जीना शान से, जूझना जान से
June 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

जीना शान से, जूझना जान से

Written byArchiveArchive
Oct 16, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 16 Oct 2017 13:15:27


दिल्ली के प्रिंटिंग व्यवसायी गोपाल रतूड़ी ने गांव की जिंदगी को करीब से जाना-समझा और आर्थिक रूप से सबल होने के बाद भारत के गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं ले जाने का संकल्प लिया। आज दूर-दराज के अनेक गांवों के लोग उन्हें और दया मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवाभावी टीम को दिल से दुआएं दे रहे

नाम : गोपाल रतूड़ी (50 वर्ष)
व्यवसाय : प्रिंटिंग
प्रेरणा : यूरोप की चकाचौंध के सामने अपने गांवों की स्थितियों को याद किया तो सिहर उठे
अविस्मरणीय क्षण : जड़ीपानी की वृद्धा से आशीर्वाद पाना
10 चिकित्सा शिविरों में करीब 1500 लोगों का इलाज

चंबा के जड़ीपानी गांव के लोग शिविर से बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, और खुश हैं कि कोई उनके बीच आकर उनकी हारी-बीमारी की चिंता कर रहा है, दुख-तकलीफ समझ
रहा है।

 

आलोक गोस्वामी

सन् उन्नीस सौ सत्तासी में नई दिल्ली के वाईएमसीए में ‘एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन’ के डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेते वक्त गोपाल रतूड़ी ने सोचा तक नहीं था कि यहां सीखे गुर उनकी जिंदगी की राह बदल देंगे। महज दो साल बाद ही, एक एडवरटाइजिंग कंपनी की बेकायदा-सी नौकरी से शाम को थक-हारकर डीटीसी बस से घर लौटते हुए उन्हें यकायक लगा कि बस, बहुत हुआ, अब अपने मन की राह चलेंगे। अगले दिन नौकरी से इस्तीफा देकर उन्होंने बचपन के दोस्त और प्रकाशन व्यवसाय में माहिर दीपक केसरी के साथ मिलकर उस ‘मल्टीप्लैक्स इंडिया’ की बुनियाद डाली जो अपनी गजब की छपाई और नवाचार की बदौलत आज सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश की चुनिंदा अव्वल प्रिंटिग कंपनियों में शुमार हो चुकी है।
गोपाल का 1989 से शुरू हुआ यह सफर सीधा-सरल तो कतई नहीं रहा। दीपक के साथ धूप-ताप-आंधी-तूफान में भी अपने दुपहिया पर सुबह से देर शाम तक क्लाइंट्स का सामान पहुुंचाना, आॅर्डर लेना, नए क्लाइंट्स बनाना और फिर तमाम प्रिंटिग प्रेस में जाकर काम करवाना पड़ता था। लेकिन दोनों ने साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया, और हताशा या उत्तेजना को कभी पास फटकने नहीं दिया। गोपाल एक पुराना वाकया बताते हैं, ‘‘काम शुरू ही किया था। हमें दूसरे शहर के एक क्लाइंट से बड़ा आॅर्डर मिला। काम करके सामान ट्रक से भेज दिया। अगले दिन खबर मिली कि ट्रक पलट गया। मुझे एकबारगी झटका लगा कि अब कैसे करेंगे? क्या होगा? लेकिन दीपक को जब यह बात बताई तो वे जोर से हंस पड़े और बोले, ‘कोई नहीं, जो होगा, देखेंगे।’ दीपक के उस रिएक्शन से हौसला मिला। वह दिन है और आज का दिन, मेरा यही मानना रहा है, जियो तो शान से और जूझो तो जान से।’’    
तिमारपुर की बी.डी. एस्टेट कॉलोनी में छोटे स्तर से शुरू करके आज उनकी कंपनी का कामकाज नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में खुद की 4 मंजिला इमारत से चलता है। 1995 में पहली दुरंगी छपाई मशीन लगाने के बाद मल्टीप्लैक्स में आज एक चार रंगी छपाई, एक दो रंगी छपाई और दो डिजिटल छपाई की मशीनें हैं। आज दिल्ली में स्थित तमाम दूतावासों का सारा छपाई का काम मल्टीप्लैक्स ही संभाल रही है। इतना ही नहीं, फिक्की, एसोचैम, सीआईआई, पीएचडी चैंबर आॅफ कॉमर्स, आइसीआरसी, यूएनडीपी, यूनेस्को, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, रोटरी इंटरनेशनल, जीआईजेड, आईएफआरसी, यू.एस.ऐड जैसी ख्यातिप्राप्त संस्थाओं के लिए काम करना उनके लिए कोई कम सम्मान की बात नहीं है। नेशनल अवार्ड फॉर प्रिंटिंग एक्सिलेंस का लगातार दो बार सम्मान पाना भी छपाई के क्षेत्र में उनकी कंपनी के परचम को ऊंचा फहराता है।
  लेकिन इतनी ख्याति और आर्थिक रूप से बेहतर होने के बाद भी समाज के दुख-दर्द को करीब से समझने वाले गोपाल के मन में हमेशा से यह था कि कैसे समाज के लिए कुछ किया जाए, क्या करें कि दूसरों के दुख-तकलीफ को बांट सकें। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में रैंडोल गांव में जन्मे 50 वर्षीय गोपाल रतूड़ी गांव के तमाम अभावों से ग्रस्त जीवन के बारे में वाकिफ थे। 2004 में यूरोप दौरे से भारत लौटते हुए हवाई जहाज में उनके दिमाग में कुछ ऐसे ही ख्याल घुमड़ रहे थे। सोच रहे थे कि कहां यूरोप की चकाचौंध और कहां हमारे गांव, जहां बुनियादी इलाज तक नहीं मिल पा रहा। भारत लौटते ही गोपाल ने अपने परिचित डॉ. आर. के. कपूर से संपर्क किया और उनके दया मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के चिकित्सा शिविरों को हर तरह की सहायता देने की पेशकश की। फिर क्या था, एक के बाद एक, दूर-दराज के गांवों में ट्रस्ट की तरफ से चिकित्सा शिविर लगाए जाने लगे। गोपाल अपनी भागदौड़ से भरी जीवनचर्या में से कैसे भी इन शिविरों के लिए न सिर्फ वक्त निकालते हैं बल्कि उन्होंने कई और सेवाभावियों को अपने साथ जोड़ा है। पैसे, दवा, स्थान और पूरी टीम को जगह-जगह शिविरों में ले जाकर सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी गोपाल संभालते हैं। अभी 30 सितम्बर-1 अक्तूबर को उनका 10वां चिकित्सा शिविर चंबा जिले के जड़ीपानी गांव में संपन्न हुआ। जड़ीपानी के लोग शिविर से बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, और खुश हैं कि कोई उनके बीच आकर उनकी हारी-बीमारी की चिंता कर रहा है। इस गांव के 70 साल के भोला सिंह तो दुआएं देते नहीं थकते। वे कहते हैं,‘‘ये लोग जिस तरह हम गांववालों की चिंता करते हैं, उसके लिए हम सबकी दुआएं इनके साथ हैं।’’ और शिवभक्त गोपाल के साथ आशीष है नीलकंठ का, जिसके वे 2015 में कैलाश मानसरोवर जाकर साक्षात् दर्शन कर आए हैं। समाज सेवा के इस काम को आगे किस स्तर तक ले जाएंगे? इस सवाल के जवाब में गोपाल कहते हैं, ‘‘हमने रूरल इंडिया मेडिकल क्लीनिक यानी आरआईएमसी योजना के तहत देश भर में ऐसे केन्द्र स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है जहां महीने में एक बार डॉक्टर जाएंगे और गांववालों  के तमाम रोगों का इलाज करेंगे। हमारी एक्स-रे वगैरह की मशीनें और अन्य चीजें केन्द्र में ही रखी रहेंगी।’’  
ऐसा नहीं है कि गोपाल चिकित्सा के क्षेत्र में ही अपना समय और पैसा लगाते हैं, बल्कि 2013 में उत्तराखंड में आई भयंकर बाढ़ और भूस्खलन के दौरान सबसे पहले राहत सामग्री ले-जाकर वहां लोगों की मदद करने वालों में शामिल थे गोपाल। वहां उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को खुद रस्सी के सहारे सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। जुझारू प्रवृत्ति के गोपाल ने जीवन में किसी चीज से समझौता न करते हुए, अपनी पत्नी रीना और दो  बेटों, पराक्रम और प्रत्यक्ष को भी ऐसे ही संस्कार दिए हैं। शायद यही कारण है कि रीना खुद भी दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था से जुड़कर गरीब-गुरबों के बच्चों को पढ़ाने जाती हैं, और समय-समय पर उन्हें पढ़ने-लिखने की चीजें देती रहती हैं। गोपाल का जीवन सच में एक मिसाल है, जो बताता है कि हमें जो मिला है, वह सब समाज से ही तो मिला है, इसलिए हम जितना हो, समाज के साथ वह सब बांटें। सच्चे सुख का रास्ता इससे अलग कैसे हो सकता है।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Three Language Formula NEP 2020 India Education System

मैकाले की कक्षा से बहुभाषी भारत तक: समझी त्रिभाषा सूत्र की प्रासंगिकता

Belfast Riots Ireland Sudanese Asylum Seeker Attack Stephen Social Media Ban

आयरलैंड में सूडानी शरणार्थी ने सरेआम रेता गला, भड़के दंगों के बीच नेताओं ने कहा- ‘X’ पर लगाओ बैन

Haridwar Kumbh Mela 2027 NMCG Cleanliness Project CM Pushkar Singh Dhami

Haridwar Kumbh Mela 2027: कुंभ मेले की स्वच्छता के लिए केंद्र से ₹115.61 करोड़ स्वीकृत, सीएम धामी ने जताया आभार

CM Pushkar Singh Dhami PM Narendra Modi Niti Aayog Meeting Delhi

Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी ने रखा उत्तराखंड के विकास का रोडमैप, दिया कुंभ का न्योता

Social Media Double Standard Sejal Pawar 370 Biryani Controversy

सेजल पवार और 370 बिरयानी विवाद : दोहरा मापदंड और जब फेम का खेल कानून और समाज पर भारी पड़ने लगे

Governor Anandiben Patel Order Conversion Cell UP Medical Colleges KGMU SGPGI

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में कन्वर्जन रोकने को बनेगी निगरानी सेल, KGMU और SGPGI के मामलों पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सख्त

Load More

ताज़ा समाचार

Three Language Formula NEP 2020 India Education System

मैकाले की कक्षा से बहुभाषी भारत तक: समझी त्रिभाषा सूत्र की प्रासंगिकता

Belfast Riots Ireland Sudanese Asylum Seeker Attack Stephen Social Media Ban

आयरलैंड में सूडानी शरणार्थी ने सरेआम रेता गला, भड़के दंगों के बीच नेताओं ने कहा- ‘X’ पर लगाओ बैन

Haridwar Kumbh Mela 2027 NMCG Cleanliness Project CM Pushkar Singh Dhami

Haridwar Kumbh Mela 2027: कुंभ मेले की स्वच्छता के लिए केंद्र से ₹115.61 करोड़ स्वीकृत, सीएम धामी ने जताया आभार

CM Pushkar Singh Dhami PM Narendra Modi Niti Aayog Meeting Delhi

Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी ने रखा उत्तराखंड के विकास का रोडमैप, दिया कुंभ का न्योता

Social Media Double Standard Sejal Pawar 370 Biryani Controversy

सेजल पवार और 370 बिरयानी विवाद : दोहरा मापदंड और जब फेम का खेल कानून और समाज पर भारी पड़ने लगे

Governor Anandiben Patel Order Conversion Cell UP Medical Colleges KGMU SGPGI

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में कन्वर्जन रोकने को बनेगी निगरानी सेल, KGMU और SGPGI के मामलों पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सख्त

Amritsar Heroin Seizure Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar Punjab

Amritsar Heroin Seizure: अमृतसर पुलिस ने दुबई-पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क के 6 तस्कर किए गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन जब्त

Kapurthala Crime News Pastor Harbhajan Singh Arrested Punjab Police

Kapurthala Crime News: कपूरथला में पादरी ने किया बलात्कार, 18 वर्षीय पीड़िता ने की आत्महत्या, हरभजन सिंह गिरफ्तार

क्या तमिलनाडु में शुरू हो गई मीडिया ‘सेंसरशिप’? बड़े न्यूज चैनल अचानक गायब TVK सरकार की कमियां दिखाना बनी वजह?

WB Madhyamik Result 2026 Vidya Bharati Students Toppers Sharda Vidya Mandir

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में विद्या भारती का जलवा, टॉप-10 में शामिल हुए 13 छात्र, लोकभवन में हुआ सम्मान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies