व्यंग्य बाण :सबसे बड़ा हितैषी कौन ?
August 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

व्यंग्य बाण :सबसे बड़ा हितैषी कौन ?

Written byArchiveArchive
Apr 25, 2015, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 25 Apr 2015 13:47:26

अरुणेन्द्र नाथ वर्मा
युवराज वापस आ गए! भक्तजन हों या विरोधी गण, सब हर्षविह्वल हो गए। पिछले दो महीनों से भक्तगण आतंकित थे कि क्या उनकी सवा सौ साल पुरानी, बुढ़ापे से जर्जर पार्टी में केवल खा-पीकर अघाए हुए बूढ़े शेर ही रह जाएंगे? उनके बूते तो अब पार्टी के दिन पलटने वाले नहीं। कभी वे दिन भी थे कि तीन पीढि़यों तक लगातार दादी, दादी के पिताजी और दादी के भी दादा जी का नाम लेते ही वोटों की झड़ी लग जाती थी। अब वंश के नाम को छोड़कर बचा ही क्या था वहां? ऐसे में लगातार पिट कर थका हुआ वंश का आखिरी चिराग भी राज-पाट की उम्मीदें त्यागकर कहीं स्थायी रूप से फरार हो गया तो पीछे छूटे दरबारियों का क्या होगा? शेर की जूठन ही गीदड़ों के लिए पर्याप्त होती है, पर लगातार लहूलुहान होने से तंग आया हुआ शेर स्वयं जंगल छोड़ किसी दूर देश के सर्कस में भर्ती होने के लिए निकल भागता तो उन परजीवियों का क्या होता! पर अब फिर से उम्मीद जग गई है। वे वापस आये हैं, तो स्वास्थ्यलाभ करके ही लौटे होंगे! पता नहीं थाईलैंड के समुद्रतट पर लहरों से खेलकर थकान मिटा रहे थे कि दक्षिणी फ्रांस में भूमध्यसागर के किनारे ऐशगाहों में कायाकल्प करा रहे थे। कहीं भी रहे हों शिराओं में रक्तप्रवाह कुछ तो बढ़ा ही होगा!
उधर विरोधियों के खेमे से भी ठहाके ही सुनायी पड़ रहे थे। देश के राजनीतिक रंगमंच पर बहुत दिनों से कोई कॉमेडी नाटक नहीं हुआ था। उनके हास्यास्पद संवाद भूख और गरीबी से लड़ते हुए दर्शकों को भी गुदगुदा जाते थे। उनके बिना सब कुछ फीका-फीका सा लग रहा था। आ गए हैं तो अब आएगा असली मजा!
पर वे आये तो एकदम बदले हुए से लगे। कुछ दिन पहले एक और सज्जन ने कायाकल्प से मधुमेह कम कर लिया था और रुंधे गले की फुसफुसाती आवाज की डेसीबेल क्षमता बढ़ा ली थी। पर इनके कायाकल्प की तो बात ही कुछ और थी। कल तक वे संसद में बोलने से कतराते थे। समाचार चैनलों के घुटे हुए संपादकों के आगे तो मिमियाते पर मुश्किल से इकट्ठा किये कुछ सौ लोगों को संबोधित करके 'बीसों का सर काट लिया' वाली अनुभूति से गर्वान्वित हो जाते थे। अब उन्हें देख-देखकर सबकी जुबान पर दशकों पुरानी फिल्म 'चौदहवीं का चांद' का सदाजवान गीत मुखर हो रहा था 'बदले बदले मेरे सरकार नजर आते हैं' आगे 'घर की बर्बादी के आसार नजर आते हैं' कहकर गीत का मुखड़ा पूरा करने की हिम्मत या तो केवल 'पंजाब दे पुत्तर' किसी फौजी कप्तान में थी, या किसी पुराने चाटुकारिता चैम्पियन में।
बहुत से लोग चुप ही रहे कि देखें ऊंट किस करवट बैठता है। फिर देखेंगे कि ज्यादा बर्बादी खानदान के हाथों हो चुकी थी या कुलदीपक के हाथों होनी बाकी थी। मुंह बाद में खोलेंगे, पहले देख तो लें दहाड़ना सीखकर घर लौटा युवराज अब क्या करता है। उन्होंने ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया। पुराने खिदमतगारों से कहा 'मेरी वह मोटरसाइकिल कहां है जिस पर सवार होकर मैं भट्टा पारसोल के किसानों के समर्थन में मोर्चा खोलने ग्रेटर नोएडा गया था?' उसे निकालो, तेल ग्रीज करके फिर चलाने लायक बनाओ' सारे नौकर चुप! फिर एक हिम्मत करके बोला 'आपने अपने पैसे से खरीदकर कब किसी गाड़ी की सवारी की है? वह मोटरबाइक तो जिसकी थी फोटो सेशन के बाद वापस ले गया था।'
वे बोले 'कोई बात नहीं, किसानों को पता है कि हम उनके सबसे बड़े हितैषी हैं। बुलाने पर वे खुद आ जायेंगे, भट्टा पारसोल को मुलायमियत से छोड़ दो। इस बार हरियाणा के किसानों को बुलाते हैं। उन्हें हम समझाएंगे कि किस तरह से उनकी जमीनें हड़प लेने के लिए केंद्र सरकार तुली हुई है।
खिदमतगार दौड़े गए गुड़गांव तक। किसानों को बताना था कि उनका सबसे बड़ा हितैषी कौन है। पर कुछ ही घंटों में वे वापस लौट आए, बोले 'सर' गुडगांव के किसान कहते हैं जमीन हड़पने के बारे में हमें जो कुछ सीखना था वह तो जीजाजी पहले ही सिखाकर जा चुके हैं। अब क्या सीखना समझना बाकी है?
उन्हें सकपकाते देख वह मुंहजोर बोला 'और सर, जान बक्शी जाए तो अर्ज करूं, ये सूट बूट का जिक्र मत किया करिए आप तो कुरते पायजामे में हैं पर कोयले की खदानें और टू जी स्पेक्ट्रम की लूट हमने सूटबूट वालों के साथ ही मिलकर की थी।'
वे चिंता में पड़ गए। पर जल्दी समाधान सूझ गया. बोले 'अरे, गाडि़यां भेजो किसानों और मजदूरों को लिवा लाने के लिए। सबसे कहो दिल्ली फ्री में घूमने का सुनहरा मौका हाथ से न गंवाएं। आने वालों को जेबखर्च के अलावा सर पर बांधने के लिए एक-एक नयी पगड़ी या साफा भी मिलेगा।'
अब स्वयं पार्टी फण्ड से दुनिया घूम आने वाले को दूसरों को भी फ्री में दिल्ली घुमाने का विचार आया तो आश्चर्य ही क्या?

