दीपावली विशेष - दुबई में दीवाली याद आती है वतन की मिट्टी
August 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

दीपावली विशेष – दुबई में दीवाली याद आती है वतन की मिट्टी

Written byArchiveArchive
Oct 18, 2014, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 18 Oct 2014 16:55:17

देश की मिट्टी और उसकी सुगंध क्या होती है, इसका पता हमें तभी चलता है जब हम लम्बे समय के लिए अपने देश से दूर होते हैं। देश से दूर जाकर रहने की बाध्यता तो सबके लिए अलग-अलग हो सकती है, लेकिन देश छोड़ने का दर्द शायद सबके लिए समान होता है। पर जिंदगी चलती रहती है और अपने देश को छोड़कर विदेश जाने वाले लोग भी देश और अपने लोगों से बिछुड़ने का दर्द भूलकर रोजी-रोटी कमाने में व्यस्त हो जाते हैं। पर किसी त्योहार के आते ही अपनी मिट्टी और अपने परिवार से दूर होने का दर्द तीव्र हो उठता है। त्योहार के दौरान देश में अपने परिवार के साथ न होने और साथ-साथ त्योहार नहीं मना पाने का दर्द उन्हें बेचैन करता है। और इसी कारण से विदेशी धरती पर देशी त्योहारों को मनाना एक अलग ही अहमियत रखता है।
दुबई भारत के पश्चिम में अरब सागर के पार एक ऐसी विदेशी भूमि है जो विदेशी होकर भी कई अर्थों में विदेश नहीं लगती। आपको दुबई हवाई अड्डे पर भी हिन्दी में बात करने वाले और हिन्दी समझने वाले बहुत सारे लोग मिल जाएंगे। बहुत मुमकिन है कि इमिग्रेशन काउंटर पर बैठा अरबी व्यक्ति आपसे हिन्दी में बात करने लगे। दुबई कहीं से भी आपको एक विदेशी धरती पर होने का आभास नहीं देता। हां, इसका आभास आपको तभी मिलता है जब आप यह पाते हैं कि आपके प्रियजन आपके साथ नहीं हैं। वे लोग तो फिर भी बेहतर हैं जिनका अपना परिवार उनके साथ होता है। पर त्योहार एक ऐसा मौका होता है जब आदमी अपने परिवार के दायरे से बाहर निकलता है और अपनी खुशियों को अपने निकट संबंधियों, अपने पड़ोसियों और अपने समाज के साथ बांटता है। इसीलिए विदेश में होली और दीवाली जैसे त्योहार में अपने परिवार की उपस्थिति भी आपको पर्याप्त नहीं लगती।
दुबई में भारतीयों की बहुत बड़ी संख्या है, जो देश के विभिन्न भागों से वहां आए हैं। यहां लोग होली भी मनाते हैं और दीवाली भी, बैसाखी भी और ओणम भी। पर इन त्योहारों का रंग यहां कुछ अलग होता है। शायद यूरोप और अमरीका में रहने वाले किसी भारतीय को यह अनुभव न हो, पर दुबई के भारतीयों को होने वाला यह अनुभव खास है।
दुबई जैसा कि हम जानते हैं, एक इस्लामी देश है। यहां इस्लाम के अलावा किसी और धर्म या मत को मानने की कानूनी इजाजत नहीं है। दुबई में बाहर से आए हुए लोगों की संख्या स्थानीय लोगों से कहीं अधिक है और इनमें गैर इस्लामी देशों के लोगों की संख्या काफी है, यह यहां का प्रशासन बखूबी जानता है। दुबई एक बाजार है और बाजार का अपना गणित होता है। बाजार भेदभाव नहीं करता क्योंकि अगर वह किसी तरह का भेदभाव करेगा तो इससे उन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं होगी जिनको ध्यान में रखकर बाजार की स्थापना की गई है। सो यहां का प्रशासन ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता जिससे यहां के बाजार की आभा कम हो। यहां भारत के अलावा, श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान, बांगलादेश और फिलीपींस से आए लोगों की संख्या काफी है। यूरोप और अमरीका के भी लोग यहां हैं। दुबई का बर दुबई इलाका एक ऐसी जगह है जहां पर भारतीय काफी संख्या में हैं। बर दुबई का मीना बाजार इलाका छोटा भारत लगता है। यहां की 90 फीसद दुकाने भारतीयों की हैं। यहां पर समुद्र की एक धारा अंदर की ओर आई है जिसे क्रीक कहते हैं। यह क्रीक बर दुबई और डेरा को अलग करता है। बर दुबई