देवी-देवताओं को मत मानो, सिर्फ ईसा मसीह की प्रार्थना करो,  बस्तर के वनवासियों ने सुनाई पीड़ा
June 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

देवी-देवताओं को मत मानो, सिर्फ ईसा मसीह की प्रार्थना करो,  बस्तर के वनवासियों ने सुनाई पीड़ा

Written byपंकज झापंकज झा
Nov 2, 2021, 03:13 pm IST
in भारत, छत्तीसगढ़
राजा कमलचंद भंजदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनवासी समाज ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपा

राजा कमलचंद भंजदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनवासी समाज ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपा

देश में कहीं भी कन्वर्जन राष्ट्रान्तरण का पहला कदम होता है। छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित प्रदेश में यह काफी खतरनाक स्थिति है। सरकार का सनातन संगठनों के बारे में कैसा रुख है, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वयं मुख्यमंत्री के पिता नन्द कुमार बघेल घूम-घूम कर भगवान श्रीराम के बारे में अनर्गल प्रचार करते हैं

 

 वनवासी राज्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के साथ अलग छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था। उत्तराखंड और इन दोनों राज्यों के साथ कुल तीन राज्य का गठन करने वाले तब के प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी जानते थे कि अपनी समृद्ध वनवासी संस्कृति के कारण छत्तीसगढ़ खासकर उसका सरगुजा और बस्तर दो संभाग विशिष्ट हैं। देश के इस सबसे भले और भोले सनातन वनवासी समूहों के भीतर अपनी विशिष्ट संस्कृति और उनकी उपासना पद्धति को हमेशा कांग्रेस ने उपेक्षा की दृष्टि से देखा है। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से ही छत्तीसगढ़ अंचल हमेशा से कांग्रेस की सरकारों के लिए एक चारागाह की तरह रहा था। यहां के संसाधनों का दोहन और वनवासियों का शोषण कांग्रेस की प्राथमिकता में हमेशा शामिल रहा। अगर यह कहा जाय कि तब के छत्तीसगढ़ अंचल को कांग्रेस की सरकारों ने उपनिवेश जैसा बना कर रखा तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

हालांकि वीर गुन्डाधुर का यह अंचल कभी भी कांग्रेस के लिए आसान शिकार रहा हो, ऐसी बात भी नहीं है। विद्रोही मानसिकता और अन्याय को सहन नहीं करने की वनवासियों की प्रकृति कांग्रेस को हमेशा बौखलाने पर विवश करती रही है। इसी का परिणाम था कि वनवासियों के भगवान माने जाने वाले उनके राजा प्रवीरचंद भंजदेव की अन्य वनवासी सहयोगियों के साथ कांग्रेस की सरकार ने 1966 में निरपराध गोलियों से भुनवा कर दिन दहाड़े हत्या करा दी थी। कांग्रेस सरकार द्वारा कराया जाने वाला वह सामूहिक नरसंहार कांग्रेस के तमाम बदनुमां दागों में से एक है।

कांग्रेस समेत ऐसे सभी समूहों को सबसे अधिक समस्या वनवासियों की विशिष्ट सनातन संस्कृति से है। निहित स्वार्थवश वे समूह हमेशा वनवासियों को हिन्दुओं से अलग दिखाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोड़ एक किये रहते हैं। नक्सलियों, मिशनरियों और कन्वर्जन में लगे अन्य गिरोहों का एक तरह से यह साझा एजेंडा है। इन सभी समूहों के भीतर भले अनेक मतभेद हों, लेकिन वनवासियों को सनातन से अलग करने, भय और लोभ से उनका कन्वर्जन कराने में ये सभी गुट एकजुट हो जाते हैं। ज़ाहिर है कांग्रेस के सत्ता में आते ही ऐसे सभी तत्वों के पौ बारह हो जाते हैं। हालांकि तमाम चुनौतियों और साजिशों के बीच भी वनवासी बंधुओं का अविचल अपने आराध्य के पक्ष में खड़े रहना प्रशंसनीय है।

पिछले दिनों इन्हीं वनवासियों ने अपने दिवंगत राजा प्रवीरचंद के उत्तराधिकारी राजा कमलचंद भंजदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में भेंट कर वनवासियों को कन्वर्जन से बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा। कमलचंद्र भंजदेव के नेतृत्व में बस्तर संभाग के मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरिन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राज्यपाल स्वयं एक संवेदनशील महिला और वनवासी समाज से होने के कारण इस समस्या को काफी गंभीरता से समझती भी हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को कहा भी कि इस संबंध में क्षेत्र के अन्य सामाजिक संगठनों ने भी ज्ञापन दिया है। सुश्री उईके इससे पहले भी मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वनवासी समाज में इस संबंध में जागरूकता लाना आवश्यक है कि बहलाफुसलाकर लोगों का कन्वर्जन कराना दण्डनीय अपराध है। समाज के लोगों को संगठित होकर इसे रोकने के प्रयास करने चाहिए। आज वनवासी क्षेत्र में विकास की आवश्यकता है और इस हेतु सभी को आपसी भाईचारे से रहकर प्रयास करने होंगे। कन्वर्जन की शिकायतों की जानकारी स्थानीय प्रशासन को तत्काल देना चाहिए। इस संबंध में मैं राज्य शासन को निर्देश दूंगी।” लेकिन बजाय इस दिशा में काम करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यपाल के खिलाफ ही आग उगलने लगे। उनकी बौखलाहट से ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री इस मामले में किस तरफ हैं। 

प्रतिनिधि मंडल ने बताई पीड़ा

वनवासी प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल को बताया कि उनके क्षेत्रों में बाहरी व्यक्ति आते हैं और कहते हैं कि तुम देवी—देवताओं को मत मानो। जब कोई बीमार पड़ता है तो प्रार्थना करने के लिए कहते हैं। अगर ठीक हो जाता है तो कहते हैं कि यह देवी-देवताओं ने ठीक नहीं किया बल्कि प्रार्थना के कारण हुआ है। उनके खिलाफ जब थाने में शिकायत की जाती है तो उल्टे शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है। कई परिवारों में कन्वर्जन के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जबरन कन्वर्जन करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इतनी बड़ी संख्या में वनवासियों का बस्तर से चलकर रायपुर आना कोई पहला मामला भी नहीं है। इस संबंध में पहले भी लगातार हर स्तर पर बात की जा रही थी। लगातार दो-ढाई वर्ष से हर मंच से मिशनरियों समेत कन्वर्जन करने वाली अन्य एजेंसियों के खिलाफ आवाजें उठती रही हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस्तर के सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संज्ञान लेते हुए बाकायदा पत्र लिखकर अपने मातहतों और शासन को कुछ माह पहले अवगत कराया था कि उनके जिले में बड़ी संख्या में ऐसी बेजा कोशिशें हो रही हैं, जिससे माहौल खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार ने किसी भी तरह का कदम उठाना मुनासिब नहीं समझा।

इसी तरह से बढ़ाए गए मनोबल का परिणाम है कि सुदूर बस्तर की कौन कहे, राजधानी रायपुर में ऐसा तंत्र बड़ी संख्या में कार्यरत है। कुछ माह पहले भय-लोभ दिखा कर कन्वर्जन करते ईसाई मिशनरी को एक हिन्दू संगठन ने रंगे हाथ पकड़ा। मिशनरी को पुलिस के हवाले किया, लेकिन दुर्भाग्य यह कि उस अपराधी को पकड़ने के बदले पुलिस ने हिन्दू कार्यकर्ताओं को ही जेल भेज दिया। और वही पुलिस के सामने खुलेआम मिशनरी ने कन्वर्जन करने में रोकने पर संविधान जलाने की धमकी दे दी। फिर भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी। न केवल ईसाई मिशनरी बल्कि इस्लामी ताकतों की भी इन दिनों प्रदेश में बन आयी है।

प्रदेश के कबीरधाम जैसे जिले में जो कभी राम राज्य परिषद् का गढ़ हुआ करता था, इस बार लोगों ने वहां मुहम्मद अकबर को प्रदेश में सबसे अधिक मतों से चुन कर विधायक बनाया। अकबर आज शासन के सबसे कद्दावर मंत्री हैं। वही कवर्धा हाल ही में साम्प्रदायिक दंगों की आग में बुरी तरह झुलसा। मामला केसरिया ध्वज को अन्य मज़हब के लोगों द्वारा कुचलने से शुरू हुआ था और बाद में इसने भयानक रूप ले लिया। मंत्री अकबर पर यह आरोप है कि उनके संरक्षण में दंगाइयों ने हर तरह के बलवा को अंजाम दिया और पुलिस ने यहां भी उल्टे हिन्दू संगठनों को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लोगों को घर से खींच खींच कर नृशंस पिटाई की गयी। इधर पुलिस का प्रकोप चल रहा था, उससे पहले उधर अन्य दंगाइयों ने तलवारें लहरा कर, युवकों की हत्या की तमाम कोशिशें कर माहौल को रक्तरंजित कर दिया। लेकिन प्रशासन पर यहां भी एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगे। 

बजाय दंगाइयों पर उचित कार्रवाई करने के उनके खिलाफ तो खानापूर्ति की गयी, लेकिन इधर भाजपा के सांसद, पूर्व सांसद समेत सभी नेताओं और हिन्दू कार्यकर्ताओं पर अनेक असंगत धाराएं लाद दी गयी हैं। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता अभी भी जेल में हैं। शर्मा के खिलाफ अन्य कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर उनके खिलाफ पुराने किसी मामले में एट्रोसिटी एक्ट लाद दिया गया है। इसी तरह कांग्रेस सरकार के ही एक असंतुष्ट मंत्री ने प्रदेश के सरगुजा इलाके, जो दूसरी तरफ का वनवासी क्षेत्र है, वहां बड़ी संख्या में रोहिंग्याओं को बसा कर इलाकी भौगोलिक स्थिति बदलने की साजिशों का पर्दाफ़ाश किया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस की सरकार आने को बड़ी संख्या में देशविरोधी संगठनों ने वनवासी प्रदेश में खुलेआम कन्वर्जन को एक अवसर के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

अनुभव यही कहता है कि देश में कहीं भी कन्वर्जन मोटे तौर पर राष्ट्रान्तरण का पहला कदम होता है। छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित प्रदेश में यह काफी खतरनाक स्थिति है। सरकार का सनातन संगठनों के बारे में कैसा रुख है, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वयं मुख्यमंत्री के पिता नन्द कुमार बघेल प्रदेश और देश भर में घूम-घूम कर भगवान श्रीराम के बारे में अनर्गल प्रचार करते हुए हिन्दुओं के खिलाफ लोगों को एकजुट कर रहे हैं। ऐसे माहौल में यह संतोष की बात है कि अपने राजा की अगुआई में बस्तर के प्रबुद्ध वनवासीजनों ने अपने खिलाफ शुरू इस षड्यंत्र के खिलाफ कमर कस ली है। राज्यपाल सुश्री उईके ने भी इस मामले को काफी संजीदगी से लिया है। उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिन कन्वर्जन में मशगूल एजेंसियों के लिए आसान नहीं होंगे। इतिहास गवाह है कि जब भी वनवासियों ने अपने अस्तित्व के लिए कमर कसी है, उसने फिरंगियों से लेकर कांग्रेसियों तक के दांत खट्टे किये हैं। उम्मीद है इस बार भी ऐसा ही होगा। मां सती का ही प्रतिरूप मां दंतेश्वरी की संतानें अपने सनातन धर्म और वनवासी रीति—रिवाजों, संस्कृतियों की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती हैं। उम्मीद है ऐसा ही होगा भी।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में दिखेगा दिव्य और भव्य कुंभ, जापान से आए संत ने की बड़ी तारीफ

आपदा से निपटने के लिए उत्तराखण्ड का नया प्लान, पूर्व सैनिकों का बनेगा मजबूत नेटवर्क

आरोपी मोहम्मद वसीम

वसीम पर हिंदू मॉडल का बड़ा आरोप: हीरोइन बनाने का झांसा, 10 साल तक शोषण और फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव

निदा खान, TCS नासिक केस में आरोपी

नासिक TCS केस: निदा खान ने हिंदू पीड़िता को नमाज सिखाने की बात कबूली, रिपोर्ट में बड़ा दावा

अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे तरह तरह के प्रतिबंध

अफगानिस्तान: सही से हिजाब और बुर्का न पहनने के कारण महिलाएं हिरासत में

कार्यक्रम

देहरादून: विकासनगर में RSS के संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में दिखेगा दिव्य और भव्य कुंभ, जापान से आए संत ने की बड़ी तारीफ

आपदा से निपटने के लिए उत्तराखण्ड का नया प्लान, पूर्व सैनिकों का बनेगा मजबूत नेटवर्क

आरोपी मोहम्मद वसीम

वसीम पर हिंदू मॉडल का बड़ा आरोप: हीरोइन बनाने का झांसा, 10 साल तक शोषण और फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव

निदा खान, TCS नासिक केस में आरोपी

नासिक TCS केस: निदा खान ने हिंदू पीड़िता को नमाज सिखाने की बात कबूली, रिपोर्ट में बड़ा दावा

अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए जा रहे तरह तरह के प्रतिबंध

अफगानिस्तान: सही से हिजाब और बुर्का न पहनने के कारण महिलाएं हिरासत में

कार्यक्रम

देहरादून: विकासनगर में RSS के संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 501 गिरफ्तार, चला विशेष अभियान

प्रतीकात्मक चित्र

हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया हसीब ,परीक्षा देने जा रही युवतियों से किया था दुष्कर्म का प्रयास

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; 7 दिनों में 25 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

हिमंत बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम

असम : 5 साल में अवैध कब्जे से 200 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन मुक्त 

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies