अपनी बात:बर्फ पिघलेगी, फर्क मिटेगा!
August 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

अपनी बात:बर्फ पिघलेगी, फर्क मिटेगा!

Written byArchiveArchive
Nov 15, 2014, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 15 Nov 2014 11:38:30

 

नवम्बर के अंतिम सप्ताह में जब सर्दी की चादर फैलेगी, जम्मू-कश्मीर की राजनीति गरमा रही होगी। पांच चरणों में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव इस बार खास हैं। कोई अचरज नहीं कि इस गर्माहट में दशकों से चले आ रहे समीकरण बदल जाएं। सामाजिक-राजनैतिक रुखाई की बर्फ पिघल जाए, दूरियों की घाटियां पट जाएं। लेकिन कौन से ग्लेशियर पिघलेंगे? कौन सी घाटियां पटेंगी? क्या बदलाव की हलचल राज्य में लोगों को भी मथ रही है, या यह सिर्फ दिल्ली का सपना है? केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार स्थापित होने के बाद राजनीति की यह नई करवट ऐसी है जिसकी संभावना सभी अनुभव कर रहे हैं। राज्य सत्ता के केन्द्र यानी श्रीनगर की सुगबुगाहटों पर नजर डालें तो लगता है कि जनता में फर्क करने का, मजहबी लामबंदी का जो सिलसिला घाटी से शुरू हुआ वह घाटी में ही दफनाया जाएगा। केन्द्रीय सत्ता बदलने वाला देश की राजनीति का यह ऐसा संक्रमण काल है जिसके असर से जम्मू-कश्मीर भी अछूता नहीं है।
स्थानीय कद्दावर नेताओं की कशमकश, नई राजनैतिक लामबंदियों की कोशिश और मजहब को राजनीति का फेवीकोल बनाए रखने की आखिरी छटपटाहट आज जम्मू-कश्मीर में साफ देखी जा सकती है। यह बेचैनी बताती है कि सत्तातंत्र में बड़े बदलाव को स्थानीय स्तर पर तेजी से महसूस किया जा रहा है।
पीडीपी विधायक पीरजादा मंसूर को ही लीजिए। वह कहते हैं कि राज्य का मुख्यमंत्री कोई मुस्लिम ही हो सकता है। उनके इस बयान में सिर्फ वह जहरीली मानसिकता नहीं है जिसने केसर की क्यारियों में कट्टरवाद का बारूद बिछाया है। यह इस्लाम के नारे से जनता को छलने की आखिरी राजनैतिक कोशिश भी है। इसमें दो राय नहीं कि घाटी में हिन्दुओं के साथ-साथ गुज्जर, बक्करवाल, शिया सबने 'सुन्नी अन्याय' झेला है लेकिन पीडीपी ने श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस को साफ करने के उसी इस्लामी उस्तरे को धार लगाना शुरू कर दिया है जो ब्रिटिश काल से अब्दुला परिवार की पहचान रहा है। इसमें शक नहीं कि पीडीपी इस चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस का काल साबित होगी लेकिन क्या उन्माद की राजनीति से लोग उकताए नहीं हैं? क्या बुनियादी ढांचे का विकास और बेहतर जीवन जम्मू-कश्मीर की जनता की चाह नहीं है? सूबे का शासन कब तक कुछ कुनबों के हाथ का खिलौना बना रहेगा इस पर भी राज्यभर में माहौल बनने लगा है। कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात को स्थानीय जनता की इसी बेचैनी के तौर पर देखा जाना चाहिए। वे जम्मू-कश्मीर की राजनीति में खानदानों का वर्चस्व समाप्त करने की इच्छा रखते हैं। राजनीति को परिवारों की जकड़बंदी से छुड़ाने की चाह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर भाजपा का रुख उनके मन को छूता है। स्थानीय जनता का रुख, उसका मन, महत्वाकांक्षाएं सीधा दिल्ली तक पहुंचें, यह बात घाटी के कुछ परिवारों को बेचैन कर रही है। इस भेंट को भाजपा-केपीके गठजोड़ कहना गलत होगा, लेकिन इसमें दो राय नहीं कि सज्जाद की दिल्ली यात्रा ने डल झील में तरंगें पैदा कर दी हैं। वैसे, पीरजादा का बयान और सज्जाद की यात्रा सिर्फ दो घटनाएं नहीं बल्कि राज्य की राजनीति का झरोखा भी हैं। इस खिड़की से नजर आता है सेकुलर भारत का एक ऐसा हिस्सा जहां साफ-साफ मजहबी आधार पर प्रतिनिधित्व के समीकरण बैठाए जाते हैं। एक ऐसा राज्य जहां भूगोल के आधार पर भेदभाव होता है। ऐसी व्यवस्था जहां लोकतंत्र के नाम पर राजा मालामाल हैं और प्रजा लुटी-पिटी है।
दरअसल जम्मू-कश्मीर व्यक्तिगत महत्वा-कांक्षाओं के चलते पोसे गए पागलपन और इससे उपजी बदहाली और आक्रोश का सबसे साफ नमूना है। लेकिन पागलपन के बाद की थकन और स्वस्थ होने की अकुलाहट के लक्षण राज्य में दिखने लगे
हैं। केन्द्र में मजबूत सरकार के गठन के बाद राज्य सत्ता की 'पारिवारिक गिरोहबंदी' तोड़ी जा सकती है, ऐसी आस जनता के मन में जगी है। विधानसभा चुनाव के बाद क्या समीकरण बनेंगे और सत्ता के सूत्र किसके हाथ रहेंगे इसकी टोह लेने से ज्यादा महत्वपूर्ण यह देखना है कि जनता किस राजनीति में अपना भविष्य देखती है। एक तरफ परिवार हैं, पिस्तौलें हैं, उन्मादी नारे हैं, बारूद है। दूसरी तरफ सामाजिकता के पुल हैं, भविष्य की योजनाएं हैं, देश-दुनिया के साथ कदमताल करने का मौका है। अब यह राज्य की जनता को देखना है कि कट्टरता और अलगाव के ग्लेशियर कैसे पिघलें। घाटी बनाम जम्मू-लद्दाख का अंतर कैसे पाटा जाए। सबको साथ लेकर पूरी ताकत से तरक्की की राह पर बढ़ने की राजनीति पूरे राज्य के विकास के लिए जरूरी तो है लेकिन इस राह पर बढ़ने का फैसला जम्मू-कश्मीर की जनता को ही करना है।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

(AI generated image)

PM Kisan 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, रक्षाबंधन पर आएगा 2000 रुपए या करना होगा और इंतजार?

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ब्लड कैंप की आड़ में चल रहा था खून का कारोबार! 5 गिरफ्तार, 27 यूनिट रक्त बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर

पौड़ी में भारी बारिश का कहर! भरभराकर गिरा मकान, 80 साल की बुजुर्ग महिला समेत 3 की मौत

कार्यक्रम

अपने ही नाम का पहला सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी के नाम दर्ज हुआ ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जानकर चौंक जाएंगे

गोस्वामी तुलसीदास

तुलसीदास जयंती विशेष: कैसे रामचरितमानस ने भारत की संस्कृति को संभाला और विदेशों तक पहुंचाई रामभक्ति?

आज का सोना चांदी भाव

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

Load More

ताज़ा समाचार

(AI generated image)

PM Kisan 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, रक्षाबंधन पर आएगा 2000 रुपए या करना होगा और इंतजार?

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ब्लड कैंप की आड़ में चल रहा था खून का कारोबार! 5 गिरफ्तार, 27 यूनिट रक्त बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर

पौड़ी में भारी बारिश का कहर! भरभराकर गिरा मकान, 80 साल की बुजुर्ग महिला समेत 3 की मौत

कार्यक्रम

अपने ही नाम का पहला सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी के नाम दर्ज हुआ ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जानकर चौंक जाएंगे

गोस्वामी तुलसीदास

तुलसीदास जयंती विशेष: कैसे रामचरितमानस ने भारत की संस्कृति को संभाला और विदेशों तक पहुंचाई रामभक्ति?

आज का सोना चांदी भाव

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर खंगाले जा रहे दस्तावेज

Shri Krishna Janmabhoomi

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद: मुस्लिम पक्ष की गैरमौजूदगी के कारण समझौते की कोशिश नाकाम

jammu weather

Jammu Weather Today: जम्मू में बदला मौसम, वैष्णो देवी जाने से पहले जान लें बारिश का हाल

सीजेपी के कथित आंदोलन नें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस को करना पड़ा आंसू गैस का इस्तेमाल

CJP का कथित आंदोलन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के नियंत्रण में आ गया था, दिल्ली पुलिस के हलफनामे में बड़ा दावा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies