मदनलाल धींगरा : पितृ-भक्ति पर भारी देशभक्ति
June 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत पंजाब

मदनलाल धींगरा : पितृ-भक्ति पर भारी देशभक्ति

Written byPanchjanyaPanchjanya
Aug 17, 2021, 04:55 pm IST
in पंजाब

अमृतसर के अंग्रेजपरस्त परिवार में जन्मे मदनलाल धींगरा जब इंजीनियरिंग पढ़ने लंदन पहुंचे तो सावरकर के एक भाषण से प्रभावित होकर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिवेदी पर चढ़ने का मन बना लिया। अंग्रेज अफसर कर्जन वायली की नीतियां क्रांतिकारियों का दमन कर रही थीं। धींगरा ने भरी सभा में कर्जन वायली पर दमनादन 5 गोलियां चला उसका काम तमाम कर दिया। 17 अगस्त, 1909 को अंग्रेज सरकार ने धींगरा को फांसी दे दी।


 

डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल

एक नौजवान 1906 में इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए भारत से इंग्लैंड जाता है और धनाढ्य परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद यह नौजवान निश्चय करता है कि वह अपने श्रम से उपार्जित धन के द्वारा अपनी पढ़ाई पूरी करेगा। परंतु यह नौजवान अपने अध्ययन के मार्ग से विचलित हो जाता है। यह विचलन मामूली विचलन नहीं था यह एक पवित्र और महाविचलन था। यह नौजवान अपने बालों को बड़ा करीने से संवारता था, वस्त्रों पर इत्र लगाना इसकी दिनचर्या का हिस्सा था और सड़कों पर मस्ती भरे अंदाज में घूमना इस नौजवान को खूब पसंद था। इसके अंदाज को देखकर कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि यह नौजवान देशभक्ति के महापथ का पथिक बनेगा, मां भारती के चरणों में सर्वस्व समर्पण कर देगा और भारत के घर-घर में इस नौजवान की चर्चा होगी तथा आने वाली पीढ़ियां इस नौजवान को अपना पूज्य बनाएंगी।

सावरकर ने बदल दी जिंदगी

सड़कों पर मस्ती से घूमने वाले मेधावी छात्र मदन लाल धींगरा को देशभक्त धींगरा बनाने के लिए लंदन का इंडिया हाउस को श्रेय जाता है। मदनलाल एक दिन घूमते-घूमते इंडिया हाउस पहुंचते हैं और संयोग ऐसा कि उस दिन इंडिया हाउस में विनायक दामोदर सावरकर का भाषण चल रहा था। उस भाषण के बाद मदनलाल का हाल वही हो गया जो तिलक का लेख "शिवाजी ने अफजल खान का वध क्यों किया" पढ़कर चाफेकर बंधुओं का हो गया था। हृदय में देश भक्ति भावनाएं उबाल लेने लगीं और मस्तिष्क इन भावनाओं के क्रियान्वयन की योजना बनाने लगा। इस इस भावनापूर्ण ह्रदय और क्रियाशील मस्तिष्क से टकराना आग को छूना था। वर्ष 1908 में सावरकर जी 1857 की स्मृति में निश्चय करते हैं कि भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम उल्लास ही नहीं, बल्कि उत्साह के संचार का पर्व बना दिया जाए।

देशभक्ति के महान संचारक सावरकर के विचारों से अभिभूत होकर भारत पर शासन करने वाली ब्रितानी हुकूमत की राजधानी की सड़कों पर भारतीय नौजवानों का हुजूम निकल पड़ता है। सबके हृदय स्थल पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के स्मृति का बिल्ला लटक रहा होता है, मदनलाल के आकर्षक व्यक्तित्व से मिलकर यह बिल्ला और दीप्त हो रहा था और इस दीप्ति को उनका एक अंग्रेज मित्र बर्दाश्त नहीं कर पाता है। उसके हाथ बिल्ले की ओर बढ़े ही थे कि मदनलाल के एक झटके से वह जमीन पर चित्त पड़ा चाकू की नोक पर था। भारत माता की जय बोलकर उसे जीवनदान प्राप्त होता है। वही इंडिया हाउस जो प्रेरणा का प्रांगण बना था, आज परीक्षा का प्रस्ताव लेकर आया था। एक हाथ मेज पर टिका होता है और एक तकुआ उस हाथ की हथेली को आर-पार कर देता है लेकिन चेहरे पर शिकन तक नहीं।

मदनलाल धींगरा का जन्म 1883 में अमृतसर के एक अंग्रेजपरस्त परिवार के डॉक्टर साहिब दत्त के पुत्र के रूप में हुआ था। इसलिए इस परिवार का कोई लाल मां भारती के लाल के रूप में जगत विख्यात होगा, अपेक्षा नहीं की जाती थी। किंतु विधाता की लीला अपरंपार है। इसी डॉक्टर दत्त के मित्र भारत सचिव एडीसी सर विलियम कर्जन वायली की नीतियां भारत के क्रांतिकारियों का दमन कर रही थीं। पितृभक्ति पर राष्ट्रभक्ति भारी पड़ने वाली थी और भयंकर रूप से भारी पड़ने वाली थी।

5 गोलियां और गिर पड़ा वायली

विनायक दामोदर सावरकर के समक्ष एक प्रश्न आता है कि क्या बलिवेदी तैयार है, सावरकर जी कहते हैं कि भारत माता और समय दोनों त्याग का आह्वान कर रहे और इसके प्रत्युत्तर का गवाह बनता है लंदन के इंपीरियल इंस्टीट्यूट का जहांगीर हॉल। यहां चमक-दमक अपने उत्कर्ष पर था, अंग्रेज और भारतीयों से हाल खचाखच भरा हुआ था। पिता के मित्र वायली से मदनलाल धींगरा की आंखें मिलती हैं, वायली उत्सुकता का इजहार करता है किंतु नियति ने उसके लिए न्याय का दिन तय कर दिया था। मदनलाल धींगरा के रिवाल्वर से दनादन 5 गोलियां निकलती हैं और ब्रितानी हुकूमत का सबसे प्रिय पात्र वायली जमीन पर गिर पड़ता है। मदन लाल धींगरा को पकड़ने के लिए कई एक बढ़ते हैं, उनमें से एक रिवाल्वर की अंतिम गोली का शिकार हो जाता है। गोलियां खत्म, तमंचा खाली किंतु अनेक मदनलाल धींगरा के तमाचे का शिकार होकर जमीन पर लोट जाते हैं। इस नौजवान में कोई अफरा-तफरी नहीं, कोई भय नहीं। पुलिस आगे बढ़ती है तो कहता है, मेरा कार्य पूर्ण हुआ अब तुम अपना काम करो। पूरा लंदन इस घटना से कांप उठता है।

इसी घटना को लेकर एक निंदा सभा कुछ अंग्रेजपरस्तों द्वारा आयोजित की जाती है, और मदन लाल धींगरा के कार्य की निंदा में प्रस्ताव पढ़ा जाता है कि सर्वसम्मति से यह सभा मदनलाल धींगरा के कार्यों की निंदा करती है। तभी एक कड़कती हुई आवाज निकलती है, सर्वसम्मति से नहीं। यह वीर सावरकर की आवाज थी और सावरकर पर अंग्रेजपरस्त हमलावर होते हैं किंतु एक भारतीय उन्हें  भारतीय कोड़े का रसास्वादन करा देता है और प्रस्ताव पारित नहीं हो पाता है।

फांसी की सजा और पत्र

25 जुलाई 1909 को विक्रस्टन जेल में बंद मदनलाल को फांसी की सजा सुना दी जाती है। 17 अगस्त 1909 को फांसी का दिन नियत किया जाता है, और इसी बीच सावरकर जी के अदम्य साहस और प्रयास से वह पत्र अखबार में प्रकाशित होता है जिसे मदन लाल धींगरा ने कर्जन वायली को मारने से पहले लिखकर अपनी जेब में रखा था और अंग्रेज सरकार ने वह पत्र छिपा लिया था। मदन लाल धींगरा जेल में अपने लिखे वक्तव्य को पढ़ते हैं "मैं एक हिंदू हूं, मेरे राष्ट्र का अपमान मेरे देवता का अपमान है। मातृभूमि की सेवा मेरे लिए श्रीराम और श्रीकृष्ण की सेवा है। मैं बार-बार एक भारतीय के रूप में जन्म लेना चाहता हूं और भारत की स्वतंत्रता के लिए बलिवेदी पर चढ़ना चाहता हूं। ईश्वर मेरी इच्छा पूर्ण करें। वंदे मातरम!

17 अगस्त 1909 मां भारती का यह अमर सपूत फांसी के तख्ते से यह संदेश देता है हम रहें या ना रहें, क्रांति की ज्वाला आजादी तक निरंतर जलती रहनी चाहिए।

 

Follow Us on Telegram

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का राशिफल

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 17 जून का पूरा भविष्यफल

आज जून का इतिहास

17 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान से लेकर HF-24 मारुत की पहली उड़ान तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएँ

महाराणा प्रताप और आक्रांता अकबर

आक्रान्ता मुगलों पर विजय का प्रतीक था हल्दीघाटी युद्ध

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्र चेतना संकल्प सभा : उदयपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर में डेयरी की आड़ में हो रही थी गोकशी, रेहान मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार 

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Load More

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 17 जून का पूरा भविष्यफल

आज जून का इतिहास

17 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान से लेकर HF-24 मारुत की पहली उड़ान तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएँ

महाराणा प्रताप और आक्रांता अकबर

आक्रान्ता मुगलों पर विजय का प्रतीक था हल्दीघाटी युद्ध

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राष्ट्र चेतना संकल्प सभा : उदयपुर पहुंचे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर में डेयरी की आड़ में हो रही थी गोकशी, रेहान मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार 

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies