| दिंनाक: 05 Jan 2015 14:43:52 |
|
बेंगलुरू में गत दिनों त्रिदिवसीय राष्ट्रीय वनवासी तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 22 राज्यों के 231 तीरंदाजों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा से लोगों को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन वनवासी कल्याण आश्रम की देखरेख में हुआ था। इसका उद्घाटन जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम ने किया। उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों की सराहना की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल। उन्होंने सफल खिलाडि़यों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कई संगठनों के वरिष्ठ कार्यकर्ता और भारी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। ल्ल प्रतिनिधि