| दिंनाक: 15 Jun 2013 16:39:49 |
|
पिछले हफ्ते सऊदी अरब से खबर आई कि वहां काम करने गए करीब 200 भारतीय कामगारों की जान पर बन आई है। उन्हें भूखा तड़पाया और जबरन काम में झोंका जा रहा है। मुंह खोलने पर उन्हें मुस्टंडों से पिटवाया जाता है। उन्हें वहां इन हालातों का सामना कामगार जुटाने वाले दो धोखेबाज बंगलादेशी एजेंटों के हाथों करना पड़ रहा है। ये 200 के करीब हुनरमंद, गैरहुनरमंद कामगार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और आंध्र प्रदेश से वहां काम की तलाश में गए थे। उन्होंने मुम्बई स्थित फाहद एंटरप्राइजेज को एक आदमी के हिसाब से 90,000 से लेकर 1,50,000 रु. तक चुकाए थे। अरब न्यूज की मानें तो, उन्हें जिस काम का झांसा देकर यहां से ले जाया गया था वहां उससे कहीं छोटा काम जबरन कराया जाता है। दो महीने से पगार के नाम पर उन्हें ठेंगा दिखाया जाता रहा है। कुछ का कहना है कि उनको बहुत गंदी जगह पर ले जाकर रखा गया है और चूं तक करने पर किराए के पांच मुस्टंडों से पिटवाया जाता है। अपनी इस बदहाली की जब उन्होंने वहां के भारतीय दूतावास के अधिकारियों के सामने चर्चा छेड़ी तो दोनों बंगलादेशी एजेंटों ने उनकी पिटाई करवाई और धमकी दी कि मुंह मत खोलना