| दिंनाक: 21 Jun 2014 15:20:59 |
|
कुरुक्षेत्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 14 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। संचलन का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेष में हाथों में दंड लिए पूरे जोश के साथ शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए निकले।
संचलन शाम को साढे़ छह बजे शुरू हुआ। एक समान वेष और दंड लिए हुए संघ के स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल करते हुए जैसे ही गीता स्कूल से सड़क पर निकले लोगों का ध्यान बरबस ही उनकी ओर खिंच गया। दुकानदारों और शहरवासियों ने संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया। संचलन गीता स्कूल से सलारपुर रोड होते हुए रेलवे रोड पहुंचा। यहां से
गोल बैंक, लाल सड़क, श्रद्धानंद चौक, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, गुरुद्वारा छठी पातशाही के सामने से होकर वापस गीता स्कूल में सम्पन्न हुआ।
बिजनौर इन दिनों बिजनौर में राष्ट्र सेविका समिति, मेरठ प्रांत की स्वयंसेविकाओं का 15 दिवसीय प्रवेश प्रबोध ग्रीष्मकालीन शिक्षा वर्ग चल रहा है। वर्ग के बीच ही 13 जून को स्वयंसेविकाओं ने नगर में पथ संचलन निकाला। इसमें स्वयंसेविकाओं की कदमताल का अनोखा संगम दिखाई दिया। पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समिति की प्रांत प्रचारिका डॉ़ ममता के नेतृत्व में पथ संचलन का शुभारंभ लोक समाज केंद्र से हुआ। पथ संचलन में देशभक्ति की अनोखी छटा बिखरी। लोक समाज केंद्र से शक्ति चौराहा, सिविल लाइन, नगर पालिका चौराहा, डाकघर चौराहा, शंभू दयाल चौराहा, मुख्य बाजार, घंटा घर चौराहा, सर्राफा बाजार, सांई मंदिर, जैन मंदिर, शिव चौक से होता हुआ संचलन रामलीला मैदान पहुंचा। वन्देमातरम् के बाद पथ संचलन का समापन हुआ। ल्ल प्रतिनिधि