इदं न मम् - आज वहां पानी है और खेतों में बहार भी
August 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

इदं न मम् – आज वहां पानी है और खेतों में बहार भी

Written byArchiveArchive
Sep 13, 2014, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 13 Sep 2014 14:16:18

वे बरसों से बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करते आए थे, पानी की कमी को अपनी नियति मान चुके थे। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित 12000 गांवों में धुलिया जिले के शिरपुर तालुका के भी कई गांव शामिल थे। पर आज यहां के लोगों ने इतना पानी संचित किया है कि अगले दो बरस भी बारिश न आए तो भी खेतों को पानी की कमी नहीं होगी। यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि उस भूगर्भशास्त्री के प्रयासों का नतीजा है जिसने जल संरक्षण के परंपरागत तरीकों का उपयोग कर एक सूखाग्रस्त क्षेत्र की तकदीर बदल दी। गांव के लोग भूगर्भशास्त्री सुरेश खानापुरकर को प्यार से पानी वाले बाबा कहते हैं। 55 गावों को जल संकट से उबारकर संघ के इस स्वयंसेवक ने सिद्ध कर दिया है कि संघ का हर कार्यकर्ता एक सेवा प्रकल्प की भांति कार्य कर सकता है।

महाराष्ट्र के बारह जिले पिछले कई बरस से जल संकट से जूझ रहे हैं। इन्हें राज्य सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। शिरपुर भी उन्हीं में से एक है। इस क्षेत्र में महज 6 से 7 मिमि वर्षा होती है जिससे खेती तो दूर रोजमर्रा की पानी की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पातीं। अफली, पान्डे, बोरखेड़ा जैसे शिरपुर तालुका के सभी गांव पानी को लेकर खुद को असहाय महसूस करते थे। दिसंबर से जून तक महिलाओं को दूर दूर से पानी ढो-ढोकर लाना पड़ता था। इलाके से लगने वाली ताप्ती एल्युमीनियम पट्टी1990 में ही सूख गयी थी। समस्या की विकटता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई गांवों के कुएं पिछले बीस बरस से सूखे पड़े थे। 2007 में यदि सुरेश यहां न आते तो शायद अब भी ये गांव पानी के लिए तरस रहे होते। अंजार बंजला के किसान संतोष जाटी की मानें तो वे सब जल संकट को नियति का प्रकोप मान पूरी तरह से निराश हो चुके थे। बारिश के पानी को रोककर खुद के लिए प्रयोग किया जा सकता है इसकी उन्हें कल्पना भी न थी । भूगर्भशास्त्री होने के कारण सुरेश ये जानते थे शिरपुर की समस्या कम वर्षा की नहीं बल्कि जल स्त्रोंतांे के सही उपयोग न हो पाने की है, जिसे जलसंरक्षण से ठीक किया जा सकता है। स्थानीय विधायक अंबरीश पटेल पानी बचाने के लिए काफी समय से वाटर कन्जरवेशन प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे थे पर वे सब ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे थे। अक्तूबर 2007 में सुरेश जी के इस प्रोजेक्ट का जिम्मा संभालने के बाद उन्होंने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। इस भूगर्भशास्त्री ने बारिश का पानी रोककर उसे जमीन में सोखने की सीधी सी संकल्पना पर कार्य आरंभ किया। 
यहां अरुणावती नदी पानी का मुख्य स्त्रोत है, जिसके किनारों व नालों के समीप जल संचयन का कार्य आरंभ किया गया। ़इसके लिए क्षेत्र के नालों के करीब सोलह किलोमीटर लंबे प्रवाह को चालीस व पचास फीट गहरा व चौड़ा किया गया। इन नालों में पानी रोकने के लिए छोटे छोटे लगभग 80 बांध बांधे गए हैं। इतना ही नहीं जमीन के नीचे पानी का स्तर बढ़ाने के लिए 78 कुओं को पानी से फिर से भरा गया। इसके लिए करीब 29 किलोमीटर सकरी नहरें और नालियां बनाई गई हैं। इसके अलावा कई खेतों में खेत तालाब भी खोदे गए हैं। इस महती कार्य में जो धन खर्च हुआ उसका बहुत बड़ा हिस्सा अंबरीश पटेल ने अपनी व्यक्तिगत मिल से मिल रहे लाभ की राशि से उपलब्ध कराया। जल संरक्षण के इस कार्य में गांव के लोगों ने भी खुले दिल से सहयोग दिया। सुरेश बताते हैं, स्वैछिक श्रमदान के साथ ही गांव के कई किसानों ने खुशी-खुशी अपनी जमीन से नहरें बनाने की इजाजत भी उन्हें दी। वे बताते हैं कि सिर्फ नदी व नाले गहरे करने से काम नहीं चलता, यह भी देखना पड़ता है कि वहां के पत्थर पानी सोख सकते हैं या नहीं। इसे उन्होंने 'एन्जियोप्लास्टी इन वाटर कन्जरवेशन' नाम दिया है जिसका उपयोग पूरे देश में किया जा सकता है।
इस बार शिरपुर के गांवों में 14000, हेक्येटेयर में 70 फीसदी बुवाई जुलाई में ही की जा चुकी थी जबकि शेष महाराष्ट्र में तब तक महज 20 प्रतिशत बुवाई ही की गई थी। इसका मतलब ये था कि अब तक सूखे की मार झेलते आए यहां के किसान अब खेती के लिए मानसून पर निर्भर नहीं रहे। इतना ही नहीं, बेहतर जल निकासी के बगैर न फलने वाले कपास के तीन-तीन फीट ऊंचे पौधे जुलाई में ही यहां देखे जा सकते हैं।
यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि जल संरक्षण के परंपरागत तरीकों को अपनाकर सुनियोजित ढंग से एक पूरे तालुके को सूखे से निजात दिलाने के मानवीय प्रयासों की गाथा है, जिसने अकाल से जूझ रहे शिरपुर को नंदनवन बना दिया है। -विजयलक्ष्मी सिंह

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Nitin Nabeen Uttarakhand visit

कांग्रेस ने किया ‘वंदे मातरम’ का संस्थागत अपमान, नितिन नबीन बोले-‘ये असली मुस्लिम लीग’

महुआ मोइत्रा, तृणमूल नेता

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? भारतीय सेना और गृहमंत्री पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

मुंबई 26/11 हमला: हाफिज सईद समेत 6 पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ गैर-मौजूदगी में ट्रायल शुरू, BNSS के तहत कार्रवाई

जनकदुलारी

विभाजन की विभीषिका : महीनों भूखे प्यासे रहकर पहुंचे इस पार

प्रतीकात्मक तस्वीर

कार्बन उत्सर्जन न घटा तो सदी के अंत तक पश्चिमी हिमालय की मौसमी बर्फ गायब हो सकती है

लंदन में विजय अग्रवाल और मनप्रीत कौर गिरफ्तार: मेहुल चोकसी के वकील पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Load More

ताज़ा समाचार

Nitin Nabeen Uttarakhand visit

कांग्रेस ने किया ‘वंदे मातरम’ का संस्थागत अपमान, नितिन नबीन बोले-‘ये असली मुस्लिम लीग’

महुआ मोइत्रा, तृणमूल नेता

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? भारतीय सेना और गृहमंत्री पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

मुंबई 26/11 हमला: हाफिज सईद समेत 6 पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ गैर-मौजूदगी में ट्रायल शुरू, BNSS के तहत कार्रवाई

जनकदुलारी

विभाजन की विभीषिका : महीनों भूखे प्यासे रहकर पहुंचे इस पार

प्रतीकात्मक तस्वीर

कार्बन उत्सर्जन न घटा तो सदी के अंत तक पश्चिमी हिमालय की मौसमी बर्फ गायब हो सकती है

लंदन में विजय अग्रवाल और मनप्रीत कौर गिरफ्तार: मेहुल चोकसी के वकील पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: DRDO ने निजी कंपनियों को मिसाइल और बम सिस्टम बनाने बनने का न्योता दिया

South Africa goldmine accident

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सोने की खदान में भूस्खलन, 100 से ज्यादा मौतें; जाम्बोये गांव में बड़ा हादसा

आज का श्लोक : दुह्यन्ति ये स्वराष्ट्राय कामयन्ते च मङ्गलम्।

आज का राशिफल

20 अगस्त का राशिफल: जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies