|
चार मई को राज्यसभा में कांग्रेस नेताओं पर अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के संदर्भ में सीधा हमला बोलते हुए जो कहा, वह बिन्दुवार इस प्रकार है-
अगस्ता वेस्टलैंड का बदले की भावना से कोई लेना-देना नहीं है, अभी सुनवाई शुरुआती चरणों में है।
खरीद का उद्देश्य था कि वीवीआई और ऊंचाई पर उड़ान भर सकेंेगे।
यह कहना गलत है कि राजग सरकार ने ऊंचाई के निर्देशों को बदला। लेकिन उद्देश्य ये था कि वीवीआई दूरस्थ स्थानों तक उड़ान भर सकें। जैसे-सियाचिन/ उत्तर पूर्व और इसलिए उनका 6 हजार मीटर से ऊपर उड़ान भरना जरूरी था और उनको कंधे से चलाने वाले रॉकेट के दायरे से बाहर रहना चाहिए था।
उन्होंने (यूपीए ने) मैदानी परीक्षणों के लिए ए डब्ल्यू101 विमान (जो खरीदा गया था) का इस्तेमाल किया ही नहीं, लेकिन कोई और हेलिकॉप्टर इस्तेमाल किया गया जो कि अपने आप में एक धांधली है।
मूल प्रस्ताव 8 हेलिकॉप्टर खरीदने का था। यह साफ होने के बाद कि अगस्ता ही योग्य पाया जाने वाला एक मात्र था, उन्होंने 4 और खरीदने का फैसला किया था।
जनवरी, 2006 में वायु सेना ने सौदे के लिए अंतिम राशि 793 करोड़ तय की थी। इसे तत्कालीन रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने पारित किया था।
यह कहा राज्यसभा में डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने

घूस का चक्कर
उर्सी-हेलिकॉप्टर कंपनी के प्रमुख। ठेके हासिल करने के लिए घूस देने के जुर्म में चार साल की सजा मिली है।
ब्रूनो स्पेग्नोलिनी- उसी के बाद अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ दलालों को घूस का भुगतान करने का आरोप।
गुइडो हैशके- स्विस कारोबारी, हथियारों का कथित दलाल. सीबीआई एफआईआर में दर्ज चंडीगढ़ स्थित कंपनी एरोमैट्रिक्स इन्फो सोल्यूशन्स का निदेशक. सौदा हथियाने के लिए 5 करोड़ 10 लाख यूरो दिए जाने का आरोप.
क्रिश्चियन मिशेल- स्विस कारोबारी व हथियारों का संदिग्ध दलाल. अगस्ता का सलाहकार, त्यागी बंधुओं के साथ बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप.
गौतम खेतान- एरोमैट्रिक्स के निदेशक मंडल में शामिल वकील. इतालवी जांचकर्ताओं ने दलालों के साथ बात की टेप.
एस.पी. त्यागी- पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख का नाम इतालवी जांचकर्ताओं द्वारा एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर लिया गया है जिसे सौदा फिनमैकेनिका के पक्ष में घुमाने के बदले घूस मिली. आरोपों से इनकार किन्तु वे उन 13 आरोपियों में शामिल हैं जिनका नाम सीबीआई की एफआईआर में है.
कड़ी के बाकी हिस्से कौन?