से डेरा जाने के लिए धो (मोटरचालित नाव) चलती है। यहीं पर क्रीक के किनारे एक विशाल मस्जिद के पास एक भवन है जिसमें मलयाली बंधुओं के अयप्पा स्वामी भी स्थापित हैं, एक गुरुद्वारा भी चलता है और हिंदुओं के भगवान भी विराजमान हैं। सो प्रतिदिन सवेरे यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। लोग आते हैं, क्रीक के पानी में अपने पाँव धोते हैं और फिर अपने भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं। हिंदुओं के त्योहार जैसे रामनवमी, कृष्णाष्टमी या अन्य मौकों पर यहां काफी भीड़ होती है और बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उस दिन यहां दुबई पुलिस की ओर से यातायात संचालन और भीड़ को नियंत्रित करने की विशेष व्यवस्था होती है। यह इस बात की पुष्टि करता है कि इस्लामी राज्य होने के बावजूद प्रशासन इस बात से वाकिफ है कि यहां दूसरे धर्मांे के लोग भी अपने त्योहार मनाते हैं। पर प्रशासन कभी इन पर पाबन्दियां नहीं लगाता, बल्कि इनके बेहतर आयोजन में मदद करता है।
दीवाली के मौकों पर दुल्हन की तरह सजे यहां के बाजारों को देखकर आपको कतई यकीन नहीं होगा कि आप भारत में नहीं हैं। अपनी दुकानों और घरों की रंगाई-पुताई का काम हर भारतीय दीवाली के मौके पर ही करता है- वैसे ही जैसे भारत में हम करते हैं। सो दुबई में दीवाली के ठीक पहले भवनों और दुकानों की रंगाई-पुताई एक आम दृश्य होता है। दुकानों पर दीवाली की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़। दीवाली के ऐन पहले धनतेरस के दिन सोने की दुकानों पर उमड़ी लोगों की भीड़ को देखकर आपको कहीं से यह आभास नहीं होगा कि आप भारत में नहीं हैं। दुबई में आभूषणों के शोरूम शायद अन्य किसी भी दुकान से ज्यादा हैं। पर धनतेरस की भीड़ को देखकर लगेगा कि शायद ये दुकानें कम पड़ गई हैं। ऐसी हर वस्तु आपको यहां मिल जाएगी जो आप दीवाली में खरीदते हैं। और चूंकि यहां दीवाली के लिए जरूरी सभी सामान भारत से आते हैं और इनको दुबई लाने के लिए आयात की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसमें वक्त लग सकता है, सो यह प्रक्रिया तीन-चार महीने पहले ही शुरू हो जाती है ताकि दीवाली से पहले ये सामान बाजार में उपलब्ध हो जाएं।
दीवाली पर यहां दुबई में दिन में हर दुकान एवं घर में दीपावली की पूजा होती है और जाहिर है कि इतनी संख्या में जब पूजा होगी तो इसके लिए पूजा कराने वाले पंडितों की भी जरूरत होगी। कुछ पंडित तो वहां एक पेशेवर के रूप में ही रह रहे हैं, जो अन्य दिनों में भी लोगों को सामान्य पूजा करवाते हैं। पर दीवाली जैसे मौके पर वहां रह रहे पंडित कम पड़ जाते हैं और इसीलिए दीवाली पर भारत से पंडितों को विशेष रूप से बुलाया जाता है। दीवाली हो और आतिशबाजी न हो तो शायद मजा किरकिरा हो जाता है। खासकर बच्चों के लिए पटाखे चलाने से आनंददायक और कुछ नहीं होता। प्रशासन की सख्ती के बावजूद आतिशबाजी में कोई कमी आपको देखने को नहीं मिलेगी। पर निश्चित रूप से यह उस पैमाने पर नहीं होती जितना कि हम भारत में करते हैं।
अपने वतन से दूर त्योहार की अहमियत कुछ अलग होती है। एक बड़ा अंतर तो यह है कि कई बार लोग विभिन्न देशों के अपने दोस्तों के साथ इस तरह के त्योहारों में शरीक होते हैं जो इस त्योहार को एक अंतरराष्ट्रीय रंग और आयाम देता है। इस दृष्टि से दुबई की दीपावली भी भारतीयों के लिए अलग और विशेष होती है। यद्यपि दीवाली के मौके पर बहुत से लोग तो भारत आकर अपने परिवार एवं स्वजनों के साथ दीवाली मनाते हैं, पर बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते। भारत और दुबई के बीच कम दूरी के बावजूद ऐसा कर पाना बहुत सारे लोगों के लिए मुमकिन नहीं होता। ल्ल

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

BJP UP President Pankaj Chaudhary Attacks Samajwadi Party Akhilesh Yadav Panchjanya

“सपा को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी”: पंकज चौधरी का दावा- गुप्त सर्वे रिपोर्ट ने उड़ा दी अखिलेश की नींद!

Kalyan Singh Death Anniversary BJP OBC Morcha Prakash Pal Akhilesh Yadav Panchjanya

उत्तर प्रदेश : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में मनायेगा कल्याण सिंह जी की पुण्य तिथि

Punjab Kapurthala Government High School Student Protest PSPCL Police Panchjanya

पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ के दावों की खुली पोल: कपूरथला में स्कूल गेट पर ताला जड़ सड़क पर उतरे G-Alpha, जानिए वजह!

Vice President CP Radhakrishnan IGNFA Dehradun IFS Officers CM Pushkar Singh Dhami Panchjanya

देहरादून में बोले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: वैज्ञानिक वानिकी और सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय ही सतत भविष्य की कुंजी

Punjab Barnala Rape Victims Water Tank Protest Police Action Panchjanya

पंजाब में आप सरकार में महिलाएं असुरक्षित: शारीरिक शोषण से पीड़ित युवतियां न्याय के लिए पानी की टंकी पर चढ़ीं

Uttarakhand Raksha Bandhan Free Bus Travel Women Pushkar Singh Dhami Panchjanya

उत्तराखंड : रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में निशुल्क होगी यात्रा

Load More

ताज़ा समाचार

BJP UP President Pankaj Chaudhary Attacks Samajwadi Party Akhilesh Yadav Panchjanya

“सपा को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी”: पंकज चौधरी का दावा- गुप्त सर्वे रिपोर्ट ने उड़ा दी अखिलेश की नींद!

Kalyan Singh Death Anniversary BJP OBC Morcha Prakash Pal Akhilesh Yadav Panchjanya

उत्तर प्रदेश : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में मनायेगा कल्याण सिंह जी की पुण्य तिथि

Punjab Kapurthala Government High School Student Protest PSPCL Police Panchjanya

पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ के दावों की खुली पोल: कपूरथला में स्कूल गेट पर ताला जड़ सड़क पर उतरे G-Alpha, जानिए वजह!

Vice President CP Radhakrishnan IGNFA Dehradun IFS Officers CM Pushkar Singh Dhami Panchjanya

देहरादून में बोले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: वैज्ञानिक वानिकी और सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय ही सतत भविष्य की कुंजी

Punjab Barnala Rape Victims Water Tank Protest Police Action Panchjanya

पंजाब में आप सरकार में महिलाएं असुरक्षित: शारीरिक शोषण से पीड़ित युवतियां न्याय के लिए पानी की टंकी पर चढ़ीं

Uttarakhand Raksha Bandhan Free Bus Travel Women Pushkar Singh Dhami Panchjanya

उत्तराखंड : रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में निशुल्क होगी यात्रा

रजनी पंजाबी

विभाजन की विभाषिका  :  सैकड़ों एकड़ जमीन छोड़नी पड़ी

दविंद्रपाल

विभाजन की विभीषिका : खेस को बनाया भाई का कफन

RSS All India Samanvay Baithak Visakhapatnam Gudilova Mohan Bhagwat Dattatreya Hosabale Panchjanya

“विशाखापट्टनम में RSS की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ का भव्य शुभारंभ”: 32 संगठनों के 327 प्रतिनिधि रहे उपस्थित

CNG Blast in Delhi: टिकरी कलां में CNG भरते समय ट्रक के सिलेंडर में जोरदार धमाका, 2 की मौत; 4 घायल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies