उनकी 'कश्मीरियत' है भारत-विरेाध
June 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

उनकी 'कश्मीरियत' है भारत-विरेाध

Written byArchiveArchive
May 1, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 01 May 2017 12:23:39

घाटी अशांत है। वहां के ज्यादातर दल और उनके नेता भारत का दाना-पानी खाते हुए भी भारत की नीतियों के विरुद्ध काम करने से नहीं हिचकिचाते। पत्थरबाजों के जरिए मुल्ला-मौलवी अपने हित साध रहे हैं

 विजय क्रान्ति

इन दिनों जम्मू-कश्मीर फिर से सुर्खियों में है। लेकिन दुर्भाग्य से हर बार की तरह इस बार भी इन सुर्खियों की केंद्र केवल कश्मीर घाटी है जो जम्मू-कश्मीर के मात्र साढ़े 11 फीसद हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है। अगर प्रदेश के पाकिस्तान और चीन के गैरकानूनी कब्जे में फंसे हिस्से को भी गिना जाए तो खबरों में रहने वाली इस घाटी का कुल हिस्सा सवा सात प्रतिशत से भी कम बैठता है। प्रदेश के बाकी हिस्से में जम्मू और लद्दाख हैं, जबकि पाकिस्तान के हिस्से वाले इलाके में उसके कब्जे वाला कश्मीर का हिस्सा और गिलगित-बाल्टिस्तान हैं। चीनी कब्जे वाले हिस्से में अक्साईिचन और शक्सगाम आते हैं।

लेकिन कमाल है कश्मीर के राजनेताओं, पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों, अलगाववादियों और उनके लिए गला फाड़-फाड़कर हलकान होने वाली एनजीओ बिरादरी और भारतीय मीडिया के 'प्रगतिशील' हिस्से का कि पिछले 70 साल से भारत और दुनिया के लोगों की नजर में जम्मू-कश्मीर के नाम पर केवल कश्मीर घाटी की ही बात की जाती रही है। बाकी 89 प्रतिशत हिस्सा महज इस कारण सुर्खियों से ओझल रहता है, क्योंकि लद्दाख का इलाका स्विट्जरलैंड के किसी शहर से ज्यादा अनुशासनशील है और जम्मू पूरे भारत के किसी भी अन्य इलाके के मुकाबले ज्यादा कानूनप्रिय, शांत और सुरक्षित है।

इन दोनों इलाकों को खबरों में केवल तभी जगह मिलती है जब जम्मू के पहाड़ों में कोई बस खड्ड में गिरती है या कश्मीरी प्रशासन के घोर सांप्रदायिक फैसलों के विरोध में अमरनाथ-यात्रा जैसा कोई बड़ा आंदोलन होता है। लद्दाख भी केवल तभी खबरों में आता है जब वहां के लोग कश्मीरी दबदबे वाले प्रशासन के उपनिवेशवादी अन्याय से तंग आकर लद्दाख के लिए केंद्र शासित प्रदेश की मांग करते हुए आंदोलन चलाते हैं।

कश्मीर घाटी में हिंसा और अशांति का मौजूदा दौर 8 जुलाई, 2016 से चल रहा है जब पाकिस्तान की शह पर घाटी में आतंकवाद चलाने वाले हिज्बुल मुजाहिद्दीन गुट के एक आतंकवादी बुरहान वानी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। तब से कश्मीर घाटी की राजनीति पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव तक सीमित होकर रह गई है। हालत यहां तक आ पहुंची है कि पत्थरबाजी का चलन स्कूली लड़कियों तक में पहंुच चुका है।

एक जमाना था जब कश्मीर में एक आतंकवादी के जनाजे की भीड़ के फोटो दुनिया भर के अखबारों के लिए एक आकर्षक 'फोटो-ऑप' होते थे। मगर उसके बाद किसी और 'फोटोजेनिक' खबर के लिए मीडिया को एक दो महीने का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के फैलाव ने कश्मीर घाटी को इस तरह की 'न्यूज़ी' तस्वीरों और खबरों के लिए एक ऐसे 'काटेज-इंडस्ट्री जोन' में बदल दिया है, जहां हर गली में 'न्यूज' फैक्ट्रियां चल रही हैं। दुर्भाग्य से भारत के मुख्यधारा मीडिया, खासकर अंग्रेजी मीडिया के एक बड़े वर्ग ने एक दूसरे से ज्यादा तेज दिखने की होड़ में बिना सोचे-समझे अपने आपको कश्मीर की भारत विरोधी प्रोपेगेंडा बिरादरी की गोद में बिठा दिया है।

उदाहरण के लिए, 2016 के स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने पहले पेज पर 'घाटी में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए' शीर्षक से बड़ी खबर छापी, जिसे पढ़कर ऐसा लगता था, मानो पूरी कश्मीर घाटी पाकिस्तानी झंडों से भर गई हो। इस खबर के साथ अखबार ने श्रीनगर से अपने फोटोग्राफर का भेजा जो फोटो छापा, उसे देखते ही पता चल जाता है कि यह एक 'स्टेज मैनेज्ड' फोटो था, जिसे किसी घर के भीतर या गली के कोने में दीवार पर पेंटिंग करके और एक युवक को नकाब पहना और पाकिस्तानी झंडा पकड़ाकर खींचा गया था। इसी तरह नई दिल्ली से छपने वाले एक और अंग्रेजी दैनिक 'एशियन एज' ने अपने 28 सितंबर के अंक में ठीक इसी तरह का एक फोटो छापा। इस फोटो में किसी घर के भीतर एक दीवार पर 'गो इंडिया गो बैक-वी वांट फ्रीडम' (भारत वापस जाओ-हम आजादी चाहते हैं) लिखा था और उसके सामने स्प्रे कैन लिए एक नकाबपोश युवक को 'विक्ट्री-साइन' बनाते हुए दिखाया गया था। दिल्ली के अखबारों में आए दिन कुछ ऐसा ही छपता रहता है।

दुर्भाग्य से पिछले 70 साल के दौरान कश्मीर घाटी से जिस तरह किस्त-दर-किस्त गैर-मुस्लिम आबादी को भगाकर उसे आज लगभग 100 फीसद मुस्लिम इलाके में बदला जा चुका है, उसका एक बहुत बुरा असर कश्मीर के बारे में भारत और शेष दुनिया में जानकारी पहुंचाने वाली व्यवस्था पर पड़ा है।

आज पूरे भारत में केवल श्रीनगर एक ऐसा राजधानी शहर है जहां के पूरे मीडिया पर केवल एक मजहब (सुन्नी इस्लाम) और केवल एक जाति (कश्मीरी) का कब्जा हो चुका है। भले ही वह पीटीआई और यूएनआई जैसी भारतीय समाचार एजेंसियां हों; विदेशी एजेंसियां हों या हिन्दी अग्रेजी के नामी दैनिक अखबार…। हर मीडिया घराने को केवल एक खास मजहब, खास भाषा और खास राजनैतिक एजेंडे वाले पत्रकारों के व्यक्तिगत नज़रिए वाली खबरें मिलती हैं। नतीजा यह है कि कश्मीर घाटी का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया एक ऐसी न्यूज-फैक्ट्री में बदल चुका है जहां से पैदा होने वाली पूर्वनियोजित और आयोजित खबरों के आधार पर कश्मीर के बारे में एक खास किस्म का जनमत बन रहा है जो कश्मीर पर दुनिया की सोच की दिशा तय करता है।

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनलों में चलने वाली टीआरपी की होड़ ने कश्मीर से चलने वाले एकपक्षीय और भारत विरोधी प्रोपेगेंडा को और बड़ा आयाम दे दिया है। एक दूसरे से बढ़कर रोचक फुटेज दिखाने की इस होड़ का ही नतीजा है कि भारत के सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकना कश्मीरी युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय चैनलों पर दिखने का सबसे सस्ता और आसान शगल बन चुका है। पिछले दिनों कश्मीरी युवाओं की इस निर्लज्जता और दुस्साहस ने आम हिंदुस्थानी की भावनाओं को बहुत आहत किया, जब चुनाव बूथ से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन लेकर लौटते हुए सीआरपीएफ जवानों पर कश्मीरी नकाबपोश पत्थरबाज युवाओं को घूंसे और लातें बरसाते हुए दिखाया गया।

दुर्भाग्य से इस घटना के लिए किसी भी 'प्रगतिशील' भारतीय पत्रकार ने कश्मीरी युवाओं की निंदा नहीं की। लेकिन उसके अगले दिन एक चुनाव बूथ पर पत्थरबाजों की भीड़ से घिरे सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी को जीवित और सुरक्षित निकाल ले जाने के लिए जब एक सुरक्षाबल अधिकारी ने एक पत्थरबाज युवक को पकड़ कर अपनी गाड़ी के आगे बांधने का तरीका अपनाया तो मीडिया के इस वर्ग और मानवाधिकारों के लिए चुनिंदा मौकों पर छाती पीटने वाली एनजीओ बिरादरी ने हंगामा खड़ा कर दिया।

कश्मीर की यह हालत कोई अचानक होने वाली घटना नहीं है। इसके पीछे 1931 से चला आ रहा इतिहास है जो तत्कालीन मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के युवा नेता शेख अब्दुल्ला की शह पर पूरे जम्मू-कश्मीर में चलाए गए भयंकर 'काफिर' विरोधी नरसंहार से शुरू हुआ था। कश्मीर में शांति खरीदने के नाम पर भारत विरोधी और घोर इस्लामी सांप्रदायिक शक्तियों को मनमानी करने की 'प्रगतिशील' नीतियों के रूप में यह इतिहास गाथा आज भी जारी है।

दुर्भाग्य से नई दिल्ली में अलग-अलग मौकों पर राज करने वाले राजनेताओं ने कभी भी वहां की जनता को विश्वास में लेकर उससे बात करने और एक राष्ट्रीय सहमति बनाने का प्रयास नहीं किया। लगभग हर दौर में उनके प्रयास केवल वहां के राजनेताओं और अलगाववादियों के प्रभावशाली गुटों को कुछ ले-देकर खुश रखने और अपना वक्त बिता लेने की नीति तक ही सीमित रहे। इसी नीति की वजह सेे अब जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के रिश्तों का एक ऐसा आरामदेह समीकरण बना जिसके तहत नई दिल्ली अब तक इस राज्य की अनाप-शनाप मांगों को पूरा करने के लिए खुले हाथों से पैसा लुटाती

रही है।

इसी कारण पिछले 70 साल में कश्मीर घाटी में राजनेताओं, अलगाववादियों, मुल्ला-मौलवियों, अफसरशाहों और पुलिस अधिकारियों की तीन पीढि़यों के डीएनए में यह दर्ज करा दिया गया था कि नई दिल्ली में बैठे नेताओं को केवल दिलासे देकर, धमकियां देकर और लूट में हिस्सा देकर साधा जा सकता है।

सचाई यह है कि आज के कश्मीर में इन सभी बिरादरियों को यह समझ आ चुका है कि घाटी में अगर शांति स्थापित हो गई तो खुली लूट का यह खेल खत्म हो जाएगा। रोचक बात यह है कि अलग-अलग और विरोधी पार्टियों में होने के बावजूद लगभग सभी कश्मीरी नेता नई दिल्ली के साथ इस 'लेने-देने' के खेल में एक ही टीम के तौर पर खेलते रहे हैं। भले ही वह पूरे राज्य में अपने संजाल के दावे के बावजूद काफी हद तक केवल कश्मीर घाटी के बूते पर खम ठोकने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस हो, घोर कश्मीरवादी पीडीपी हो, या फिर 'राष्ट्रीय' मुलम्मे के साथ 'कश्मीरी अस्मिता' के लिए मर मिटने का दावा करने वाले कश्मीरी कांग्रेसी नेता हों, सबके सब खुद को 'कश्मीरियत' का सबसे ईमानदार प्रतिनिधि बताते आए हैं और खजाने की लूट में पूरे उत्साह से शामिल रहते आए हैं।

आज कश्मीर में पत्थर उठाए युवाओं को देखकर हर किसी का दिल दुखी हो रहा है। एक नज़रिए से उनके भारत विरोधी नारों पर गुस्सा आना वाजिब है। लेकिन इसी सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि यह युवा पीढ़ी असल में नई दिल्ली सरकार की ज्यादतियों से कहीं ज्यादा अपने उन कश्मीरी राजनेताओं, मुल्ला-मौलवियों और शासकों-प्रशासकों के पापों का शिकार है जिन्होंने अपने व्यक्तिगत, राजनीतिक और मजहबी स्वार्थों को पूरा करने के लिए इस पीढ़ी की जिंदगी से दूसरे भारतीय युवाओं की तरह शांति से रहने और अपने भविष्य के सपनों को परवान चढ़ाने की सोच, मौका और वातावरण सब छीन लिए हैं।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और सेंटर फॉर हिमालयन एशिया स्टडीज एंड एंगेजमेंट के अध्यक्ष हैं)

 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

समीक्षा बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार

उत्तराखंड SIR : अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश

Load More

ताज़ा समाचार

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

समीक्षा बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार

उत्तराखंड SIR : अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश

मेदिनीपुर में तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और सरकारी जमीन बेचने का आरोप

मोदी के 12 साल, POJK का विद्रोह और ब्रिटेन का ग्रूमिंग गैंग सच

Explainer: भारत की सामरिक ताकत में नया इजाफा: जानिए कैसे LRLACM क्रूज मिसाइल बनी गेम चेंजर 

क्या पेट्रोल की जगह लेगा एथेनॉल? 100% Ethanol के इस्तेमाल पर भारत तैयार!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies