| दिंनाक: 21 Jun 2014 15:15:03 |
|
कर्नाटक के बागलकोट में महाराणा प्रताप की जयन्ती राजपूत समाज के तत्वावधान में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। प्रात: स्थानीय श्री भवानी मन्दिर में देवी की विशेष पूजा की गई। इसके बाद श्री सत्यनारायण मन्दिर में ध्वजारोहण किया गया। फिर गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे एक गाड़ी पर महाराणा प्रताप का विशाल तैलचित्र रखा गया था। उसके पीछे सैकड़ों लोग चल रहे थे। दोपहर में सार्वजनिक सभा हुई। इसका उद्घाटन सन्त बसवराज और राजपूत समाज के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन के विभिन्न पहलुओं को बताया और कहा कि वे अपनी जन्मभूमि को स्वतंत्र रखने के लिए सपरिवार जंगल में रहे,घास की रोटी खाई,पर मुगलों की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे। प्रतिनिधि `