| दिंनाक: 09 Jan 2017 16:47:38 |
|
मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ) समाजिक क्षेत्र में शासन-सत्ता से लाभ, अचल संपत्ति व वाहन से संबंधित कार्य करने वालेे व्यक्तियों के लिए प्रतिकूल समय है। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध मंे चिंता हो सकती है। परिश्रम के चलते आपको प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होंगे। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। छोटे मामलों के बारें मंे चिंता ना करें। कोई भी कार्य समझ कर करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष (इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो) यह समय शुभ रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। राजनीतीक क्षेत्र में उथल-पुथल होने की सम्भावना बनेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव, संतान की चिन्ता और खर्च की अधिकता रहेगी। सहकारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
मिथुन (का,की,कू ,के,को,की,घ,ड़,छा,हा) राजनैतिक क्षेत्र में आपके ऊपर आपके बड़ों की विशेष कृपा होगी। कला-संगीत आदि के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी। उच्च स्तरीय लोगों की निकटता से लाभ प्राप्त होगा। वाक्पटुता व कार्यकुशला के चलते आप समाज में सराहे जाएंगे। पारवारिक मामलों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।
कर्क (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) राजनीतिक क्षेत्र से जु़ड़े लोग चर्चा में रहेंगे। वाणिज्य एवं पर्यटन विषय के छात्रों को विशेष लाभ का संकेत है। कानूनी मामले में सावधानी बरतंे। नौकरी में उच्च अधिकारियों से अनबन होने की आशंका है। लंबित कानूनी मसलों में समझौते का योग है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने का योग है। सप्ताह के मध्य में किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें।
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु) अदालत या सरकारी कार्य में सोच-समझकर निर्णय लें। विवाद परिचर्चा से दूरी बनाएं। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में इस समय धैर्य व संयम बरतें और क्रोध पर नियंत्रण बनाकर चलें। छात्रों को फल प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सप्ताहांत में कारोबार एवं निवेशकों को लेेकर सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी तरह का जोखिम लेेने से बचें।
कन्या (टो,पा,पी,पू,पे,पो,षा,णा,ठा) शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कायार्ें में रुचि लेंगे, सब मंगल होगा। सावधानीपूर्वक निवेश करके इस समय का लाभ उठाएं। आर्थिक उलझनों के कारण मन चिंतित रहेगा। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। सारी बाधाएं अस्थाई हैं। रिश्तों मंंे गलतफहमी से बचें और शांत रहें।
तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) राजनीतिक एवं कला आदि क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी। प्रतियोगी को सफलता मिलेेगी। भाग्य आपके साथ है। विदेश यात्रा व प्रवास के भी योग बनेंगे। विदेश से संबंधित किसी कार्य में सफलता भी संभव है। बेरोजगार या जो नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन मे कुछ तनाव तथा उतार-चढ़ाव हो सकता है।
वृश्चिक (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) सांस्कृतिक व रचनात्मक कायार्ें में वृद्धि का योग है। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। धन आगमन के नए-नए स्रोत बनेंगे। नये कारोबार में पूंजी लगाने से पहले अनुभवी व बुजुगार्ें से सलाह अवश्य कर लेंं। भौतिक सुख-साधन पर व्यय होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के भी योग बनेंगे।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,ध,फा,ढा,भे) राजनीतिक क्षेत्र में आपको कुछ उपलब्धियां प्राप्त होंगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत उपयोगी है। आपका ज्ञान नई दिशाओं में फैलेगा। आर्थिक विकास संबंधी व्यस्तताओं में मन रमा रहेगा। उन्नति और पद प्राप्ति के लिए भी ठोस भूमिका तैयार होगी। आपके मित्र आपकी आर्थिक समस्या का हल निकाल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
मकर (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में अपनी वाणी की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियार्ें को लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में उलझनें बढ़ेंगी जिसके कारण अधिक क्रोध व मानसिक तनाव होने की सम्भावनाएं प्रबल हैं। आप किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। आप आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की ओर अग्रसर होंगे।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सो,दा) राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किसी लंबित योजना को साकार करने का समय है। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बनेगा। शिक्षा एवं कारोबार के लिए लंबी विदेश यात्रा का योग बनता नजर आएगा। शत्रु पक्ष कमजोर होंगे और समाज में आपके चरित्र को सराहा जाएगा। अहं को अपने कार्य के आड़े न आने दें। इससे बचने का प्रयास करें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
मीन (दी,दू,झा,ञो,था,दे,दो,चा,ची) नौकरी-कारोबार के क्षेत्र में भाग्य आपके साथ है। किसी नये कार्य की योजना बनेगी। राजनीति से जु़ड़े लोगों को वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता है। यात्रा करते समय सचेत रहें। सप्ताहांत में शत्रु, भय या अकारण ही विवाद की आशंका है, जिससे बचकर रहें। स्वास्थ्य के नजरिए से समय अनुकूल नहीं है।