चौथा स्तम्भ / नारद - संदिग्ध पत्रकारिता का टूटता भ्रमजाल
August 8, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

चौथा स्तम्भ / नारद – संदिग्ध पत्रकारिता का टूटता भ्रमजाल

Written byArchiveArchive
Feb 27, 2017, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 27 Feb 2017 13:50:30

मीडिया की आजादी का यह ऐसा दौर है, जब चैनल और अखबार बड़ी आसानी से प्रधानमंत्री के बयानों को भी तोड़-मरोड़ सकते हैं। कोई भी सरकार रही हो, आमतौर पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों के बयानों के मामले में मीडिया थोड़ा सोच-समझकर रिपोटिंर्ग करता रहा है। लेकिन अब शायद स्थिति अलग है। मीडिया की आजादी की आड़ में आएदिन ऐसी खबरें दिखाई और छापी जा रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री के बयान को गलत तरीके से उद्घृत किया गया होता है। उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने राज्य में मजहबी आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया। लेकिन मीडिया ने इसे जो मतलब दे दिया, वह चिंता में डालने वाला है।
बिजली पहुंचाने में हिंदू गांवों की अनदेखी हो, कब्रिस्तान बनाना हो या हिंदू पर्व-त्योहारों पर बिजली कटौती हो, उत्तर प्रदेश में बीते पांच साल के अखिलेश राज में वह सबकुछ हुआ है जो विचित्र किंतु सत्य की श्रेणी में आता है। लेकिन मीडिया ने चुनावी कवरेज से इस पहलू को लगभग गायब कर रखा है। जब प्रधानमंत्री ने यह मामला उठाया तो चैनलों और अखबारों ने उनके बयान का सिर्फ वह हिस्सा दिखाया जिससे अर्थ का अनर्थ किया जा सके। इस  तरह से अनावश्यक विवाद पैदा किया गया और ऐसा जताने की कोशिश की गई मानो प्रधानमंत्री ने कोई बहुत गलत बात बोल दी हो। एक क्रांतिकारी चैनल ने तो लिख डाला- 'प्रधानमंत्री को श्मशान पसंद है'। क्या पूरी जिम्मेदारी के साथ दिए गए प्रधानमंत्री के बयान को लेकर इस तरह की बेतुकी टिप्पणियों की इजाजत दी जा सकती है?
इक्का-दुक्का चैनलों को छोड़ दें तो किसी ने भी प्रधानमंत्री के बयान के पीछे की सच्चाई तलाशने की कोशिश नहीं की। सबकी रुचि विवाद पैदा करने में थी। जिस वक्त मुख्यधारा मीडिया प्रधानमंत्री के बयान को लेकर भ्रम फैलाने में जुटा था, उसी समय सोशल मीडिया पर आम लोगों ने वे तथ्य और तस्वीरें पेश कर दीं, जो इस बात की गवाही देती हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में मजहबी आधार पर हिंदुओं के साथ भेदभाव किया जाता रहा है।
मीडिया का एग वर्ग बेहद सहज तरीके से भाजपा या किसी भी हिंदुत्ववादी संगठन के नेता के बयान को विवादित करार दे देता है। विवाद न भी हो तो विवाद पैदा करने की कोशिश की जाती है। जरूरत पड़े तो बयान को काटछांट भी लिया जाता है। लेकिन बात कांग्रेस और उसके प्रथम परिवार की हो तो सावधानी साफ तौर पर देखी जा सकती है। रायबरेली में कांग्रेस का प्रचार करने निकलीं प्रियंका वाड्रा ने देश के प्रधानमंत्री को ही बाहरी करार दिया। लेकिन किसी चैनल को प्रियंका के बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाई दिया। राहुल गांधी अपनी रैलियों में लगातार प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर झूठे और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मीडिया उन बयानों की कभी कोई समीक्षा नहीं करता। माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने तो एक सभा में प्रधानमंत्री को 'पाकेटमार' कह डाला। लेकिन 'विवादित' श्रेणी में आने वाले ऐसे तमाम बयान कहां गायब हो गए, पता ही नहीं चला।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी के गठजोड़ पर मीडिया की मुग्धता ऐसी है कि उन्हें अभी से जीता हुआ जताया जा रहा है। दोनों के रोड शो से लेकर बयानों तक को कुछ चैनल 'नॉनस्टाप' दिखा रहे हैं। हालत यह है कि अखिलेश ने सैफई में मतदान के दौरान एक चैनल के रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की तो उसे भी लगभग दबा दिया गया। उस रिपोर्टर ने फेसबुक के जरिए अपना दर्द बयां किया कि 'जब उनके संपादक और मालिक अखिलेश यादव के साथ नाश्ता कर रहे हों, तो उसकी हैसियत ही क्या है।' कुछ चैनलों के रिपोर्टर तो मुलायम परिवार के सदस्यों को बाकायदा बहू, भाभी और दीदी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने लगे हैं। ये हास्यास्पद स्थिति है।
उधर अरुणाचल कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य के हिंदूकरण का आरोप लगाया। जवाब में गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने जो कुछ कहा उसे भी चैनलों ने 'विवादित' घोषित कर दिया। बड़े और जिम्मेदार चैनलों और अखबारों ने ऐसे दिखाया मानो किरण रिजीजू के बयान से ही विवाद पैदा हुआ है। जब भी हिंदुओं की आबादी का मुद्दा आता है, मीडिया का एक बड़ा तबका रक्षात्मक होकर मुसलमानों के फैलाव का बचाव करता है। फौरन ओवैसी जैसे नेताओं के बयान चैनलों पर लहराने लगते हैं। इसी तरह कश्मीर के पत्थरबाजों के हितों को लेकर भी मीडिया का एक वर्ग बेहद संवेदनशील है। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई की बात की, तो उनके बयान पर विवाद को हवा देने में कुछ खास चैनलों ने भरपूर मदद की।  कर्नाटक में भाजपा के नेताओं को लेकर एक वीडियो टेप सामने आया। बिना टेप की जांच कराए सभी चैनलों और अखबारों ने बताना शुरू कर दिया कि 'भाजपा के नेता कालेधन के लेन-देन की बात कर रहे हैं।' बाद में जब ये टेप फर्जी पाया गया तो एक-दो अखबारों को छोड़कर किसी ने भी खबर नहीं चलाई। ऐसा नहीं है कि पूरे मीडिया की यह स्थिति है। दरअसल मीडिया के ऊपरी पदों पर बैठे निष्ठावान कॉमरेडों के कारण ऐसा हो रहा है। ये सभी संदिग्ध देशविरोधी तत्वों के हित के लिए काम करते हैं। इसके बावजूद वे निष्पक्ष होने का भ्रम बनाए रखते हैं। ऐसे पत्रकार समय-समय पर पत्रकारिता के तमाम प्रतिष्ठित पुरस्कार भी पाते रहते हैं और ज्यादा विश्वसनीयता के साथ अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते रहते हैं। संतोष की बात यही है कि जनता के बीच अब इनका भ्रमजाल टूटने लगा है।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

8 अगस्त का पंचांग

8 अगस्त पंचांग: आज दशमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग, जानें पूरा पंचांग

WhatsApp-Facebook-Instagram पर अब फेक न्यूज फैलाना होगा मुश्किल! सरकार ने Meta को दिया निर्देश

Donald trump gulf War

भारत समेत 5 देशों पर 100 % टैरिफ की तैयारी ? रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने बढ़ाया दबाव, बिल को सीनेट की मंजूरी

महुआ मोइत्रा, तृणमूल नेता

‘महुआ मोइत्रा अंडों से डर रही हैं? स्वतंत्रता सेनानियों ने तो सीने पर गोलियां खाई थीं’, टीएमसी नेता को SC से झटका

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमला

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ हमले

आज का श्लोक : देश की सांस्कृतिक पहचान, अस्मिता और नैतिक मूल्यों को स्पष्ट करता है

Load More

ताज़ा समाचार

8 अगस्त का पंचांग

8 अगस्त पंचांग: आज दशमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग, जानें पूरा पंचांग

WhatsApp-Facebook-Instagram पर अब फेक न्यूज फैलाना होगा मुश्किल! सरकार ने Meta को दिया निर्देश

Donald trump gulf War

भारत समेत 5 देशों पर 100 % टैरिफ की तैयारी ? रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने बढ़ाया दबाव, बिल को सीनेट की मंजूरी

महुआ मोइत्रा, तृणमूल नेता

‘महुआ मोइत्रा अंडों से डर रही हैं? स्वतंत्रता सेनानियों ने तो सीने पर गोलियां खाई थीं’, टीएमसी नेता को SC से झटका

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमला

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ हमले

आज का श्लोक : देश की सांस्कृतिक पहचान, अस्मिता और नैतिक मूल्यों को स्पष्ट करता है

आज का राशिफल

8 अगस्त राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा सफलता का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का इतिहास

8 अगस्त का इतिहास: परमाणु शक्ति से रक्षा तकनीक तक, जानिए इस दिन की बड़ी घटनाएं

Padma Shri Vaidya Balendu Prakash Passes Away Ayurveda Dehradun Panchjanya

उत्तराखंड: विश्व प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश जी का निधन, आयुर्वेद जगत में शोक की लहर

Varanasi Fake Identity Conversion Arrest

वाराणसी में लव जिहाद: फर्जी दस्तावेजों से मजहब छिपाकर हिंदू नाम से रचाई शादी, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies