| दिंनाक: 18 Oct 2016 13:22:59 |
|
इलाहाबाद: के जार्जटाउन स्थित संघ कार्यालय में एकत्रित स्वयंसेवकों को रा.स्व.संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख श्री अजीत महापात्रा ने तथा सुधा वाटिका में प्रयाग दक्षिण जिले के स्वयंसेवकों को सह क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख श्री रामचन्द्र पाण्डेय ने सम्बोधित किया। श्री महापात्रा ने स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि अब परिवर्तन का समय आ गया है, इसलिए सभी स्वयंसेवक कमर कसकर सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि समाज में जिस तरह अभी भी असमानता एवं अविश्वास की भावनाएं व्याप्त हैं, उसे केवल स्वयंसेवक ही दूर कर सकते हैं। स्वयंसेवकों को अपने आप में परिवर्तन कर देश में व्यापक परिवर्तन की लहर चलाने के लिए आगे आना होगा, तभी समरस एवं समर्थ भारत का निर्माण हो सकता है। स्वयंसेवकों को महापुरुषों से प्रेरणा लेकर परिवर्तन का संवाहक बनना होगा। *