लक्ष्मण एक दिन में नहीं बनते !
August 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

लक्ष्मण एक दिन में नहीं बनते !

Written byArchiveArchive
Jan 31, 2015, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 31 Jan 2015 12:45:26

पीयूष पांडे
अजीब विडंबना है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ही 'गण' के 'तंत्र' में फंसकर परेशानियों से बेहाल होने की कहानी को कार्टूनों से दिलो-दिमाग में बैठा देने वाले अद्भुत कार्टूनिस्ट आर. के़ लक्ष्मण के निधन की खबर आई। वह काफी दिन से बीमार चल रहे थे, इसलिए उनके निधन की खबर ने चौंकाया नहीं, अलबत्ता अचानक उस खालीपन का अहसास करा दिया, जो कार्टून खासकर राजनीतिक कार्टून की दुनिया में आ गया।
आऱ के़ लक्ष्मण के 'द कॉमन मैन' ने उन्हें वह लोकप्रियता दी, जिसकी कल्पना कई बड़े लेखक नहीं कर सकते। 1985 में लक्ष्मण ऐसे पहले भारतीय कार्टूनिस्ट बने, जिनके कार्टून की लंदन में एकल प्रदर्शनी लगाई गई। लक्ष्मण के आम आदमी का कार्टून पहली बार 1951 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' अखबार में छपा था। शुरू-शुरू में लक्ष्मण का आम आदमी बंगाली, तमिल, पंजाबी या फिर किसी दूसरे प्रांत की पृष्ठभूमि का दिखता था, लेकिन फिर आम आदमी की पहचान बन गया टेढ़े चश्मे, मुड़ी-चुड़ी धोती, कोट, सिर पर बचे चंद बालों वाला एक कार्टून। 50 वर्ष से ज्यादा तक लक्ष्मण आम आदमी के जरिए आम आदमी की पीड़ा और जिन्दगी की विसंगतियों को उकेरते रहे। उनके कार्टून में समाज का चेहरा दिखता था, तो भारतीय राजनीति के बदलाव भी। अब जिस दौर में लक्ष्मण साहब ने हमारे बीच से विदा ली है, उस दौर में एक बार फिर आम आदमी हाशिए से उठकर राजनीतिक सोच के केन्द्र में है।
दुनिया में ऐसी और कोई मिसाल देखने को नहीं मिलती है जब किसी कार्टूनिस्ट के किरदार की मूर्ति बना दी गई हो। लेकिन, लक्ष्मण के 'द कॉमन मैन' के साथ ऐसा हुआ। आऱ के़ लक्ष्मण ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक के कार्टून बनाए। नरेन्द्र मोदी उनका 'शिकार' होने से बच गए। मुमकिन है कि मोदी को इस बात की खुशी हो और शायद अफसोस भी। क्योंकि लक्ष्मण ने आम आदमी के जरिए राजनेताओं पर निशाना जरूर साधा लेकिन मुद्दों के आसरे।
लक्ष्मण के बारे में पढ़ते हुए कई ऐसे किस्से आँखों के सामने से गुजरते हैं। उदाहरण के लिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, '1962 में भारत-चीन जंग के बाद एक दिन मुझे पंडित नेहरू का फोन आया। नेहरू जी ने कहा कि सुबह आपके कार्टून को देखकर बहुत हंसी आई। मैं चाहता हूं कि आप मुझे अपना हस्ताक्षर किया बड़े आकार की तस्वीर दें जिसे मैं फ्रेम करा सकूं।' आऱ के़ लक्ष्मण ने ही एक अन्य साक्षात्कार में इस बात का जिक्र किया था कि कैसे शराब बिक्री और 'हॉर्स रेसिंग' पर पाबंदी की मोरारजी देसाई की योजना पर जब उन्होंने एक कार्टून बनाया तो मोरारजी देसाई गुस्सा हो गए और कैबिनेट की बैठक बुला ली और पूछा कि क्या इस कार्टून पर प्रतिबंध लगाने का कोई रास्ता है! इसी तरह, लक्ष्मण ने इंदिरा गांधी पर जमकर तंज कसे, लेकिन पद्मभूषण पुरस्कार उन्हें इंदिरा गांधी के कार्यकाल में ही मिला और जब पहली बार उन्हें इस बात की सूचना दी गई थी तो वे हैरान रह गए थे।
दरअसल, मेरी पीढ़ी के युवाओं के लिए आऱ के़ लक्ष्मण स्थापित हीरो थे, जिनका जिक्र सुबह की चाय के साथ घर के बड़े-बुजुर्ग कर दिया करते थे। आज की पीढ़ी के बच्चों को आऱ के़ लक्ष्मण होने का मतलब शायद समझ नहीं आए लेकिन उनकी जिन्दगी संघर्ष की दास्तां के बीच कुछ कर गुजरने की कहानी कहती है। इसी कड़ी में उनकी जीवनी 'द टनल ऑफ लाइफ' पढ़ना भी एक खास अनुभव है।
आर. के़ लक्ष्मण का जन्म मैसूर में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल के संचालक थे और लक्ष्मण उनके 6 बच्चों में सबसे छोटे थे। लेकिन उनका बचपन तब संकट में आ गया जब उनके पिता पक्षाघात के शिकार बन गए और इसके एक ही वर्ष बाद उनका देहांत हो गया। लक्ष्मण ने पढ़ाई जारी रखी। हाई स्कूल के बाद लक्ष्मण ने जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में नामांकन के लिए आवेदन किया, लेकिन उन्हें यह कहते हुए दाखिला नहीं मिला कि उनके चित्रों में वो बात नहीं है। दिलचस्प है कि कुछ वर्ष बाद इसी जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। आऱ के़ लक्ष्मण के बड़े भाई आर. के़ नारायण भारत के जाने-माने अंग्रेजी कथाकार और उपन्यासकार थे। आर. के़ नारायण की कहानियां अंग्रेजी अखबार 'हिन्दू' में छपती थीं। लक्ष्मण अपने भाई की कहानियों के लिए कार्टून और रेखाचित्र बनाते। उस वक्त उन्हें एक कृति के लिए ढाई रुपए मिलते थे। बाद में कई अखबारों के लिए कार्टून बनाते हुए लक्ष्मण 'टाइम्स ऑफ इंडिया' पहुंचे।
लक्ष्मण आम आदमी और उसकी पीड़ा की बात करते हुए खास आदमी हो गए थे, लेकिन उन्होंने कभी खुद को खास नहीं माना। आज के दौर में उनकी बहुत जरूरत थी, जब जीवन की विसंगतियों का दायरा बहुत फैल गया है। मीडिया में राजनेताओं को साधने का खेल शुरू हो गया है, और राजनेताओं के लिए मीडिया दोस्त या दुश्मन में बंट रहा है। आम आदमी भी बिना कुछ किए खुद को खास मानने के भ्रम में जीने लगा है। कितना कुछ था लक्ष्मण के पास कहने के लिए। उनका 'कॉमन मैन' कितनी परतें उधेड़ सकता था अभी। कार्टून की दुनिया के इस चितेरे को शत-शत नमन!!

(यह आलेख केवल इन्टरनेट संस्करण के लिए है।)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Allahabad High court rejected Abbas ansari plea

आगरा इस्लामिक कन्वर्जन मामला: आखिर क्यों हाई कोर्ट ने दो बेटियों के हिन्दू पिता पर ही ठोंक दिया 25 लाख का जुर्माना?

Supreme Court

FRS विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बयान: प्रदर्शन में 2,873 संदिग्धों की हुई पहचान, डेटा लीक के आरोप गलत

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

Explainer: भारतीय चुनाव व्यवस्था के ‘जबरा फैन’ क्यों बन गए डोनाल्ड ट्रंप?

उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार: ऋषिकेश में गंगा और बरसाती नदियां उफान पर, देहरादून के सभी स्कूल बंद

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’: Gen-Z संवाद के बाद पोर्टल पर उमड़े छात्र, 35 हजार से ज्यादा प्रविष्टियां दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

किच्छा विधायक का SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा आरोप, वोटरलिस्ट में कांग्रेस ने घुसपैठियों के नाम चढ़वाए

Load More

ताज़ा समाचार

Allahabad High court rejected Abbas ansari plea

आगरा इस्लामिक कन्वर्जन मामला: आखिर क्यों हाई कोर्ट ने दो बेटियों के हिन्दू पिता पर ही ठोंक दिया 25 लाख का जुर्माना?

Supreme Court

FRS विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बयान: प्रदर्शन में 2,873 संदिग्धों की हुई पहचान, डेटा लीक के आरोप गलत

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

Explainer: भारतीय चुनाव व्यवस्था के ‘जबरा फैन’ क्यों बन गए डोनाल्ड ट्रंप?

उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार: ऋषिकेश में गंगा और बरसाती नदियां उफान पर, देहरादून के सभी स्कूल बंद

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’: Gen-Z संवाद के बाद पोर्टल पर उमड़े छात्र, 35 हजार से ज्यादा प्रविष्टियां दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

किच्छा विधायक का SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा आरोप, वोटरलिस्ट में कांग्रेस ने घुसपैठियों के नाम चढ़वाए

तालाब में रहने को मजबूर था मुर्शिदाबाद का किशोर, अनंत अंबानी ने इलाज के लिए मुंबई बुलाया

Terrorism

पूर्णिया का जफर निकला जैश ए मोहम्मद का आतंकी, मदरसे में मसूद अजहर के बारे में पढ़ा; जिहाद के नाम पर की फंडिंग

प्रीतम दास चावला

विभाजन की विभीषिका :  उजड़ा घर पर हौसला बना रहा

Donald trump gulf War

ईरान-ओमान बातचीत से बौखलाए ट्रंप ने दे डाली धमकी, कहा-‘बीच में आए तो बमबारी कर देंगे’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies