| दिंनाक: 28 Aug 2017 12:39:22 |
|
भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड में सेवक के रूप में कार्यरत श्री जगबीर सिंह नेगी का 35 वर्ष की अल्पायु में अस्वस्थता के कारण 23 अगस्त को निधन हो गया। उसी दिन ऋषिकेश में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हंसमुख एवं सेवाभावी प्रवृत्ति के श्री जगबीर अप्रैल, 2006 से संस्थान में कार्यरत थे। वे कार्यालय के सभी कार्यों को अत्यंत तत्परता एवं लगन के साथ संपन्न करते थे। भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड परिवार इस दु:खद घटना से स्तब्ध व शोकाकुल है। परमपिता से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें तथा परिवार को इस आकस्मिक आघात को सहन करने की शक्ति दें।