पश्चिम उत्तर प्रदेश डेस्क
रामपुर में आजम खां के बेटे अब्दुला आजम के पास दो—दो पासपोर्ट रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोप सही पाने पर मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर ली है।
रामपुर में आजम खां के बेटे अब्दुला आजम के पास दो—दो पासपोर्ट रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोप सही पाने पर मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। आजम खां के बेटे अब्दुला आजम विधायक बनने के बाद अपनी विधायकी खो चुके हैं। उन पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के आरोप लगे थे। दो—दो जन्म प्रमाण पत्र, दो—दो पैन कार्ड के सबूतों के आधार पर उन पर कार्रवाई की गई थी।
एमपी, एमएलए विशेष अदालत में अब अब्दुला पर दो—दो पासपोर्ट रखने का मामला भी चलेगा। इस बारे में 2019 में आकाश सक्सेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी जांच अब पूरी हो गयी है। पुलिस अब इस मामले पर आरोप पत्र दाखिल करने जा रही है।