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

UP Weather: आने वाले 7 दिनों में ऐसा रहेगा यूपी का मौसम, तेज बारिश-गरज का अलर्ट

AI generated image

क्या रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार है? जानिए इस पवित्र धागे का असली अर्थ

वंदे मातरम् विवाद: गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ी

UNSC

Explainer: क्यों मायने रखती है UNSC सदस्यता? भारत का अभियान और वैश्विक कूटनीति

उत्तराखंड : अलकनंदा-मंदाकिनी चेतावनी निशान के करीब, गंगा का जलस्तर भी बढ़ा

MP Weather Today

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Load More

ताज़ा समाचार

UP Weather: आने वाले 7 दिनों में ऐसा रहेगा यूपी का मौसम, तेज बारिश-गरज का अलर्ट

AI generated image

क्या रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार है? जानिए इस पवित्र धागे का असली अर्थ

वंदे मातरम् विवाद: गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ी

UNSC

Explainer: क्यों मायने रखती है UNSC सदस्यता? भारत का अभियान और वैश्विक कूटनीति

उत्तराखंड : अलकनंदा-मंदाकिनी चेतावनी निशान के करीब, गंगा का जलस्तर भी बढ़ा

MP Weather Today

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के अभियान के बाद आया आदेश

‘मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है’ कहकर पी. चिदंबरम ने जाहिर कर दी अपनी सोच’, BJP ने कांग्रेस पर किया पलटवार

प्रतीकात्मक चित्र

मकान खाली नहीं करने के आरोप में आप नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

झारखंड JPSC-JSSC घोटाला: सड़कों पर छात्र, हेमंत सोरेन-राहुल-तेजस्वी के पुतले फूंके

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies