अंग्रेजों की तर्ज पर नेताजी की जासूसी करवाया करते थे जवाहरलाल नेहरू
August 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

अंग्रेजों की तर्ज पर नेताजी की जासूसी करवाया करते थे जवाहरलाल नेहरू

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jan 22, 2021, 10:40 am IST
inभारत

कुछ समय पहले राष्‍ट्रीय अभिलेखागार की गुप्त सूची से आईबी की दो फाइलें सार्वजनिक किये जाने के बाद यह तथ्य सामने आया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू दो दशकों तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की जासूसी करवाते रहे थे। इन दस्तावेजों के गुप्त सूची से हटने के बाद यह खुलासा हुआ। सन, 1948 से लेकर 1968 तक नेहरू नेताजी के परिवार पर कड़ी निगरानी के लिए जासूसी प्रणाली का निजी हितों में बेजा इस्तेमाल करते रहे थे। दरअसल भारत में राज्य पोषित जासूसी की संस्कृति अंग्रेजों के दौर में ही विकसित हो गयी थी। चूंकि तब अंग्रेज शासन कर रहे थे, लिहाजा अंग्रेजों द्वारा जासूसी का इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध किया जाता था। तमाम कांग्रेसी नेताओं में अंग्रेज अगर सबसे ज्यादा किसी को लेकर सशंकित और डरे हुए थे, तो वे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ही थे। अंग्रेज नेताजी की जासूसी करवाया करते थे, जिसे प्रधानमंत्री बनने के बाद जवाहरलाल नेहरू ने भी अंग्रेजों की तर्ज पर ही जारी रखा। इतना ही नहीं ब्रिटिश लेखागार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेताजी के सम्बन्ध में भारत का खुफिया विभाग आईबी, ब्रिटिश खुफिया विभाग एमआई- 5 को सूचनायें भी मुहैया कराता था। सन् 1947 में नेताजी के एक करीबी ए.सी. नाम्बियार ने स्विट्जरलैंड से नेताजी के भतीजे अमिय बोस के नाम कलकत्ता पत्र लिखा। इस पत्र की एक प्रति भारत के खुफिया विभाग ने ब्रिटिश खुफिया तंत्र एमआई-5 को मुहैया करा दी। ब्रिटिश लेखागार से मिला यह पत्र, इस बात की तस्दीक करता है कि नेताजी के परिवार की जासूसी आईबी द्वारा कराई जा रही थी। यानी वहीं से आईबी की भूमिका पर संदेह पैदा हो जाता है। आईबी के औचित्य एवं इसकी कार्य-प्रणाली पर टिप्पणी करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय कहते हैं, ‘राज्यव्यवस्था में भारत का खुफिया विभाग शुरू से ही औपनिवेशिक प्रणाली पर काम करता आ रहा है। यह पूरी तरह से ब्रिटिश खुफिया तंत्र एमआई-5 पर की तर्ज पर आधारित खुफिया एजेंसी है। यह एक ऐसी संस्था है, जिस पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती, कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता, इसकी जवाबदेही सुनिश्चित नहीं है। संसद के प्रति जवाबदेह होने की बजाय आईबी प्रधानमंत्री के हाथ की कठपुतली की तरह काम करने लगी। यही तरीका नेहरू के समय भी चलता था और बाद में भी इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है। नेहरू द्वारा आईबी का इस्तेमाल करके नेताजी सुभाष के परिवार की जासूसी कराने का एक और प्रमाण 25 नवम्बर 1957 को नेहरू द्वारा तत्कालीन विदेश सचिव सुबिमल दत्त को लिखे पत्र से मिलता है। नेहरू ने विदेश सचिव को लिखे उस पत्र में नेताजी के भतीजे अमिय बोस के जापान दौरे के सम्बंध में जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब देते हुए जापान में भारत के तत्कालीन राजदूत सी.एस. झा ने बताया कि अमिय बोस के जापान दौरे के सम्बंध में कोई भी संदिग्ध सूचना नहीं है। यानी यह पत्र अपने आप में एक प्रमाण है कि प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू द्वारा नेताजी के परिवार पर निगरानी रखी गयी थी। नेताजी के भाई शरत बोस की बेटी चित्रा ने नेहरू से हुई एक मुलाकात का जिक्र करते हुए मीडिया को बताया है कि कलकत्ता दौरे पर आये नेहरू उनके आवास 1, वुडवर्न पार्क पर उनके पिता से मिले थे। उस मुलाकात में नेहरू ने आंसू भरी आंखों के साथ एक आयताकार डायल वाली कलाई घड़ी देते हुए कहा था कि यह वही घड़ी है,जो सुभाष ने विमान दुर्घटना के दौरान पहनी हुई थी। इस पर उनके पिता ने साफ कहा, ‘जवाहर, मुझे इस दुर्घटना वाली कहानी पर यकीन नहीं है, और सुभाष कभी ऐसी घड़ी नहीं पहनते थे। वे सिर्फ अपनी मां की दी हुई गोल डायल वाली घड़ी ही पहनते थे। अर्थात इस बयान के मायने यही हैं कि नेहरू वहां झूठ बोल रहे थे। हालांकि केवल परिवार ही नहीं बल्कि और भी तमाम लोग जो तब नेताजी से जुड़े रहे हैं, ये मानने को तैयार नहीं हैं कि 18 अगस्त 1945 को नेताजी विमान दुर्घटना में मारे गए थे। नेताजी के निजी सुरक्षाकर्मी रहे स्वतंत्रता सेनानी जगराम ने मीडिया को बताया था, ‘नेताजी की मौत विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी। हो सकता है कि उनकी हत्या कराई गयी हो! अगर उस दुर्घटना में उनकी मौत हुई होती तो कर्नल हबीबुर्रहमान कैसे जिन्दा बच जाते? आजादी के बाद कर्नल रहमान पाकिस्तान चले गए थे। मुझे ऐसी आशंका है कि नेहरू के कहने पर नेताजी को रूस में फांसी दी गयी हो।’ सवाल उठता है कि आखिर नेहरू नेताजी की जासूसी क्यों कराते थे ? इस सवाल पर श्री रामबहादुर राय का जवाब था, ‘नेहरू को 1937 में ही यह बात समझ में आ गयी थी कि उनके लिए असली प्रतिद्वंद्वी नेताजी ही हैं। अगर मैं गलत नहीं हूं तो नेहरू और नेताजी की उम्र में लगभग 9 साल का फर्क था। दोनों कई मुद्दों पर समान विचार के थे, लेकिन संगठन निर्माण के मामले में नेताजी के सामने कोई नहीं ठहरता था।   नेहरू को हमेशा इस बात का भय था कि अगर नेताजी आ गये तो उनके लिए संकट की स्थिति होगी। हालांकि नेताजी के समर्थक भी इस रहस्य को हमेशा सनसनी बनाते रहे हैं। जबकि कुछ प्रमाणों के आधार पर कहें तो नेताजी की मृत्यु 1954 में साइबेरिया में होने की बात सामने आती है।’ जासूसी पर उठे विवाद एवं नेहरू की भूमिका पर उठे सवालों के बीच एक बहस इस बात पर भी शुरू हुई है कि जासूसी की इस संस्कृति की परम्परा को बेशक शुरू नेहरू ने किया हो, लेकिन आगे भी इंदिरा गांधी सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने इसे अपने निजी हितों के हथियार के तौर पर चलाया है। इतिहास के प्रमाण इस बात की तस्दीक करने के लिए पर्याप्त हैं कि आजादी के बाद की नेहरू-इंदिरा कांग्रेस ‘जासूसी की संस्कृति’ का पोषण करके इसे चलाती रही है। अपने वैचारिक प्रतिद्वंद्वियों को किनारे लगाने अथवा उन पर नजर रखने के लिए चाहे नेहरू हों या उनकी पुत्री पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, दोनों ने ही राजनीति के अंतर्गत हुए वैचारिक टकरावों को जासूसी के बूते लड़ने की संस्कृति बनाया है। इंदिरा गांधी बनाम मेनका गांधी मामले में भी जासूसी के इसी उपकरण का इस्तेमाल सामने आया था। पूर्व सीबीआई अधिकारी एम. के. धर ने तो बाकायदा यह स्वीकार किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने पुत्र संजय गांधी की मौत के बाद उनकी पत्नी एवं अपनी बहू मेनका गांधी की जासूसी करवाई थी। अर्थात, कुल मिलाकर देखा जाये तो आजादी के बाद की नेहरू-इंदिरा के इर्द-गिर्द रही कांग्रेस ने राज्यव्यवस्था में खुफिया तंत्र को अपने निजी हितों के लिए विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाला उपकरण बना दिया था। चाहे, पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के जासूसी का मामला हो अथवा संप्रग सरकार में मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी के कार्यालय में जासूसी का मामला हो, ये सारा कुछ कांग्रेस की परम्परा से अर्जित जासूसी की कु-संस्कृति की परिणति रही है। अब जब राष्‍ट्रीय अभिलेखागार की दो फाइलों को सार्वजनिक करने के बाद ये मामला सामने आया है और नेहरू पर सवाल उठ रहे हैं, तो इसे महज इतने पर सीमित करके देखना उचित नहीं होगा। अभी न जाने और कितने रहस्य इतिहास के कलेजे में दफन हैं, जो कांग्रेस के चरित्र को और उजागर कर सकते हैं। नेताजी की जासूसी के सम्बंध में मिले साक्ष्यों के बाद यह कहा जा सकता है कि जिन्हें हमें ‘चाचा’ बताया जाता रहा है, वे अब ‘जासूसी के चाचा’ भी साबित हुए हैं! (यह लेख 26 अप्रैल, 2015 (पांचजन्‍य आर्काइब) से से लिया गया है)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

बद्रीनाथ धाम

चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार, पिछले साल के मुकाबले 4.68 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अस्पताल

निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम, 3-स्टार होटल से महंगा नहीं होगा अस्पताल का कमरा, संसदीय समिति ने की सिफारिश

विभाजन की विभीषिका? भारत ने खोया मुल्तान स्थित प्रह्लादपुरी मंदिर

झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे छात्र, बोले- मांगें नहीं मानीं तो भर जाएगा पूरा मैदान

ओडिशा : मुख्यमंत्री मोहन माझी ने 16वां नियुक्ति मेले में 1326 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया

BJP नेता कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भगोड़े हैं राहुल….

Load More

ताज़ा समाचार

बद्रीनाथ धाम

चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार, पिछले साल के मुकाबले 4.68 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अस्पताल

निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम, 3-स्टार होटल से महंगा नहीं होगा अस्पताल का कमरा, संसदीय समिति ने की सिफारिश

विभाजन की विभीषिका? भारत ने खोया मुल्तान स्थित प्रह्लादपुरी मंदिर

झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे छात्र, बोले- मांगें नहीं मानीं तो भर जाएगा पूरा मैदान

ओडिशा : मुख्यमंत्री मोहन माझी ने 16वां नियुक्ति मेले में 1326 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया

BJP नेता कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भगोड़े हैं राहुल….

शांतिपूर्ण JPSC आंदोलन में तनाव क्यों? छात्रों का आरोप- “पुलिस माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही”

निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री

10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट बनेंगे, सरकार ने ट्रॉयल को दी मंजूरी

रांची में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता

झारखंड विधानसभा घेराव: ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, राष्ट्रीय महामंत्री सहित 200 से अधिक गिरफ्तार

एफएसएसएआई ने पान मसाला कंपनियों पर कसा शिकंजा

FSSAI ने पान मसाला कंपनियों पर कसा शिकंजा, प्लास्टिक पैकेजिंग पर लगाया बैन

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies