| दिंनाक: 05 Oct 2013 16:14:33 |
|
नरेन्द्र मोदी एक जनता द्वारा चुनी सरकार के मुख्यमंत्री हैं और गुजरात एक महत्वपूर्ण राज्य है जिसको अनदेखा नहीं किया जा सकता है। गुजरात भारत-ब्रिटेन संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। यह बात 2 अक्तूबर को ब्रिटिश उच्चायुक्त जेम्स बेवन ने एक प्रश्न के उत्तर में कही।
जेम्स बेवन ने कहा कि गुजरात भारत का एक महत्वपूर्ण प्रदेश है और नरेन्द्र मोदी इसके मुख्यमंत्री हैं। किसी भी दूसरे राज्य की तरह गुजरात भी भारत और ब्रिटेन के मध्य बेहतर संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नरेन्द्र मोदी भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। बेवन ने कहा कि वे पिछले वर्ष गांधीनगर में श्री नरेन्द्र मोदी से मिले भी थे।