|
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री चन्द्रशेखर भण्डारी को कर्नाटक सरकार ने भाषा भारती पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें 2011 में श्री दत्तोपंत ठेंगडी की पुस्तक 'सामाजिक क्रांति सूर्य: डॉ.बी.आर. अम्बेदकर' का कन्नड़ भाषा में श्रेष्ठ अनुवाद करने के लिए दिया गया है। श्री भण्डारी इन दिनों बेंगलुरू स्थित संघ कार्यालय 'केशव कृपा' में रहते हैं और अखिल भारतीय साहित्य परिषद्,कर्नाटक का काम देखते हैं।
नए कीर्तिमान स्थापित हुए
इस वर्ष सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर,मथुरा के छात्रों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हॅैं। 12वीं की परीक्षा में विद्यालय के 145 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 36 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि 75 प्रतिशत से ऊपर 107 छात्रों ने तथा 60 प्रतिशत से ऊपर 141 छात्रों ने अंक पाए। विज्ञान वर्ग में दीपक रावत ने 96़ 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, निशान्त वार्ष्णेय ने 96़ 4 प्रतिशत से द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर अमन शर्मा 96़ 2 प्रतिशत पर रहे। जबकि वाणिज्य वर्ग में विनायक अग्रवाल ने 95़ 6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, कविश गोयल ने 94़ 6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं रूपित अग्रवाल ने 94़ 2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही अमन एवं सागर वार्ष्णेय ने गणित विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
-मुकेश गोस्वामी











