जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, अल्लाह तुम्हें हिदायत अता करे।वहीं, एक अन्य ने लिखा, तुम मुस्लिम हो फिर ये क्या कर रही हो अस्तगफिरुल्लाह।एक ट्रोलर ने तो यहां तक लिख दिया, 'तुम मुस्लिम हो। लानत है तुम पर, सारा शर्म करो। अल्लाह से डरो।इनके अलावा इस्लामी कट्टरपंथियों ने कई भद्दे कमेंट्स भी किए।

 

कपिल मिश्रा ने किया सारा का समर्थन

इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ता कपिल मिश्रा सारा अली खान के समर्थन में आए। उन्होंने ट्वीट किया,  वो सारा अली खान से नफरत नहीं करते हैं। वो इस बात से नफरत करते हैं कि सारा अली खान हिंदुओं से नफरत नहीं करती हैं।

Share

Recent News