|
1-बड़ा बेसुरा बड़ा कुरुप
काला है भई उसका रुप
उसकी वाणी इतनी कड़वी
पक जाते हैं सुनकर कान
बतलाओ तुम उसका नाम ?
2- लंबा पुरजा चलता है
चलकर फिर रुक जाता है
चाकू लाओ गर्दन काटो
फिर से वो चल जाता है
बोलो क्या है उसका नाम ?
3-काली काली मां
लाल लाल बच्चे
जिधर जाए मां
उधर जाएं बच्चे
पहचानो वो है कौन ?
4-दुनिया भर की करता सैर
धरती पर ना रखता पैर
दिन में सोता रात को जगता
रात अंधेरी मेरे बिना
बताओ क्या है मेरा नाम ?
5-तीतर के आगे दो तीतर
तीतर के पीछे दो तीतर
बताओ कितने तीतर ?
6-रंग बिरंगे मेरे रंग
देख मुझे बच्चे खुश होते
फूलों पर मैं हूं मंडराती
हानि किसी को नहीं पहुंचाती
बोलो क्या है मेरा नाम?
उत्तर :1- कौआ, 2-पेंसिल, 3-रेलगाड़ी, 4-चंद्रमा, 5-तीन, 6-तितली











